न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भूलकर भी न करें ब्लीच से जुड़ी ये गलतियां, निखार की जगह स्किन को होगा नुकसान

आपको यह जानना भी जरूरी हैं कि ब्लीच का सही इस्तेमाल कैसे किया जाए क्योंकि ब्लीच से जुड़ी गलतियां आपको निखार देने की जगह त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 20 Oct 2020 6:23:46

भूलकर भी न करें ब्लीच से जुड़ी ये गलतियां, निखार की जगह स्किन को होगा नुकसान

प्रदूषण और धूल-मिट्टी की वजह से स्किन पर कई तरह की परेशानियां सामने आती हैं और चहरे पर दाग-धब्बे दिखाई देने लगते हैं। ऐसे में त्वचा की रंगत को निखारने के लिए महिलाएं ब्लीच का सहारा लेती हैं जिससे अनचाहे बालों से भी छुटकारा पाया जा सकता हैं। लेकिन आपको यह जानना भी जरूरी हैं कि ब्लीच का सही इस्तेमाल कैसे किया जाए क्योंकि ब्लीच से जुड़ी गलतियां आपको निखार देने की जगह त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको ब्लीच से जुड़ी कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

ब्लीच का चुनाव

ब्लीच को खरीदने से पहले उसकी कंपनी का ध्यान जरूर दें। इसके लिए हमेशा अच्छी व मशहूर कंपनी की ब्लीच ही खरीदें। इससे चेहरे पर ग्लो आने के साथ साइड इफेक्ट होने का खतरा नहीं होगा। साथ ही बाजार में अलग- अलग ब्लीच मिलने से आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब इसे चुन सकते हैं। इसके अलावा इसे इस्तेमाल करने से पहले हाथ या कान के पीछे लगा कर चैक कर लेना चाहिए। त्वचा पर जलन व खुजली महसूस होने पर इसका इस्तेमाल करने से बचें।

beauty tips,beauty tips in hindi,bleach on face,skin care tips,beautiful face

ब्लीच से पहले करें फेसवॉश

ब्लीच को करने से पहले माइल्ड फेसवॉश से चेहरे को धोएं। इससे चेहरे पर जमा गंदगी साफ हो ब्लीच का असर ज्यादा होगा।

प्री- ब्लीच का करें इस्तेमाल

ब्लीच के बॉक्स में प्री- ब्लीच क्रीम होती है। उसे ब्लीच करने से पहले चेहरे पर क्लींजर की तरह 1-2 मिनट मसाज करते हुए लगाएं। फिर ब्लीच क्रीम अप्लाई करें इससे चेहरे पर इचिंग नहीं होगी। बहुत सी महिलाओं को ब्लीच क्रीम से इचिंग और रेशेज की समस्या होती हैं उनके लिए प्री-ब्लीच बेस्ट ऑप्शन है।

ब्लीच को अच्छे से मिलाकर लगाएं

अगर आप पहली बार ब्लीच कर रही हैं तो डिब्बे के पीछे लिखी बातों को ध्यान से पढ़कर ब्लीच मिक्स करें। इसे ब्रश की मदद से अच्छे से मिलाएं। नहीं तो इससे त्वचा पर जलन, खुजली, रेडनेस और दाने हो सकती है। साथ ही इसके लिए प्लास्टिक या कांच की कटोरी का ही इस्तेमाल करें।

beauty tips,beauty tips in hindi,bleach on face,skin care tips,beautiful face

ब्रश का करें इस्तेमाल

अक्सर लड़कियां इसे उंगुलियों की मदद से लगाती है। मगर इस तरह ब्लीच चेहरे पर अच्छे से नहीं लग पाती है। ऐसे में इसे हमेशा ब्रश की मदद से ही लगाएं। साथ ही इसे उतारने के लिए भी सीधा मुंह धोने की जगह पहले ब्रश या कॉटन का सहारा लें।

आईब्रो पर ना लगाएं

इसे अपनी आईब्रो व कलमों को बचाते हुए लगाएं। नहीं तो उनपर भी ब्लीच का रंग चढ़ जाएगा। इसके अलावा आप इस परेशानी से बचने के लिए पेट्रोलियम जेली को अपनी आईब्रो और कलमों पर लगा सकती है। इससे ब्लीच का रंग चढ़ने की परेशानी नहीं होगी।

पोस्ट ब्लीच क्रीम करें इस्तेमाल

ब्लीच करने के बाद पोस्ट ब्लीच क्रीम से चेहरे की मसाज करें। इससे ब्लीच का असर अच्छे से दिखेगा। इसके साथ ही चेहरे पर ज्यादा ग्लो पाने के लिए आप फेशियल कर सकते हैं।

इन बातों का भी रखें ध्यान

- ब्लीच के 4-5 घंटे या 1 दिन तक फेसवॉश न करें।
- ब्लीच करने से पहले थ्रेडिंग न करवाएं। असल में, थ्रेडिंग करने से त्वचा पर कट पर जाते हैं। ऐसे में ब्लीच में कैमिकल्स होने से त्वचा में जलन व रैशेज हो सकते हैं।
- इसके तुरंत बाद धूप और गैस के पास न जाएं।
- कोई धूल- मिट्टी वाला काम न करें।
- इसे 15-20 मिनट से ज्यादा न लगाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद