न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन देसी चीजों की मदद से सर्दियों में दें चहरे को गुलाबी निखार

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ देसी चीजों की जानकारी लेकर आए हैं जो सर्दियों में स्‍किन ड्राय होने पर आपके चहरे को गुलाबी निखार देने में मदद करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 12 Dec 2020 4:58:59

इन देसी चीजों की मदद से सर्दियों में दें चहरे को गुलाबी निखार

सर्दियों का मौसम जारी हैं जो बेहद सुहाना होता हैं। लेकिन इसी के साथ ही इस मौसम में स्किन का खास ख्याल रखने की जरूरत होती हैं अन्यथा यह फटने लगती हैं और इसका निखार कहीं खोने लगता हैं। बाजार में कई तरह के उत्पाद उपलब्ध हैं जो आपकी स्किन की खूबसूरती को बनाए रखने में मदद करें। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ देसी चीजों की जानकारी लेकर आए हैं जो सर्दियों में स्‍किन ड्राय होने पर आपके चहरे को गुलाबी निखार देने में मदद करेंगे। तो आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में।

हल्दी

एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरी हल्‍दी चेहरे पर अद्भुत चमक छोड़ने का काम करती है। यह कोलेजन उत्पादन को भी बढ़ाती है, जो त्वचा से झुर्रियों को हटाने का काम करती है। एक कप बेसन के साथ लगभग आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं। फिर इसमें दूध मिलाकर पेस्‍ट बनाएं। इसके साथ ही इसमें गुलाब जल की कुछ बूंदें मिलाएं और चेहरे और गर्दन पर लगाएं। जब यह पेस्‍ट सूख जाए तब इसे पानी से धो लें।

beauty tips,beauty tips in hindi,home remedies,glowing skin in winters

बेसन

बेसन एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर के रूप में काम करता है और डेड स्‍किन को हटाने में मदद करता है। बेसन से स्‍किन में चमक आती है और दाग धब्‍बे भी मिटते हैं। बेसन का उपयोग पानी, दूध, या किसी अन्य सामग्री के साथ मिलाकर किया जाता है। इसे त्वचा पर पैक की तरह लगाया जाता है। कभी-कभी, एक्सफोलिएशन के लिए इसे चीनी के साथ मिलाकर भी लगाया जाता है।

दूध

दूध त्वचा के लिए प्राकृतिक मॉइस्चराइजर का काम करता है। यह कैल्शियम, विटामिन डी और अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड से भरपूर होता है, जो त्वचा को पोषण देता है। यह रक्त परिसंचरण को बढ़ाता है और त्वचा को साफ करता है। आप चाहें तो स्‍किन पर दूध को सीधे लगा सकती हैं या फिर इसे किसी अन्‍य सामग्री के साथ मिलाकर भी लगा सकती हैं।

​जैतून का तेल

जैतून का तेल त्वचा के लिए एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। यह चेहरे से फाइन लाइन्‍स को मिटाता है और सन डैमेज से भी लड़ता है। यह न केवल त्वचा के लिए बहुत अच्छा माना जाता है, बल्कि स्‍किन को भी चमकदार बनाता है। रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर जैतून के तेल से मालिश करें। उसके बाद गर्म पानी में भीगी हुई तौलिया से अपने चेहरे को कुछ मिनट के लिए भाप दें। तौलिया को फिर से गर्म पानी में डुबोएं और इसका उपयोग चेहरे और गर्दन पर अतिरिक्त तेल को धीरे से पोंछने के लिए करें। अब, एक और साफ तौलिए से चेहरे और गर्दन को पोछने के लिए उपयोग करें।

beauty tips,beauty tips in hindi,home remedies,glowing skin in winters

शहद

शहद एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर है और त्वचा को अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। यह एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरा है, जो संक्रमण को दूर करने में मदद करता है और मुंहासों को भी कम करता है। आप चाहें तो सीधे तौर पर अपनी गर्दन और चेहरे पर शहद लगा सकती हैं। कुछ मिनट के लिए इससे मालिश करें, जिससे यह त्वचा द्वारा अवशोषित हो सके। उसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

संतरा

संतरे में ढेर सारा विटामिन-सी और एंटी-ऑक्‍सीडेंट पाया जाता है, जो त्वचा के कालेपन को दूर करता है। इसका जूस रोजाना पीने से रंगत साफ होती है और मुंहासे भी नियंत्रित होते हैं। संतरे के छिलके को सुखाकर उसका पाउडर बना लें। फिर उसमें गुलाब जल की कुछ बूंदें मिलाएं और अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

खीरा

खीरा हमारी स्‍किन के पीएच लेवल को बैलेंस करता है। यह स्‍किन पर एक सुरक्षात्मक परत बनाता है, जिससे स्‍किन में चमक आती है और झुर्रियां भी कम होती हैं। आप खीरे के स्लाइस अपनी आंखों पर रख सकती हैं। या फिर आप खीरे को मिक्सर ग्राइंडर में भी डाल सकती हैं और इसके रस को अन्‍य चीजों के साथ मिलाकर फेस पैक के तौर पर यूज कर सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद