न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आखिर क्यों बनना पड़ा था भगवान शिव को हाथी, शनिदेव के प्रकोप से जुड़ी है कहानी

भगवान शिव को भी एक बार शनिदेव की वक्र दृष्टि का शिकार होना पड़ा था और उन्हें हाथी बनना पड़ा था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 29 Jun 2019 7:33:59

आखिर क्यों बनना पड़ा था भगवान शिव को हाथी, शनिदेव के प्रकोप से जुड़ी है कहानी

आज शनिवार हैं और सभी आज के दिन शनिदेव को प्रसन्न करने में लगे हुए होते हैं ताकि उनका आशीर्वाद पाया जा सकें और उनके प्रकोप से बचा जा सकें। शनिदेव की वक्र दृष्टी किसी भी व्यक्ति के जीवन पर बुरा असर डालती हैं। इंसान तो क्या भगवान भी उनकी वक्र दृष्टि से नहीं बच सकते हैं। जी हाँ, भगवान शिव को भी एक बार शनिदेव की वक्र दृष्टि का शिकार होना पड़ा था और उन्हें हाथी बनना पड़ा था। आज हम आपको शिवपुराण में बताई गई इस कथा के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें भगवान शिव को भी शनिदेव का प्रकोप सहना पड़ा था।

mythology,lord shiva,shani dev,lord shiva turned into an elephant,shani dev prakop

शनि भगवान ग्रह चाल के कारण भगवान शिव पर सवार हुए थे। शनिदेव ने अपने प्रकोप से बचने के लिए भगवान शिव को पहले ही सूचित कर दिया था। वह एक दिन पूर्व ही शिव के पास गए और उन्हें प्रणाम कर क्षमा याचना करते हुए बताया कि कल वह उनके ऊपर सवार होने वाले हैं। उन्होंने बताया कि उनकी ग्रह चाल के मुताबिक शिव जी की राशि में वह कल प्रवेश करेंगे और उनकी वक्र दृष्टी उन पर होगी। शिव जी को यह बात सुन कर अच्छा नहीं लगा क्योंकि भगवान शिव शनिदेव के गुरु हैं। लेकिन शनिदेव ने अपने कर्म का हवाला दे कर उनसे क्षमा मांग कर चले गए। भगवान शिव ने बस शनिदेव से इतना पूछा कि वक्र दृष्टी कब से होगी तो उन्होंने बताया कि अगले दिन सवा पहर तक रहेगी।

mythology,lord shiva,shani dev,lord shiva turned into an elephant,shani dev prakop

शिव भगवान को लगा कि अगले दिन जब शनि आएंगे तो वह कहीं छुप जाएंगे और वह उनके प्रकोप से बच जाएंगें। इसके लिए उन्होंने छुपने के लिए धरती की ओर मुख कर लिया। धरती पर आ कर भी उन्हें लगा कि शनिदेव उन्हें पहचान लेंगे तो उन्होंने एक हाथी का रूप धारण कर लिया ताकि शनिदेव उन्हें न पहचान सकें और वह उनके प्रकोप से बच जाएंगे। जब पूरा प्रहर बीत गया तब शिव अपने लोक पहुंचे।

शिव जब अपने लोक पहुंचे तो शनि भगवान उनसे फिर मिलने पहुंचे। शिव भगवान ने मुस्कराते हुए शनिदेव का स्वागत किया और कहा कि आज तो हम आपको चकमा दे गए। आपकी वक्र दृष्टी से हम बच निकले। इस पर शनिदेव ने हंसते हुए उन्हें बताया कि पूरे दिन जो आप धरती पर हाथी बन कर विचरण करते रहे वह हमारे ही प्रकोप का असर था। पशु योनि ही में आपको भेजना हमारे प्रकोप का कारण था। भगवान शिव यह सुनकर शून्य भाव में रह गए और शनि वहां से निकल गए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, राजीव चौक से सुप्रीम कोर्ट तक कई ब्लू लाइन स्टेशन प्रभावित
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!