न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नारद मुनि के लिए स्वर्ग के दरवाजे बंद करने के बाद हुआ कुछ ऐसा कि देवताओं को मांगनी पड़ी माफ़ी

चंचल स्वभाव के चलते नारद मुनि देवताओं के पास जाना हो या फिर असुरों के कहीं भी पहुंच जाते थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 30 Apr 2020 7:03:30

नारद मुनि के लिए स्वर्ग के दरवाजे बंद करने के बाद हुआ कुछ ऐसा कि देवताओं को मांगनी पड़ी माफ़ी

ब्रह्माजी के पुत्र नारद मुनि को ज्ञान और बुद्धि के कारण देवता, असुर और ऋषि सभी सम्मान करते थे। नारद मुनि ही थे जो किसी भी जानकारी को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने का काम करते थे। अपने चंचल स्वभाव के चलते नारद मुनि देवताओं के पास जाना हो या फिर असुरों के कहीं भी पहुंच जाते थे। स्वर्ग लोक में बिना बुलाए बार-बार आ जाने पर देवताओं को परेशानी होने लगी। सभी देवताओं ने मिलकर योजना बनाई और स्वर्ग के द्वारपाल को आदेश दिया कि नारदमुनि स्वर्ग लोक में प्रवेश न करें और उनको कोई बहाना बनाकर टाल दें।

नारदमुनि स्वर्ग लोक पहुंचे तो द्वारपाल ने उनको रोका और अंदर जाने के लिए मना कर दिया। अगले दिन नारदजी भगवान शिव से मिलने कैलाश पहुंचे तब नंदी ने भी उनको रोक दिया और उनसे कहा कि भगवान शिव ध्यानमुद्रा में हैं इसलिए आप कहीं दूसरी जगह जाकर वीणा बजाएं। स्वर्गलोक के बाद कैलाश पर्वत पर हुए उनके साथ इस तरह के व्यवहार से उनको क्रोध आ गया। वह वहां से सीधे भगवान विष्णु से मिलने क्षीर सागर पहुंचे लेकिन वहां भी पंक्षीराज गरुड़ उनको अंदर आने से मना कर दिया। इस तरह वह सभी देवताओं के पास गए लेकिन उनको स्वर्ग लोक में अंदर नहीं आने दिया गया।

नारद मुनि को समझ में नहीं आ रहा था आखिर उनके साथ इस तरह का व्यवहार क्यों किया जा रहा है और वह अपने अपमान का बदला किस तरह लें। इधर-उधर घूमते हुए वह सीधे काशी पहुंचे और एक तपस्वी ऋषि से मिले। नारदमुनि ने अपने अपमान के बारे में ऋषि को बता दिया। तब ऋषि ने उनको देवताओं की दिए हुए तीन पाषण नारद मुनि के दे दिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,narada muni,doors of heaven,mythology

ऋषि ने नारद मुनि से कहा कि हर पाषण से आप अपने लिए कोई भी मनोकामना पूरी कर सकते हैं। नारदमुनि उन पाषण को लेकर चल गए। तभी उनको एक नगर में बच्चा रोते हुए सुनाई दी। उन्हें पता चला कि उस बच्चे के पिता की मृत्यु हो गई है और अब कौन उसका भरण-पोषण करेगा। तभी नारदजी ने अपने एक पाषण का प्रयोग किया और बच्चे के पिता को जीवनदान दिया।

आगे बढ़ने पर नारदमुनि को एक भिखारी दिखाई दिया, जो अपने कोढ़ को रोग से बहुत दुखी था। उसने नारदमुनि से अपने रोग को सही करने के लिए कहा। तब नारदमुनि ने पाषाण का प्रयोग करके भिखारी के रोग को खत्म कर दिया। अब उनके पास केवल एक ही पाषाण बचा था। उन्होंने अपने अंतीम पाषाण से कामना की कि उनके सभी पाषाण फिर से उनको मिल जाएं।

इसके बाद नारद मुनि अपने पाषाणों से लोगों की इच्छाएं पूरी करने लगे, जिससे सृष्टि के चक्र में बाधाएं आने लगीं। इससे सभी देवता परेशान हो गए और अपनी गलती का अहसास होने लगा और उनको सूचनाएं भी मिलना बंद हो गईं। तब सभी देवताओं ने वरुण और वायुदेव से नारदजी को वापस स्वर्ग लोक लाने के लिए भेजा। वरुण और वायुदेव को नारदजी गंगा किनारे मिले और उनसे सभी देवताओं की ओर से माफी मांगी और स्वर्ग लोक में प्रवेश करने दिया। नारदजी ने क्रोध को भूलकर उन पाषाणों के गंगा में ही फेंक दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका