न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपके चहरे पर भी हैं पुरानी चोट के निशान, इन घरेलू नुस्खों से दूर होगी यह समस्या

क्या आप जानते हैं कि कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से चहरे पर बने इन पुरानी चोट के निशान को दूर किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 30 Oct 2020 5:13:35

क्या आपके चहरे पर भी हैं पुरानी चोट के निशान, इन घरेलू नुस्खों से दूर होगी यह समस्या

हर किसी को अपना चेहरा सुंदर और बेदाग चाहिए होता हैं ताकि उनका आकर्षण देखने को बने। लेकिन कई लोग अपनी पुरानी चोट को लेकर परेशान रहते हैं जो कि निशान छोड़ जाती हैं और चहरे के आकर्षण को कम करती हैं। इन निशान से छुटकारा पाने के लिए लोग सर्जरी तक की मदद ले लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से चहरे पर बने इन पुरानी चोट के निशान को दूर किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में।

विटामिन ई

विटामिन ई कैप्सूल को खोलें और सीधे चोट के निशान पर उसके तेल को निचोड़ें। इसके लिए आपको चोट के हिसाब से एक से ज्यादा कैप्सूल की जरूरत पड़ सकती है। अब करीब 10 मिनट के लिए चोट के निशान पर और उसके आसपास मालिश कीजिए। ऑयल लगाने के 20 मिनट बाद उसे गर्म पानी से धो लें। दिन में इस प्रक्रिया को कम से कम 3 बार दोहराएं।

नारियल का तेल

नारियल तेल के कुछ बड़े चम्मच को गर्म करें, जितना कि निशान पर लगाने लायक हो। अब करीब 10 मिनट तक के लिए चोट के निशान पर तेल की मालिश कीजिए। अब करीब एक घंटे तक स्किन को ऑयल सोखने दें। इस प्रक्रिया को प्रतिदिन में 2-4 बार करना चाहिए।

beauty tips,beauty tips in hindi,home remedies,scars remedies,skincare tips

एप्पल साइडर विनेगर

एप्पलसाइडर विनेगर के 2 बड़े चम्मच के साथ पानी के 4 बड़े चम्मच मिलाएं। उसके बाद रूई की बॉल को पानी-साइडर मिक्स्चर में डुबोएं और आराम से चोट के निशान पर लगाएं। अब इसे चोट के निशान पर सूखने दें। हर रोज रात को सोने से पहले ऐसा करें और सुबह उठने के बाद इसे धो लें।

लैवेंडर और ऑलिव ऑयल

लैवेंडर तेल की तीन बूंदों को ऑलिव ऑयल के तीन बड़े चम्मच में मिलाएं। करीब पांच मिनट के लिए इस मिक्स्चर से चोट के निशान वाली जगह पर मालिश करें। इस ऑयल को करीब 30 मिनट तक लगा रहने दें। अब उसके बाद गर्म पानी से इस हिस्से को साफ करें। दिन में तीन बार बेहतर असर के लिए इस प्रक्रिया को दोहराएं।

नींबू

एक ताजा नींबू को बीच में से काट लें। अब नींबू के रस को चोट के निशान पर निचोड़ें और नीबू को चोट पर रगड़ें। अब इस चोट को सूखने के लिए 10 मिनट तक छोड़ दें और उसके बाद साफ पानी से उसे धो लें। रोजाना एक ही समय पर इस प्रक्रिया को एक बार करें।

आलू

एक आलू को मीडियम आकार में गोल काट लें। अब आराम से चोट के निशान पर आलू के हिस्से को रगड़ें। जब रगड़ते हुए आलू का टुकड़ा सूखने लगे तो इसे छोड़ दें और दूसरे टुकड़े से रगड़ते रहें। करीब 20 मिनट तक रगड़ना के बाद इस चोट के निशान को 10 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। फिर 10 मिनट बार इस चोट को साफ पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को हर दिन कम से कम एक बार दोहराएं।

beauty tips,beauty tips in hindi,home remedies,scars remedies,skincare tips

एलोवेरा

एक एलोवेरा पत्ती में से उसकी परत उतार कर उसके अंदर का हिस्सा निकालें। इसमें से हल्का हरा जेल बाहर निकाल कर रखें। अब इस जेल को सीधे चोट वाले निशान पर लगाएं। इस जेल को आधा घंटा तक लगा रहने दें और उसके बाद साफ ठंडे पानी से इस जेल को साफ कर लीजिए। इस प्रकिया को दिन में दो बार रोजाना दोहराएं।

गुलाब और लोबान

समान मात्रा में गुलाबजल तेल और लोबान तेल मिलाएं। अब चोट के निशान पर गुलाब-लोबान मिक्स्चर से मालिश करें। अब इस चोट के निशान को रगड़ने के बाद करीब 45 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। अब 45 मिनट बाद चोट के निशान वाले हिस्से को गुनगुने पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए इस प्रक्रिया को दिन में तीन बार दोहराएं।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा के दो बड़े चम्मच पानी में मिलाएं और इसे तब तक चलाते रहें, जब तक ये एक पेस्ट के रूप में नहीं आ जाता है। अब चोट के निशान पर पानी लगाएं और उसके बाद पेस्ट को उस निशान पर लगाएं। इस पेस्ट को चोट के निशान पर करीब 15 मिनट तक के लिए लगा रहने दें। अब इसे गर्म पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को दिन में रोजाना एक बार ट्राई करें।

शहद

शहद को एक कटोरी में लीजिए। अब इसे चोट के निशान वाली जगह पर आराम से रूई या फिर अपनी उंगलियों की मदद से लगाइए। इस पेस्ट को स्किन पर करीब 1 घंटे तक लगा रहने दीजिए और उसके बाद इसे साफ पानी से धो लीजिए। इस प्रक्रिया को रोजाना दोहराएं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

प्रोटेस्ट के बीच झारखंड सरकार का बड़ा एक्शन; JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते गिरफ्तार
प्रोटेस्ट के बीच झारखंड सरकार का बड़ा एक्शन; JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते गिरफ्तार
AAP से बाहर किए गए किस पुराने साथी के साथ फिर काम करना चाहते हैं केजरीवाल? राघव चड्ढा के BJP में जाने पर भी बोले
AAP से बाहर किए गए किस पुराने साथी के साथ फिर काम करना चाहते हैं केजरीवाल? राघव चड्ढा के BJP में जाने पर भी बोले
TMC के बागी सांसदों में भी बढ़ी खींचतान, यूसुफ पठान समेत 3 नेताओं ने BJP से बनाई दूरी; जानें क्या है वजह
TMC के बागी सांसदों में भी बढ़ी खींचतान, यूसुफ पठान समेत 3 नेताओं ने BJP से बनाई दूरी; जानें क्या है वजह
PM मोदी से मिलीं सुप्रिया सुले, NCP के 8 सांसद भी रहे मौजूद; परिसीमन बिल को लेकर बढ़ीं सियासी चर्चाएं
PM मोदी से मिलीं सुप्रिया सुले, NCP के 8 सांसद भी रहे मौजूद; परिसीमन बिल को लेकर बढ़ीं सियासी चर्चाएं
छात्र आंदोलन पर संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार, रिजिजू बोले- ‘विपक्ष को सुनना होगा गृह मंत्री का जवाब’
छात्र आंदोलन पर संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार, रिजिजू बोले- ‘विपक्ष को सुनना होगा गृह मंत्री का जवाब’
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील पर नरम पड़ सकते हैं ट्रंप, लेकिन ईरान ने रख दीं कई कड़ी शर्तें
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील पर नरम पड़ सकते हैं ट्रंप, लेकिन ईरान ने रख दीं कई कड़ी शर्तें
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बंगाल में 325 ‘लोकतंत्र सेनानियों’ को मिलेगी 10 हजार रुपये मासिक पेंशन, इमरजेंसी से जुड़ा है मामला
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बंगाल में 325 ‘लोकतंत्र सेनानियों’ को मिलेगी 10 हजार रुपये मासिक पेंशन, इमरजेंसी से जुड़ा है मामला
दूसरे रविवार 'स्पाइडर-मैन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 'अवतार 2' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म
दूसरे रविवार 'स्पाइडर-मैन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 'अवतार 2' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म
Jio ने पेश किए तीन नए रिचार्ज प्लान, 365 दिन तक की वैलिडिटी के साथ OTT और लाइव TV का मिलेगा फायदा
Jio ने पेश किए तीन नए रिचार्ज प्लान, 365 दिन तक की वैलिडिटी के साथ OTT और लाइव TV का मिलेगा फायदा
‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-सोना लेकर भागा आरोपी; बिहार से पुलिस ने दबोचा
‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-सोना लेकर भागा आरोपी; बिहार से पुलिस ने दबोचा
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर
8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर
कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन
कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन