न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मिनटों में मिलेगा बिना परेशानी के मेकअप से छुटकारा, घर पर ही बनाए रिमूवर इस तरह

आज इस कड़ी में हम आपके लिए घर पर ही बने कुछ मेकअप रिमूवर की जानकारी लेकर आए हैं जो स्किन को गहराई से साफ कर उसे सुंदर, गोरी, मुलायम व निखरी दिखाती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 03 Dec 2020 2:06:39

मिनटों में मिलेगा बिना परेशानी के मेकअप से छुटकारा, घर पर ही बनाए रिमूवर इस तरह

शादियों का सीजन जारी हैं जिसमें शामिल होने के लिए लड़कियां खुद को ड्रेसअप करने के साथ ही मेकअप की मदद भी लेती हैं ताकि आकर्षक और खूबसूरत दिख सकें। मेकअप आपके लुक में तो बदलाव तो लाता हैं लेकिन इसे जितना जल्दी हो सकें त्वचा से दूर करना भी जरूरी होता हैं ताकि त्वचा को सही पोषण मिल सकें और किसी तरह के साइड इफ़ेक्ट का सामना ना करना पड़े। इसके लिए आपको जरूरत होती हैं मेकअप रिमूवर की। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए घर पर ही बने कुछ मेकअप रिमूवर की जानकारी लेकर आए हैं जो स्किन को गहराई से साफ कर उसे सुंदर, गोरी, मुलायम व निखरी दिखाती हैं। तो आइये जानते हैं इन रिमूवर के बारे में।

कच्चा दूध व बादाम तेल

एक कटोरी में 1 बड़ा चम्मच कच्चा दूध और बादाम तेल की कुछ बूंदे मिलाएं। तैयार मिश्रण की कुछ बूंदे लेकर चेहरे की मसाज करते हुए मेकअप साफ करें। बाद में इसे पानी से धो लें। पोषक तत्वों से भरपूर बादाम तेल और कच्चा दूध त्वचा की मृत कोशिकाओं को साफ करके नई त्वचा दिलाने में मदद करेगा। साथ ही स्किन गहराई से साफ होकर सुंदर, मुलायम व ग्लोइंग नजर आएगी।

beauty tips,beauty tips in hindi,skin care tips,makeup tips,makeup remover

जैतून तेल

एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरे जैतून तेल स्किन की गहराई से सफाई करने के साथ दाग-धब्बे, झुर्रियों व झाइयों का समस्या दूर करने में मदद करता है। इसे मेकअप रिमूवर की तरह इस्तेमाल करने के लिए एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच जैतून तेल और 1/2 चम्मच पानी मिलाएं। तैयार रिमूवर में कॉटन डुबोकर उससे चेहरे पर लगा मेकअप साफ करें। साथ ही इससे चेहरे की हल्के हाथों से मसाज करें। यह स्किन को डेड स्किन सेल्स को साफ करके बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में मदद करेगा। स्किन से जुड़ी परेशानियाें दूर होकर त्वचा साफ, सुंदर व जवां नजर आएगी।

बेबी शैंपू

मेकअप रिमूवर के तौर पर बेबी शैंपू इस्तेमाल करना भी बेस्ट ऑप्शन है। इसके लिए एक बाउल में 1 कप पानी 8 छोटे चम्मच जैतून या नारियल तेल और 1/2 छोटा चम्मच बेबी शैंपू मिलाएं। इसे अच्छे से मिक्स करके बोतल में भरें। फिर जरूरत पड़ने पर बोतल को शेक करके इस्तेमाल करें।

खीरा

आप खीरे को भी मेकअप साफ करने के लिए इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए 1 खीरे को काट कर मिक्सी में उसका पेस्ट बनाएं। फिर उसे पेस्ट को चेहरे पर लगाकर हल्का हाथों से मसाज करें। बाद में इसे पानी से धो लें। एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-फंगल, एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर खीरा चेहरे की कोमलता से सफाई करने के साथ स्किन में नमी पहुंचाएगा। इससे त्वचा को पोषण मिलने के साथ दाग-धब्बे दूर होंगे। साथ ही स्किन साफ, मुलायम और निखरी नजर आएगी।

beauty tips,beauty tips in hindi,skin care tips,makeup tips,makeup remover

जोजोबा और विटामिन-ई ऑयल

एक बाउल में 60 मि।ली। जोजोबा ऑयल और 1 विटामिन-ई कैप्सूल मिलाएं। तैयार मिश्रण को कांच की बोतल में भरें। आपका वॉटर प्रूफ मेकअप रिमूव बनकर तैयार है। इससे मेकअप आसानी से साफ होने के साथ स्किन को गहराई से पोषण मिलेगा। एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर विटामिन-ई त्वचा में नमी बरकरार रखने के लिए इसे मुलायम करेगा।

दही

दही में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-एजिंग, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसे खाने और चेहरे पर लगाने से स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर होकर नेचुरली ग्लो करती है। इसे आप मेकअप रिमूव की तरह भी यूज कर सकती हैं। इसके लिए 1 बड़ा चम्मच दही लेकर उसे अच्छे से फेंट लें। फिर कॉटन की मदद से मेकअप साफ करें। बाद में चेहरे को ताजे पानी से धोएं। इससे स्किन साफ होने के साथ सुंदर, मुलायम व ग्लोइंग नजर आएंगी।

नारियल तेल

विटामिन्स, मिनरल्स व एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर नारियल तेल स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इसे आप मेकअप रिमूव की तरह आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे यूज करने के लिए इस तेल की कुछ बूंदें हाथों पर लेकर चेहरे की मसाज करें। अब टिशू पेपर से चेहरा साफ करके पानी से धोएं। इसके बाद थोड़ा सा तेल लेकर आंखों के आसपास मसाज करते हुए लगाएं। इससे मेकअप रिमूव होने के साथ डेड स्किन सेल्स साफ होकर नई त्वचा आने में मदद मिलेगी। आप इसे लिप बाम, मॉश्चराइजर की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद