न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 4 चीजों की मदद से बढ़ाए अपने चेहरे की खूबसूरती, मिलेगी दमकती त्वचा

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों और उनके इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी मदद से दमकती त्वचा प्राप्त होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 03 Feb 2021 4:24:47

इन 4 चीजों की मदद से बढ़ाए अपने चेहरे की खूबसूरती, मिलेगी दमकती त्वचा

शायद ही ऐसा कोई होगा जो चेहरे की सुंदरता नहीं चाहता होगा। इसे पाने के लिए सभी बाजार में उपलब्ध कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स की मदद लेना पसंद करते हैं। लेकिन इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स के अलावा कई प्राकृतिक उपाय भी हैं जिनकी मदद से चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों और उनके इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी मदद से दमकती त्वचा प्राप्त होती हैं। तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में।

beauty tips,beauty tips in hindi,natural skin beauty,skincare tips

एलोवेरा

आपको अगर सुंदर दिखना है और अपने चेहरे की सुंदरता को बढ़ाना है तो इसमें आपकी मदद सबसे पहले एलोवेरा कर सकता है। एलोवेरा या फिर एलोवेरा जेल आपके चेहरे को कई लाभ दे सकते हैं। हमारे चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बे, छोटे-मोटे दाने, आंखों के नीचे काले घेरे आदि सभी को हटाने में एलोवेरा काफी मदद कर सकता है। इसके लिए आपको एलोवेरा जेल को अपने चेहरे पर थोड़ी देर लगाना है और फिर गुनगुने पानी से धो लेना है। नियमित रूप से ऐसा करने से आपको लाभ मिल सकता है।

मलाई

मलाई खाने के शौकीन काफी लोग होते हैं। लोग ब्रेड या फिर रोटी पर मलाई लगाकर खाते हैं, क्योकि ये खाने में काफी स्वादिष्ट होती है। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि ये हमारे चेहरे को निखार देने का काम कर सकती है। इसके लिए आपको दूध की मलाई में एक चुटकी हल्दी पाउडर और थोड़ा सा गुलाबजल डालकर अच्छे से मिलाना है और फिर अपने चेहरे पर लगना है। लगाने के बीस मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें और ऐसा रोजाना करने से आपके चेहरे को कई फायदे मिल सकते हैं।

beauty tips,beauty tips in hindi,natural skin beauty,skincare tips

नींबू

नींबू में एंटीऑक्सीडेंट और एस्कॉर्विक एसिच पाए जाते हैं, जो हमारे चेहरे को चमकदार बनाने में हमारी मदद करते हैं। आपको करना ये है कि नींबू के रस को चेहरे पर लगाना है और फिर थोड़ी देर बाद साफ पानी से इसे धो लेना है। इसके अलावा शहद भी आपके चेहरे को नया निखार देने का काम कर सकता है। इसके लिए आपको शहद में जैतून का तेल मिलाकर अपनी त्वचा पर लगाना है। इससे आपके चेहरे का रुखापन खत्म होगा और आपको नया निखार मिलने में मदद मिलेगी।

टमाटर

किसी भी सब्जी का स्वाद बढ़ाने में टमाटर एक अहम भूमिका निभाता है। ठीक इसी तरह ये आपके चेहरे को निखारने में भी आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए आपको टमाटर को बीच में से काटना है और फिर दोनों हाथ से अपने चेहरे पर मलना है। 10 से 15 मिनट तक ऐसा करने के बाद साफ पानी से चेहरे को धो लें। टमाटर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हमारी त्वचा को पोषण प्रदान करने का काम करते हैं। इसलिए टमाटर को हमारे चेहरे के लिए फायदेमंद माना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन