Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नमक दूर करेगा बालों और त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं, जानें इस्तेमाल के तरीके

आज इस कड़ी में हम आपको नमक से जुड़े उपायों की जानकारी लेकर आए हैं जो बालों और त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं का अंत करेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 16 Feb 2021 3:53:50

नमक दूर करेगा बालों और त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं, जानें इस्तेमाल के तरीके

बाजार में आजकल कई तरह के प्रोडक्ट्स आने लगे हैं जो आपके बाल और त्वचा की सुंदरता को बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं। लेकिन कई प्रोडक्ट्स ऐसे हैं जिनमें उपस्थित केमिकल आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। ऐसे में आप नमक की मदद ले सकते हैं जिसमें उपस्थित पोषक तत्व आपके लिए फलदायी साबित हो सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको नमक से जुड़े उपायों की जानकारी लेकर आए हैं जो बालों और त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं का अंत करेगी। तो आइये जानते हैं नमक के इन नुस्खों के बारे में।

गंदगी हटाने के ल‍िए नमक से बनाएं क्‍लींजर

नमक गंदगी को म‍िटाकर त्‍वचा को साफ करता है। आप इसे बॉडी क्‍लींजर की तरह भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। सॉल्‍ट आपकी स्‍क‍िन में प्रोटेक्‍शन का काम करता है। आप इसे बॉडी क्‍लींजर की तरह इस्‍तेमाल कर सकते हैं। बॉथ टब या बाल्‍अी में नमक डालें और 15 म‍िनट के ल‍िए छोड़ दें। अब इस पानी को नहाने के ल‍िए गंदगी हटाने के ल‍िए इस्‍तेमाल करें।
beauty tips,beauty tips in hindi,skincare tips,hair care tips,salt and beauty मुंह की बदबू दूर करें, नमक से बना माउथ फ्रेशनर

नमक से मुंह के बैक्‍टेर‍िया भी मरते हैं। इससे सांस से बदबू दूर होती है। नमक से माउथ फ्रेशनर बनाने के ल‍िए आधा चम्‍मच नमक में बेक‍िंग सोडा मि‍लाएं और पानी डालें। इस सल्‍यूशन से कुल्‍ला करें। आपको कुछ ही द‍िनों में फर्क महसूस होगा।

रूखे नाखूनों को ठीक करने के लि‍ए नमक से बनाएं नेल मॉइश्‍चराजर

अगर आप बाजार में नाखूनों को कोमल बनाने के ल‍िए प्रोडक्‍ट खोज रहे हैं तो आप उसे घर पर ही तैयार कर सकते हैं। अच्‍छे और सुंदर नाखूनों के ल‍िए एक टी स्‍पून नमक में बेक‍िंग सोडा और नींबू का रस म‍िलाएं और उसे गरम पानी में डाल दें। नाखूनों को 10 म‍िनट तक पानी में डुबोकर रखें। उसके बाद ब्रश से स्‍क्रब कर लें। नाखून कोमल हो जाएंगे।

सूजी आंखों को ठीक करे नमक

अगर आपकी आंखों में सूजन है तो आप नमक की मदद से इसे ठीक कर सकते हैं। नमक में एंटी-इंफ्लेमेट्ररी गुण होते हैं। एक चम्‍मच नमक को गरम पानी में उबालें। उस पानी को कॉटन में डुबोएं और आंखों के पास जहां सूजन हो वहां लगा लें। सूजन ठीक हो जाएगी। beauty tips,beauty tips in hindi,skincare tips,hair care tips,salt and beauty डैंड्रफ हटाने के ल‍िए नमक से बनाएं हेयर स्‍प्रे

नमक बालों के ल‍िए बहुत अच्‍छा होता है। ये बालों में एक्‍सेस ऑयल को कम करता है और फंगल इंफेक्‍शन से बालों को बचाता है। आप पानी में 2 चम्‍मच नमक म‍िलाकर बालों पर स्‍प्रे करें उसके बाद बाल धो लें। इससे बालों से डैंड्रफ भी दूर हो जाएगा।

पीले दांतों के ल‍िए नमक से बनाएं टीथ वाइटनर

ज‍िन लोगों के दांत पीले होते हैं उन्‍हें नमक का इस्‍तेमाल करना चाह‍िए। नमक में फ्लोराइड होता है ये दांतों के ल‍िए भी अच्‍छा रहता है। एक टी स्‍पून में बेक‍िंग सोडा और नमक म‍िलाएं और टूथपेस्‍ट के साथ म‍िक्‍स करके लगा लें। कुछ द‍िनों में दांतों पर जमी गंदगी हटने लगेगी।

त्‍वचा को कोमल रखने के ल‍िए इस्‍तेमाल करें सॉल्‍ट स्‍क्रब

नमक के स्‍क्रब को बेस्‍ट स्‍क्रब माना जाता है। इससे डेड स्‍क‍िन हट जाती है। इससे बॉडी हाइड्रेट भी रहती है। स्‍क्रब बनाने के ल‍िए नमक को कोकोनट ऑयल में डालकर पेस्‍ट बना लें। इसे अपनी बॉडी पर स्‍क्रब करें। 2 म‍िनट बाद धो लें आपको अपनी त्‍वचा कोमल लगने लगेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology