न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बालों के अनुसार चुनें अपने लिए हेयर मास्क, बनी रहेगी बालों की मजबूती और चमक

आज हम आपके लिए बालों के अनुसार इस्तेमाल किए जाने वाले हेयर मास्क की जानकारी लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपके बालों की मजबूती और चमक बनी रहेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 17 Feb 2021 1:06:39

बालों के अनुसार चुनें अपने लिए हेयर मास्क, बनी रहेगी बालों की मजबूती और चमक

बालों की देखभाल के लिए महिलाएं बाजार में मिलने वाले कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना पसंद करती हैं। लेकिन प्राकृतिक नुस्खों के सामने सभी प्रोडक्ट्स फीके पड़ जाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए बालों के अनुसार इस्तेमाल किए जाने वाले हेयर मास्क की जानकारी लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपके बालों की मजबूती और चमक बनी रहेगी। ये हेयर मास्क आपके दो-मुंहे बाल या बेजान बालों की समस्या को भी आसानी से दूर करेंगे। इन हेयर मास्क को आसानी से घर पर ही बनाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

कर्ली बालों के लिए

अगर आपके कर्ली बाल हैं, तो आप केले, जैतून का तेल और शहद की मदद से अपने बालों के लिए मास्क तैयार कर सकती हैं। केले में पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है और इसका प्रयोग बालों के लिए किसी जादू से कम नहीं है। जबकि जैतून का तेल फैटी एसिड से भरपूर होता है। साथ ही शहद बालों की कंडीशनिंग करता है। आप इन सभी के मिश्रण से हेयरमास्क तैयार करें और उसे अच्छे से अपने बालों में लगाएं। इससे ना केवल बाल हाइड्रेट होंगे बल्कि बालों को खोई हुई चमक वापस मिलेगी।

beauty tips,beauty tips in hindi,hair mask,hair care tips

ऑयली बालों के लिए

अगर आपके बाल भी ऑयली यानि कि तैलीय हैं तो अंडा और नींबू का हेयरमास्क आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। अंडे में नेचुरल कंडीशनर होता है। इसके अलावा विटामिन और फैटी एसिड से भी भरपूर होता है। वहीं नींबू बालों से एक्स्ट्रा ऑयल को सोखता है। क्योंकि इसमें एंटी फंगल गुण होते हैं। इस मास्क को गीले बालों पर लगाएं और एक शाॅवर कैप पहन लें। ध्यान रहे कि इस मास्क को कम से कम 40 मिनट तक लगाकर रखें और फिर शैम्पू और कंडीशनर के साथ धो लें।

सभी टाइप के बालों के लिए

नींबू का रस, एवोकैडो, जैतून का तेल और शहद से बना हेयरमास्क सभी तरह के बालों की क्वालिटी के लिए बेस्ट है। यानि बाल की कोई भी वैरायटी क्यों ना हो ये आपके लिए अच्छा विकल्प है। आप इन सब के मिश्रण को स्मूदी की तरह बना लें और बालों में लगाएं। एवोकाडो बालों को स्ट्रेट करता है, वहीं नीबू से इचिंग की समस्या दूर होती है। साथ ही बैक्टीरिया भी नहीं जम पाते। साथ ही शहद और जैतून का तेल भी अपना काम अच्छे से करते है। आप इसे 45 मिनट बालों में लगाने के बाद धो लें। रिजल्ट खुद-ब-खुद आपको नजर आएगा।

beauty tips,beauty tips in hindi,hair mask,hair care tips

रूखे बालों के लिए

अगर आप अपने रूखे और बेजान बालों से परेशान हैं तो आप एवोकाडो, सेब का सिरका, ओट्स, रामबांस और नारियल के साथ अच्छा सा हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं। ये सारी सामग्री आपके बालों की खोई हुई चमक और रूखेपन को वापस लौटाने में मदद करती है। आप इस मिश्रण में दही में मिलाकर भी लगा सकते हैं। इसे गीले बालों में लगाएं और कम से कम 20 से 25 मिनट तक अपने बालों में लगाकर छोड़ दें और फिर उसे मालिश करते हुए छुड़ा दें। या फिर आप बस आधा कप फ्लैट बीयर लें। उसमें 1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल और 1 कच्चा अंडा मिलाकर इस मिश्रण को लगायें। लगभग 20 मिनट के बाद धोयें।

लंबे बालों के लिए

लंबे बालों की चाह किसे नहीं होती। वहीं अगर रुसी की समस्या हो जाए तो परेशानी दोगुनी हो सकती है। आप अगर रुसी रहित लंबे हाइड्रेटेड बाल चाहती हैं तो अदरक और नारियल के तेल का मास्क बनाकर तैयार करें। इसे सप्ताह में दो से तीन बार लगा सकते हैं। बता दें अदरक में मैग्नीशियम, पोटेशियम और विटामिन की अच्छी मात्रा होती है। जो बालों को झड़ने से रोकती है। वहीं जैतून के तेल से बालों को कंडीशन करने में मदद मिलती है। ये मास्क बालों की नमी बनाए रखने के लिए काफी फायदेमंद है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन