न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सभी मनोकामनाएं पूर्ण करता हैं योगिनी एकादशी व्रत, जानें पौराणिक कथा और पूजाविधि

आज इस कड़ी में हम आपको योगिनी एकादशी व्रत की पौराणिक कथा और पूजाविधि से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 17 Jun 2020 10:44:31

सभी मनोकामनाएं पूर्ण करता हैं योगिनी एकादशी व्रत, जानें पौराणिक कथा और पूजाविधि

हिन्दू धर्म में एकादशी का बहुत महत्व माना जाता हैं जो कि हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष में आती हैं। आज 17 जून, 2020 को आषाढ़ मास के कृष्‍ण पक्ष की एकादशी हैं जिसे योगिनी एकादशी के रूप में जाना जाता हैं। इस व्रत से व्यक्ति के पापों का नाश होता हैं और सभी मनोकामनाओं की पूर्ती होती हैं। माना जाता है कि इस व्रत को करने से 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने के बराबर पुण्‍य मिलता है। आज इस कड़ी में हम आपको योगिनी एकादशी व्रत की पौराणिक कथा और पूजाविधि से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

पौराणिक कथा

पद्मपुराण में योगिनी एकादशी की कथा इस प्रकार बताई गई है। धनाध्यक्ष कुबेर भगवान शिव के परम भक्त थे। हर दिन भगवान शिव की पूजा के लिए इन्होंने हेम नाम के माली को पुष्प चुनकर लाने का काम सौंपा था। एक दिन काम के वशीभूत होकर हेम अपनी पत्नी संग विहार करने लगता है और पुष्प समय से नहीं पहुंचा पाता। इससे क्रोधित होकर कुबेर महाराज सैनिकों को हेम माली के घर भेजते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,yogini ekadashi,mythology and rituals

सैनिक लौटकर कुबेर को बताते हैं कि काम पीड़ित होकर हेम ने सेवा के नियमों का पालन नहीं किया तो कुबेर का क्रोध और बढ़ गया। राजा कुबेर ने हेम को शाप दिया कि वह कुष्ट रोग से पीड़ि‍त होकर पत्नी संग धरती पर चला जाए। कुबेर के शाप से हेम को अलकापुरी से पृथ्वी पर आना पड़ा। यहां एक बार ऋषि मार्कण्डेय ने हेम के दुख का कारण जानकर योगिनी एकादशी का व्रत करने की सलाह दी। इस व्रत से हेम शाप मुक्त हो गया और पत्नी के संग सुखपूर्वक रहने लगा।

व्रत की पूजाविधि

योगिनी एकादशी के दिन सुबह घर की साफ-सफाई करके स्‍नान करके स्‍वच्‍छ वस्‍त्र धारण करें। उसके बाद भगवान श्रीहरि की मूर्ति स्‍थापित करें। फिर प्रभु को फूल, अक्षत, नारियल और तुलसी पत्ता अर्पित करें। फिर पीपल के पेड़ की भी पूजा करें। योगिनी एकादशी व्रत की कथा सुनें और अगले दिन परायण कर लें।

astrology tips,astrology tips in hindi,yogini ekadashi,mythology and rituals

इस मंत्र का करें जप

मम सकल पापक्षयपूर्वक कुष्ठादिरोग।
निवृत्तिकामनया योगिन्येकादशीव्रतमहं करिष्ये।।

सबसे पहले भगवान विष्‍णु को पंचामृत से स्‍नान कराएं। साथ में भगवान विष्‍णु के मंत्र का भी जप करते रहें। उसके बाद चरणामृत को व्रती अपने और परिवार के सदस्‍यों पर छिड़कें और उसे पिएं। मान्‍यता है कि इससे शरीर के रोग दूर होते हैं और पीड़ा खत्‍म होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

NTA का बड़ा एक्शन, 47 अधिकारी बर्खास्त; छात्र आंदोलन के बीच कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी
NTA का बड़ा एक्शन, 47 अधिकारी बर्खास्त; छात्र आंदोलन के बीच कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम