न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जाने 786 नंबर की क्या है अहमियत

आज हम आपको इस नंबर की अहमियत के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 07 Apr 2018 4:06:49

जाने 786 नंबर की क्या है अहमियत

आपने कई बार ऐसे लोगों को देखा होगा जिन्हें कभी कोई नोट मिलता है तो उसके नंबर देखते हैं और अगर उस नोट पर 786 नंबर हो तो उस नोट को सम्भाल के रखा जाता हैं और खर्च नहीं किया जाता। माना जाता है कि इससे व्यक्ति के जीवन में बरकत बनी रहती हैं। 786 नंबर वो नंबर है जो सिर्फ मुस्लिमों के लिए ही पाक नहीं है बल्कि हिंदू धर्म के लोग भी इस नंबर को खास अहमियत देते हैं। आज हम आपको इस नंबर की अहमियत के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

जब किसी संख्या के पीछे के रहस्य को जानने की बात आती है तो बस एक ही शास्त्र सामने आता है और वो है अंक ज्योतिष। ये एक ऐसी विद्या है जिसमें अंकों के अंदर छुपी हुई शक्ति को पहचानकर ग्रहों से जोड़ा जाता है जो वेदिक ज्योतिष का एक अभिन्न अंग है।

अंक ज्योतिष में 7 नंबर को केतु का अंक माना जाता है जो पुरुष तत्व और शरीर में वीर्य की स्थिति को दर्शाता है। वहीं 8 नंबर शनि का अंक माना जाता है हालांकि शनि की गिनती नपुंसक ग्रह में होती है लेकिन ये पुरुष और स्त्री के बीच के संतुलन को बनाए रखता है। जबकि 6 नंबर शुक्र ग्रह से संबंधित है जो जन्म देनेवाली शक्ति स्त्री को प्रकट करता है। आम भाषा में अगर इस नंबर का अर्थ समझे तो ये संख्या शिव और शक्ति को प्रकट करती है।

importance of number 786,786,astrology,muslims,islam religion

786 नंबर को हर मुसलमान ऊपरवाले का वरदान मानता है इसलिए इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग हर कार्य में 786 अंक के शामिल होने को शुभ मानते हैं। कहा जाता है कि आप अरबी या उर्दू में अल्लाह का नाम बिसमिल्लाह-इर-रहमान-इर-रहीम लिखे तो उसका योग 786 आता है। यह नंबर अल्लाह से जुड़ा हुआ है इसलिए इसे काफी पाक माना जाता है। अल्लाह को माननेवाले 786 नंबर को बिसमिल्लाह का ही स्वरुप मानते हैं। मान्यता है कि किसी भी काम से पहले 786 का जप करने से हर काम में सफलता मिलती है।

इस्लाम धर्म में 786 नंबर को एकता, पवित्रता और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसलिए किसी भी शुभ काम में इस अंक को शामिल करने का अर्थ ये माना जाता है कि उस काम का सफल होना निश्चित है क्योंकि वो अल्लाह के हाथ में है।

बहरहाल चाहे हिंदू हो या मुस्लिम दोनों समुदायों के लिए 786 नंबर खास मायने रखता है खासकर मुस्लिम अपने हर शुभ काम में इस नंबर को शामिल जरूर करते हैं क्योंकि ये उनके लिए इस धरती पर अल्लाह का ही एक स्वरुप है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?