न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जाने मस्जिद में होने वाली अजान का मतलब क्या है

आज हम चाहते हैं कि इस लेख के माध्यम से आप सभी को अज़ान का मतलब ज्ञात हो पाए। तो आइये आज हम बताते हैं आपको अजान का क्या है मतलब।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 09 Apr 2018 3:00:50

जाने मस्जिद में होने वाली अजान का मतलब क्या है

मस्जिद एक ऐसी जगह जहां मुस्लिम सम्प्रदाय के लोग खुदा या अल्लाह की इबादत करते हैं और नमाज अदा करते हैं। आपने अक्सर मस्जिद से अजान की आवाज आते सुनी होगी। लेकिन अधिकतर लोग इस अजान का मतलब खुदा की इबादत करने की प्रक्रिया से जोड़ते हैं, जबकि ऐसा नहीं हैं। शायद ही आप में ये किसी के पास इस बात का जानकारी होगी। मुस्लिम लोग इस बारे में जानकारी रखते होंगे लेकिन आज हम चाहते हैं कि इस लेख के माध्यम से आप सभी को अज़ान का मतलब ज्ञात हो पाए। तो आइये आज हम बताते हैं आपको अजान का क्या है मतलब।

अधिकांश लोगों से अज़ान का मतलब पूछने पर वो इसे खुदा को पुकारने का तरीका, खुदा को याद करने का एक नियम बताते हैं वही कुछ लोग तो इसे अकबर बादशाह से भी जोड़कर देखते हैं लेकिन आपको बता दें कि अगर आपको भी अज़ान के बारे में ये ही जानकारियां हैं तो आप ग़लत हैं क्योकि सच ये है कि अज़ान में न तो खुदा को पुकारा जाता है ना ही खुदा से फरियाद की जाती है और ना ही ये इबादत का कोई तरीका है बल्कि इसके ज़रिए लोगों को नमाज़ के समय की सूचना दी जाती है ताकि सभी लोग मस्जिद में इकट्ठा हो सकें और एक साथ मिलकर खुद की इबादत कर सकें।आपके लिए शायद ये जानकारी नई होगी लेकिन ये बात सच है।

azan,mosque,islam,muslims,mythology,astrology

इस्लाम धर्म में पांच वक्त की नमाज़ पढ़ना बहुत ज़रूरी माना गया है। ऐसे में कईं बार ऐसा होता है कि नमाज़ के वक्त लोग किसी काम में लगे हुए होते हैं। इस स्थिति में अज़ान एक ऐसा माध्यम है कि जिसके ज़रिए नमाज़ पढ़ने वाले लोगों को नमाज़ के विषय में सूचित किया जाता है। वैसे आपको बता दूं कि अज़ान का काम सिर्फ नमाज़ के वक्त के बारे में सूचना देना ही नहीं है बल्कि उसमें मानव के लिए पाठ भी होता है। अगर आप अज़ान के शब्दों को समझेंगे और जानेंगे तो आपको ये बात बखूबी समझ में आ जाएगी।

जी हां, अज़ान ना केवल इस बात की जानकारी देती है कि नमाज़ का समय हो गया है और सभी नमाज़ी तय वक्त पर मस्जिद में आकर अपनी मौजूदगी दर्ज करवाएं और खुदा की इबादत करें, अल्लाह का शुक्र अदा करें। अज़ान में कहा जाता है कि अल्लाह सबसे महान है और उसके अतिरिक्त कोई भी ऐसा नहीं है जिसकी इबादत की जाए। साथ ही नमाज़ किस प्रकार श्रेष्ठ है ये भी बताया जाता है।

अज़ान के शाब्दिक अर्थ पर अगर गौर फरमाए तो इसका शाब्दिक अर्थ होता है ‘पुकारना या घोषणा करना‘। अज़ान के प्रथम बोल हैं: ‘अल्लाहु अकबर’ जिनको अक्सर लोग बादशाह अकबर के साथ जोड़कर देखते हैं जो कि पूरी तरह से गलत है। असल में इसका अर्थ है कि अल्लाह बहुत बड़ा/सबसे बड़ा है।

यूं तो इस्लाम में ‘नमाज़’ नामक उपासना व्यक्तिगत रूप से की जाती है लेकिन ऐसा माना जाता है कि इसको अगर एकत्रित रूप से किया जाए तो इसके परिणाम ज्यादा प्रभावशाली होते हैं। इसलिए मस्जिद में नमाज़ का चलन शुरू हुआ और ज्यादा से ज्यादा लोग इसका फायदा उठा सकें, इसलिए अज़ान दी जाती है। भारत में ही नहीं, पूरी दुनिया में नमाज़ियों को मस्जिद में बुलाने के लिए लगभग डेढ़ हज़ार साल से निरंतर यह आवाज़ लगाई जाती रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?