न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

समय से पहले पड़ने लगा बालों का रंग फीका, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां

आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी वजह से बालों का रंग फीका पड़ने लगता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 23 Jan 2020 4:49:23

समय से पहले पड़ने लगा बालों का रंग फीका, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां

लड़कियां जब भी अपने लुक में बदलाव लाना चाहती हैं वे सबसे पहले अपनी हेयरस्टाइल चेंज करती हैं या फिर हेयर कलर ताकि उनका लुक आकर्षक दिख सकें। ऐसे में उनके लिए बालों की अहमियत बहुत बढ़ जाती हैं। लेकिन आजकल देखा जाने लगा हैं कि बालों का ज कुदरती रंग है वह समय से पहले ही फीका पड़ने लगा हैं। ऐसे में इसका कारण जानना बहुत जरूरी हैं कि आखिर क्यों बालों का रंग फीका पड़ने लगा हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी वजह से बालों का रंग फीका पड़ने लगता हैं।

beauty tips,beauty tips in hindi,hair color fade out,mistakes with hair

बहुत ज्यादा हेयर वॉश करना

बालों का हेयर कलर समय से पहले फेड होने का सबसे बड़ा कारण है बहुत ज्यादा शैंपू का इस्तेमाल कर हेयर वॉश करना। हफ्ते में 2 बार से ज्यादा अगर आप हेयर वॉश करती हैं तो समझ लीजिए कि आपका हेयर कलर ज्यादा दिनों तक टिकेगा नहीं और बेहद जल्दी फेड हो जाएगा। अगर आपके बाल ज्यादा ऑइली हैं और हफ्ते में 2 बार से ज्यादा शैंपू की जरूरत महसूस हो तो ड्राई शैंपू का इस्तेमाल कर सकती हैं।

सही शैंपू का करें चुनाव

बेहद जरूरी है कि आप अपने बालों को वॉश करने के लिए सही शैंपू और सही कंडिशनर का इस्तेमाल करें जो आपके हेयर कलर को नुकसान न पहुंचाए। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बालों को कलर करते वक्त आप पहले ही बहुत ज्यादा केमिकल का इस्तेमाल बालों पर कर रही हैं। ऐसे में बालों की शाइन बनी रहे और बाल हेल्दी रहें इसके लिए आपको उन्हें एक्सट्रा केयर देने की जरूरत है।

beauty tips,beauty tips in hindi,hair color fade out,mistakes with hair

सूर्य की यूवी किरणों से बाल को नुकसान

सूर्य की हानिकारक अल्ट्रावायलट यानी यूवी किरणों से भी बाल डैमेज होते हैं और आपका हेयर कलर समय से पहले फेड होने लगता है। लिहाजा सूरज की सीधी किरणों से बालों को बचाकर रखना बेहद जरूरी है। बाहर निकलते वक्त बालों को अच्छी तरह से कवर करके रखें। इसके अलावा सनस्क्रीन सिर्फ स्किन के लिए नहीं बल्कि बालों के लिए भी होता है। लिहाजा अच्छी क्वॉलिटी के सनस्क्रीन को कलर्ड बालों पर लगाएं और बालों को डैमेज से बचाएं।

बालों को मॉइश्चर की जरूरत

आपकी स्किन की ही तरह बालों को भी मॉइश्चर और हाइड्रेशन की जरूरत होती है। लिहाजा अपने बालों को जरूरी पोषण और नमी देने के लिए आपको हफ्ते में कम से कम एक बार हाइड्रेटिंग मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
कौन हैं राम मंदिर के पहले CEO जीतेंद्र मिश्रा? वायुसेना से ऑपरेशन सिंदूर तक जानिए पूरा सफर
कौन हैं राम मंदिर के पहले CEO जीतेंद्र मिश्रा? वायुसेना से ऑपरेशन सिंदूर तक जानिए पूरा सफर
यूपी में AIMIM को बड़ा झटका, सीनियर नेता आसिम वकार ने थामा कांग्रेस का हाथ
यूपी में AIMIM को बड़ा झटका, सीनियर नेता आसिम वकार ने थामा कांग्रेस का हाथ
2027 यूपी चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर मंथन
2027 यूपी चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन पर मंथन
‘रील और फॉलोअर्स से बाहर निकलें’, बंगाल BJP विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा
‘रील और फॉलोअर्स से बाहर निकलें’, बंगाल BJP विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को घेरा
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
जन्माष्टमी व्रत में बनाएं कुरकुरे साबूदाना वड़े, इस आसान रेसिपी से मिनटों में करें तैयार
जन्माष्टमी व्रत में बनाएं कुरकुरे साबूदाना वड़े, इस आसान रेसिपी से मिनटों में करें तैयार
बुजुर्ग महिला का हाथ थामकर साथ चले CM विजय, अपना महंगा चश्मा पहनाया तो खिल उठा चेहरा; Video
बुजुर्ग महिला का हाथ थामकर साथ चले CM विजय, अपना महंगा चश्मा पहनाया तो खिल उठा चेहरा; Video
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
लंदन में राहुल गांधी के बयान पर सावरकर के परपोते का ऐतराज, कोर्ट में बोले- मेरे परदादा को बदनाम किया
लंदन में राहुल गांधी के बयान पर सावरकर के परपोते का ऐतराज, कोर्ट में बोले- मेरे परदादा को बदनाम किया
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
रिलीज से पहले ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल, एडवांस बुकिंग में 3 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
रिलीज से पहले ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल, एडवांस बुकिंग में 3 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
अभिजीत दीपके ने स्वीकारा AAP से जुड़ाव, बोले- पार्टी के साथ काम करने पर मुझे गर्व है
अभिजीत दीपके ने स्वीकारा AAP से जुड़ाव, बोले- पार्टी के साथ काम करने पर मुझे गर्व है
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन