न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बालों की खोती चमक से हैं परेशान तो तुरंत अपनाएं ये घरेलू उपाय, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा फायदा

जैसे कि चावल का पानी जहां बाल बढ़ाने में मदद कर सकते हैं, वहीं नींबू और दही बालों से रूसी को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसी तरह बालों के लिए कई तरह के उपचार हैं, आइए जानते हैं सबके बारे में विस्तार से।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Wed, 10 Mar 2021 10:45:51

बालों की खोती चमक से हैं परेशान तो तुरंत अपनाएं ये घरेलू उपाय, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा फायदा

हर लड़की की ये ख्वाइश होती है कि उसके बाल सबसे काले-घने और खूबसूरत हो लेकिन आजकल के लाइफस्टाइल में अक्सर लड़किया गलत खान-पान की वजह से अपने बालों की खूबसूरती खो देती है साथ ही बढ़ते प्रदूषण के कारण भी बाल पतले हो जाते है।जैसे शरीर को सही खान पान की जरूरत होती है वैसे ही अपने बालों को पोषण की बहुत जरूरत होती है इसके लिए आप वही केमिकल वाले महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने की सोच रही है तो अब उसकी जरूरत नहीं है क्योंकि हमारे रसोई में ही ऐसे कई चीज़े या आयुर्वेद में ऐसे कई उपचार हैं, जो कि बालों के विभिन्न परेशानियों को खत्म कर सकते है। जैसे कि चावल का पानी जहां बाल बढ़ाने में मदद कर सकते हैं, वहीं नींबू और दही बालों से रूसी को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसी तरह बालों के लिए कई तरह के उपचार हैं, आइए जानते हैं सबके बारे में विस्तार से।

home remedies for hair care,hair care tips,home remedies for shiny hair,beauty tips,beauty hacks

बाल झड़ने से रोके

# हर बार बाल धोने से पहले नारियल तेल की मालिश करे इससे ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और बाल काम झड़ते है।
# प्याज के रस से बालों में हल्के हाथों से मसाज करें और करीब 10 मिनट बाद ताजे पानी से बालों को धोलें। प्याज का रस बाल का झड़ना रोकता है और नए बाल भी आते है।
# रोज एक आंवला खाएं, इससे बालों का झड़ना कम होगा और बाल मजबूत होंगे।
# आप गुड़हल और ऑलिव ऑयल को भी बालों के गिरने से बचाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
# करी पत्ता को पीस कर और नारियल तेल में मिला कर अपने बालों में लगाएं। ये बालों के लिए टॉनिक का काम करेगा और इससे बालों की रिग्रोथ होती है।

दोमुंहे बालों के लिए

# आरंडी के तेल में नारियल तेल मिला कर भी लगाए। इससे दोमुंहे के बाल आना रुक जाते है।
# बादाम के तेल से बालों की मालिश करें। इनमें विटामिन-ई और विटामिन-डी होते हैं, जो कि बालों का डैमेज कंट्रोल करेंगे।
# सप्ताह में एक दिन एलोवेरा जेल से बालों को मॉइश्चराइज करें।
# बालों में शहद और दही से बना हेयरमास्क लगाएं।

home remedies for hair care,hair care tips,home remedies for shiny hair,beauty tips,beauty hacks

सफेद बालों का रामबाण इलाज

# नारियल के तेल में सूखे आंवले के कुछ टुकड़े डालकर उबाल लें। फिर तेल ठंडा हो जाने पर उसे अपने बालों और सिर पर तेल से मालिश करें। बालों को धोने से पहले कम से कम एक घंटे के लिए या रात भर छोड़ दें।
# काली मिर्च के दानों को पानी में उबाल कर उस पानी को बाल धोने के बाद सिर में डालें। लंबे समय तक बालों में इस तरह करने से यह असर दिखाती है।
# नारियल के तेल का दूसरा प्रयोग नींबू के रस के साथ किया जाता है। नींबू का रस मिला नारियल तेल अपने बालों और सिर पर मालिश करें। सिर में तेल लगाने के करीब एक घटे बाद ही अपने बालों को धुलें। नारियल तेल सफेद बालों के विकास को रोकने में मददगार है।
#प्याज का रस और जैतून के तेल को मिला कर बालों में लगाएं।
# बालों में एलोवेरा जेल लगाने से भी बालों का झडऩा और सफेद होना बंद हो जाता है। इसके लिए आप एलोवेरा जेल में नींबू का रस बना कर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को बालों में लगाएं।

डैंड्रफ मिटाने के लिए

# नींबू का रस बालों में लगाएं।
# नीम हेयर पैक लगाएं।
# बालों में दही लगाएं।
# मेथी पीस कर लगाएं।

home remedies for hair care,hair care tips,home remedies for shiny hair,beauty tips,beauty hacks

लंबे बालों के लिए

# बालों में प्याज पीस कर लगाएं। ये आपके बालों को तेजी से बढ़ने में मदद करेगी।
# जिनसेंग ऑयल का इस्तेमाल करें। इसे हर रोज अपने स्कैल्प पर लगाएं। इससे बाल जल्दी बढ़ेंगे।
#आलू में विटामिन ए बी और सी का भंडार होता है। आलू के रस को लगाने से आपके बाल तेजी से बढ़ सकते हैं।
# आप एलोवेरा और मेथी के दानों को पीस कर भी बालों में लगा सकते हैं, जो कि बालों बालों को तेजी से बढ़ने में मदद करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद