Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कड़वा करेला देगा आपको बेदाग़ त्वचा, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल

आज इस कड़ी में हम आपको करेले के कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको बेदाग़ त्वचा देंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 19 Jun 2020 7:42:56

कड़वा करेला देगा आपको बेदाग़ त्वचा, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल

आपने करेले का स्वाद तो चखा ही होगा जो कि कड़वा रहता हैं लेकिन आपकी सेहत के लिए बहुत लाभकारी साबित होता हैं। यही कड़वा करेला आपकी ख़ूबसूरती बढ़ाने का भी काम करता हैं। जी हाँ, करेला जिस तरह खून की सफाई करता हैं उसी तरह त्वचा की सफाई कर आपका निखार बढाने का काम भी करता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको करेले के कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको बेदाग़ त्वचा देंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

करेला संतरे का छिलका

यदि आपकी स्किन ऑयली है और आप पिंपल्स से परेशान रहते हैं तो यह स्क्रब आपके बहुत काम आएगा। एक करेले को काट लें और इसमें संतरे के सूखे 4-5 छिलके डालकर मिक्सर में दरदरा पीस लें। इस मिश्रण में बेसन या थोड़ी सी मुल्तानी मिट्टी मिलाकर स्क्रब बनाएं। इसे चेहरे पर लगाकर कुछ देर रहने दें, फिर धीरे-धीरे इसे स्क्रब की तरह रगड़ें और पानी से चेहरा धो लें। आपके चेहरे से पिंपल्स और दाग-धब्बे दूर हो जाएंगे।
beauty tips,beauty tips in hindi,beauty by bitter gourd,home remedies नीम और करेला

आपने ये कहावत तो सुनी ही होगी ‘एक तो करेला ऊपर से नीम चढ़ा’ भले ही लोगों को अपने ऊपर कही ये कहावत पसंद न आती हो, लेकिन आपकी त्वचा के लिए इन दोनों चीज़ों का मिश्रण बहुत फायदेमंद होता है। नीम में एंटीऑक्सीडेंट होता जो चेहरे को मुंहासों से बचाता है। इसे बनाने के लिए 1 करेला, मुट्ठी भर नीम के पत्ते और 1 चम्मच हल्दी को मिक्सर में एकसाथ पीस लें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में 2 बार इसका इस्तेमाल करने पर अच्छे परिणाम मिलेंगे।

अंडा, दही और करेला

इन तीनों चीज़ों का कॉम्बिनेशन न सिर्फ आपकी त्वचा का मॉइश्चराइज़ करता है, बल्कि झुर्रियों से भी बचाता है इसे बनाने के लिए। 1 चम्मच करेले के रस में 1 चम्मच दही और 1 अंड़े की जर्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर गर्दन पर लगाकर करीब 20-25 मिनट के लिए सूखने दें। फिर चेहरे पर थोड़ा पानी लगाकर धीरे-धीरे रगड़कर इसे छुड़ाएं और गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। beauty tips,beauty tips in hindi,beauty by bitter gourd,home remedies करेला खीरा फेसपैक

डार्क सर्कल हटाने के लिए शायद आप आंखों के नीचे खीरे का रस लगाती होंगी, लेकिन क्या आपको पता है कि करेले और खीरे का फेस पैक लगाने से आपकी त्वचा एकदम साफ और बेदाग बनती है। यह फेस पैक बनाने के लिए आधे खीरे और करेले को काटकर मिक्सर में पीस लें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें।

करेला, नींबू और टमाटर

करेले के रस में टमाटर का रस (बीज निकाला हुआ) और नींबू का रस मिलाकर लगाने से त्वाचा संबंधी कई समस्योँ से निजात मिलती है। इससे रंग तो निखरता ही है साथ ही पिंपल्स और दाग-धब्बे की समस्या भी दूर होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
स्क्रब करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान
स्क्रब करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान
Hair Color के बाद बालों की देखभाल कैसे करें? जानें 10 जरूरी टिप्स
Hair Color के बाद बालों की देखभाल कैसे करें? जानें 10 जरूरी टिप्स
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology