Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Summer Special : ये 5 हेयर मास्क बनाए रखेंगे बालों की चमक, जानें और आजमाए

बालों को जरूरत होती हैं कुछ प्राकृतिक तरीकों की जो बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाने का काम करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 03 Jun 2020 7:26:16

Summer Special : ये 5 हेयर मास्क बनाए रखेंगे बालों की चमक, जानें और आजमाए

गर्मियों के मौसम में जहां अपनी सेहत का अच्छे ख्याल रखने की जरूरत होती हैं, वहीँ अपने बालों की भी सही देखरेख करनी पड़ती हैं। गर्मियों के दिनों में पसीने की वजह से बालों में चिपचिपापन और बदबू आने लगती हैं। ऐसे में बालों को जरूरत होती हैं कुछ प्राकृतिक तरीकों की जो बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं कुछ घरेलू फेसमास्क के बारे में जो बालों की खोई चमक लोटाने का काम करेंगे।

दूध और केले का मास्‍क

प्रोटीन से भरपूर दूध बालों को घना और मुलायम बनाने में मदद करता है। दूध का मास्क बनाने के लिए एक कप दूध में कुछ बूंद ऑलिव ऑयल और थोड़ा सा शहद की मिलाएं। इसमें एक पके केले को अच्छी तरह मसलकर मिक्स करें। तैयार मास्क को बालों में लगाकर कुछ देर के लिए रखें, फिर शैंपू से बाल धो लें।
beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips,home remedies,healthy and shiny hair,homemade hair mask अंडा और बियर मास्क

इस बनाने के लिए एक अंडे की ज़र्दी, एक चम्मच बियर, एक चम्मच कैस्टर ऑयल और एक चम्मच शहद को अच्छी तरह मिक्स करके हेयर मास्क तैयार करें। इस मास्क को बालों की जड़ों से लेकर टिप तक लगाएं। फिर प्लास्टिक के शावर कैप से ढंक लें या सिर पर तौलिया लपेट लें। आधे घंटे बाद बालों को ठंडे पानी और शैंपू से धो लें।

पुदीना हेयर मास्क

पुदीना मुंह की दुर्गंध दूर करने में मदद करता है। इसी तरह पुदीने के इस्तेमाल से आप बालों से आ रही बदबू से भी छुटकारा पा सकती हैं। एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर पुदीने में मिन्थॉल होता है जो दुर्गंध दूर करने में मदद करता है। पुदीने का हेयर मास्क बनाने के लिए 100 ग्राम पुदीने में 4-5 कपूर की गोली, एक चम्मच नींबू का रस और थोड़ा सा पानी डालकर मिक्सर में पीस लें। ध्यान रहे पानी ज़्यादा न डालें, वरना पैक लगाने में दिक्कत होगी। तैयार हेयर मास्क को बालों पर लगाकर कुछ देर के लिए रखें फिर पानी और शैंपू से धो लें। आपको ताजगी का एहसास होगा। beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips,home remedies,healthy and shiny hair,homemade hair mask दही और अंडा मास्क

अंडा बेहतरीन कंडिशनर का काम करता है और बालों को मजबूत भी बनाता है। दही भी बालों की नमी बनाए रखने में मदद करता है। इस मास्क को बनाने के लिए एक अंडे को तोड़कर अच्छी तरह फेंटे, जब इसमें झाग बन जाए तो अंडे में 6 चम्मच दही और 2 चम्मच शहद डालकर मिलाएं। तैयार मास्क को बालों पर लगाकर 20-25 मिनट रहने दें। फिर पानी और शैंपू से धो लें, बाल मुलायम और चमकदार बनेंगे।

चावल के पानी का मास्क

पुराने जमाने में महिलाओं चावल के पानी से बालों को धोती थी, क्योंकि इसमें कई पोषक तत्व होते हैं जो बालों को पोषण देते हैं। आप चाहें तो चावल के पानी या मांड से भी बाल धो सकती हैं, इससे बालों की गंदगी पूरी तरह निकल जाती है। या फिर चावल के पानी में पिसा हुआ आंवला, शिकाकाई या संतरे के छिलके का पावउडर मिलाकर मास्क तैयार करें और इसे बालों में लगाएं। चावल का पानी बेहतरीन कंडिशनर भी माना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology