न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करेगा बेकिंग सोडा, जानें इस्तेमाल का तरीका

आज इस कड़ी में हम आपको बेकिंग सोडा से जुड़े उन उपायों की जानकारी लेकर आए हैं जो सौंदर्य से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को दूर करने का काम करेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 07 Jan 2021 4:34:21

आपकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करेगा बेकिंग सोडा, जानें इस्तेमाल का तरीका

खूबसूरती की चाहत हर लड़की को होती हैं जिसे पाने के लिए वे कई जतन करती हैं। इसके लिए लड़कियां बाजार में मिलने वाले कई सौन्दर्य प्रसाधनों का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन आपके घर में ही कई ऐसी चीजें हैं जो आपकी खूबसूरती पाने की चाहत को पूरा कर सकती हैं। इन्हीं में से एक हैं बेकिंग सोडा जिसका इस्तेमाल कर खूबसूरती में चार चाँद लगाए जा सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बेकिंग सोडा से जुड़े उन उपायों की जानकारी लेकर आए हैं जो सौंदर्य से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को दूर करने का काम करेगी।

सांसों की बदबू दूर करने के लिए

यदि आपके मुंह से स्मेल आ रही है तो आप आधा गिलास पानी में एक छोटा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं और इस पानी से अच्छी तरह कुल्ला करें। यह तरीका आपकी सांसों की स्मेल तो दूर करेगा ही साथ ही किसी महंगे माउथवॉश की तरह आपको ताजगी से भी भर देगा।

beauty tips,beauty tips in hindi,baking soda,beauty hacks

दांतों की सफेदी बढ़ाए

अगर आपके दांत बहुत पीले रहते हैं और कुछ ना कुछ समस्या इनके साथ लगी रहती है तो आप बेकिंग सोडा के उपयोग के जरिए अपने दांतों की सुंदरता और सेहत दोनों को बढ़ा सकते हैं। दांतों पर जमा प्लॉक को दूर करने में बेकिंग सोडा बहुत अधिक प्रभावी है। आप आधा कटोरी पानी में 2 चुटकी बेकिंग सोडा लेकर उसे अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद अपना टूथब्रश इस पानी में डुबोएं और अपने दांतों को हल्का-सा ब्रश कर लें। यह तरीका आपके दांतों का पीलापन दूर करने में मदद करेगा। यदि किसी तरह की सेंसेशन या दिक्कत हो तो आप यह तरीका ना अपनाएं।

सनबर्न का असर कम करे

यदि आपकी त्वचा धूप से झुलस गई है यानी आपको सनबर्न हो गया तो आप इस समस्या को भी बेकिंग सोडा की मदद से दूर कर सकते हैं। इसके लिए आप चार चम्मच बेकिंग सोडा लेकर इसे एक बड़ा कटोरा पानी में घोल लें। अब एक स्पंज लेकर उसे इस पानी में डुबोएं। जब स्पंज अच्छी तरह पानी सोख ले तो उस स्पंज को आप सनबर्न वाली जगह पर रखकर हल्का-हल्का थपथपाएं। आपको जलन से तुरंत राहत मिलेगी और त्वचा का रंग भी धीरे-धीरे ठीक होने लगेगा। यदि आपके पास स्पंज ना हो तो आप कॉटन के साफ कपड़े का भी उपयोग कर सकते हैं।

beauty tips,beauty tips in hindi,baking soda,beauty hacks

अंडर आर्म्स की स्मेल मिटाए

यदि आपको अंडर आर्म्स से बहुत अधिक पसीना आता है और बॉडी ऑडर आपको परेशान करती है तो आपके लिए बेहतर यही होगा कि ऐसे डियो और बॉडी स्प्रे का उपयोग करें, जिनमें बेकिंग सोडा एक मुख्य अव्यव हो। इसके लिए आप प्रॉडक्ट पर दी गई इंग्रीडिऐंट लिस्ट में इस बात को जरूर जांच ले कि मेन इंग्रीडिऐंट के रूप में सोडियम बाइकार्बोनेट का नाम लिखा हो। क्योंकि इंडस्ट्रियल उपयोग में बेकिंग सोडा इसी नाम से जाना जाता है। हालांकि रसोई में इसे बेकिंग सोडा के नाम से गिना जाता है।

त्वचा को साफ-सुथरा बनाने में

कई तरह के त्वचा संबंधी इंफेक्शन और कीड़ों के काटने के बाद होने वाली जलन, बंप्स इत्यादि की समस्या को दूर करने में बेकिंग सोडा बहुत प्रभावी है। यदि किसी जहरीले मच्छर के काटने के बाद आपकी त्वचा की जलन शांत नहीं हो रही है तो आप थोड़ा-सा बेकिंग सोडा लेकर उसे कुछ बूंद पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें और प्रभावित जगह पर लगा लें। आपको कुछ ही सेकंड्स में राहत मिलेगी। त्वचा पर खुजली और जलन की समस्या हो रही हो और त्वचा की ऊपरी सतह पर इसका कारण नजर ना आ रहा हो तब भी आप बेकिंग सोडा लगाकर इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। इसे त्वचा पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाकर रखें और फिर ताजे पानी से धो लें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रोटेस्ट के बीच झारखंड सरकार का बड़ा एक्शन; JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते गिरफ्तार
प्रोटेस्ट के बीच झारखंड सरकार का बड़ा एक्शन; JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते गिरफ्तार
AAP से बाहर किए गए किस पुराने साथी के साथ फिर काम करना चाहते हैं केजरीवाल? राघव चड्ढा के BJP में जाने पर भी बोले
AAP से बाहर किए गए किस पुराने साथी के साथ फिर काम करना चाहते हैं केजरीवाल? राघव चड्ढा के BJP में जाने पर भी बोले
TMC के बागी सांसदों में भी बढ़ी खींचतान, यूसुफ पठान समेत 3 नेताओं ने BJP से बनाई दूरी; जानें क्या है वजह
TMC के बागी सांसदों में भी बढ़ी खींचतान, यूसुफ पठान समेत 3 नेताओं ने BJP से बनाई दूरी; जानें क्या है वजह
PM मोदी से मिलीं सुप्रिया सुले, NCP के 8 सांसद भी रहे मौजूद; परिसीमन बिल को लेकर बढ़ीं सियासी चर्चाएं
PM मोदी से मिलीं सुप्रिया सुले, NCP के 8 सांसद भी रहे मौजूद; परिसीमन बिल को लेकर बढ़ीं सियासी चर्चाएं
छात्र आंदोलन पर संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार, रिजिजू बोले- ‘विपक्ष को सुनना होगा गृह मंत्री का जवाब’
छात्र आंदोलन पर संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार, रिजिजू बोले- ‘विपक्ष को सुनना होगा गृह मंत्री का जवाब’
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील पर नरम पड़ सकते हैं ट्रंप, लेकिन ईरान ने रख दीं कई कड़ी शर्तें
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील पर नरम पड़ सकते हैं ट्रंप, लेकिन ईरान ने रख दीं कई कड़ी शर्तें
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बंगाल में 325 ‘लोकतंत्र सेनानियों’ को मिलेगी 10 हजार रुपये मासिक पेंशन, इमरजेंसी से जुड़ा है मामला
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बंगाल में 325 ‘लोकतंत्र सेनानियों’ को मिलेगी 10 हजार रुपये मासिक पेंशन, इमरजेंसी से जुड़ा है मामला
दूसरे रविवार 'स्पाइडर-मैन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 'अवतार 2' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म
दूसरे रविवार 'स्पाइडर-मैन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 'अवतार 2' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म
Jio ने पेश किए तीन नए रिचार्ज प्लान, 365 दिन तक की वैलिडिटी के साथ OTT और लाइव TV का मिलेगा फायदा
Jio ने पेश किए तीन नए रिचार्ज प्लान, 365 दिन तक की वैलिडिटी के साथ OTT और लाइव TV का मिलेगा फायदा
‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-सोना लेकर भागा आरोपी; बिहार से पुलिस ने दबोचा
‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-सोना लेकर भागा आरोपी; बिहार से पुलिस ने दबोचा
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर
8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर
कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन
कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन