न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वास्‍तु सम्‍मत होनी चाहिए घर की बालकनी, जीवन पर डालती है विपरीत प्रभाव

आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं ताकि बालकनी को वास्‍तु सम्‍मत बनाया जा सकें और विपरीत प्रभाव से बचा सकें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 03 Feb 2021 10:03:48

वास्‍तु सम्‍मत होनी चाहिए घर की बालकनी, जीवन पर डालती है विपरीत प्रभाव

देखा जाता हैं कि घरों में बालकनी रखी जाती हैं जिसमें बैठकर लोग अपमा समय भी व्यतीत करते हैं। आजकल फ्लैट सिस्टम होने लगे हैं जिसमें तो बालकनी रखी ही जाती हैं ताकि बाहर की हवा का लुत्फ़ उठाया जा सकें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बालकनी से जुड़े भी कुछ वास्तु नियम बताए गए हैं जो आपके जीवन पर काफी असर डालते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं ताकि बालकनी को वास्‍तु सम्‍मत बनाया जा सकें और विपरीत प्रभाव से बचा सकें।

बालकनी का स्‍थान और दिशा

सबसे महत्‍वपूर्ण होता है घर में बालकनी का स्‍थान और उसकी दिशा। घर की उत्‍तरी दिशा में बालकनी का होना सबसे उचित माना जाता है। इसके साथ ही आप चाहें तो उत्‍तर-पूर्व कोने को बालकनी के रूप में प्रयोग कर सकते हैं। माना जाता है कि बालकनी के लिए यह सबसे उचित स्‍थान होता है क्‍योंकि इस दिशा में सबसे अधिक सूर्य का प्रकाश आता है। वहीं दक्षिण और पश्चिम दिशा की बालकनी को अच्‍छा नहीं माना जाता है। इसके साथ ही इस बात का भी ध्‍यान रखें कि आपकी बालकनी का फर्श पूरे घर के फर्श की तुलना में थोड़ा नीचे होना चाहिए।

vastu tips,vastu tips in hindi,balcony vastu tips

बालकनी में फर्नीचर

यह वह स्‍थान होता है, जहां आप रिलैक्‍स होकर बैठना पसंद करते हैं। इसलिए यहां का फर्नीचर कैसा हो इस बात का भी ध्‍यान रखना चाहिए। वास्‍तु विशेषज्ञ बताते हैं कि बालकनी में भारी भरकम फर्नीचर रखने से बचना चाहिए। यहां पर हल्‍के बैंत के फर्नीचर या फिर हल्‍की कुर्सियां या फिर बीन बैग रख सकते हैं। अगर आप बालकनी में झूला लगाना चाहते हैं तो ध्‍यान रखें कि ये उत्‍तर या फिर दक्षिण दिशा में लगाएं। वास्‍तु में यह शुभ माना जाता है।

बालकनी की छत

बालकनी की छत को लेकर एक बात ध्‍यान देने की जरूरत है कि उसकी छत का ढलान उत्‍तर या फिर पूर्व की तरफ होना चाहिए। भूलकर भी यह स्‍थान दक्षिण और पश्चिम की तरफ नहीं होना चाहिए। वास्‍तु विशेषज्ञों का मानना है कि बालकनी की छत की ऊंचाई आपके घर से नीची होनी चाहिए। इसके साथ ही बालकनी की छत के लिए टिन या फिर लोहे का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

vastu tips,vastu tips in hindi,balcony vastu tips

बालकनी की सजावट

वास्‍तु में ऐसा माना जाता है कि बालकनी में पेड़-पौधों के छोटे-छोटे पॉट रखने चाहिए। इनको रखने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। इसके साथ ही बालकनी में बहुत बड़े पेड़ नहीं लगाने चाहिए। इसके साथ ही एक बात का ध्‍यान रखें के बालकनी में लगाने को सजाने के लिए रंग-बिरंगे फूलों का चुनाव करना चाहिए। बालकनी में भूलकर भी लताएं और बेल वाले पौधे नहीं लगाने चाहिए। माना जाता है कि यह नेगेटिव एनर्जी को आकर्षित करते हैं।

बालकनी में कौन सी लाइट्स लगाएं

वास्‍तु के विशेषज्ञ बताते हैं कि बालकनी में बहुत तेज रोशनी वाला या फिर बहुत हल्‍की रोशनी वाली लाइट का प्रयोग नहीं करना चाहिए। दोनों ही स्थिति वास्‍तु में सही नहीं मानी जाती है। वास्‍तु के हिसाब से लाइट ऐसी लगानी चाहिए जो हल्‍की हल्‍की रोशनी भी दे और आंखों को चुभे भी न।

बालकनी की दीवारों का रंग

बालकनी ऐसा स्‍थान होता है जिसका प्रयोग कुछ लोग योगा करने या फिर व्‍यायाम करने में भी करते हैं। तो इन दोनों ही स्थिति में दिमाग का रिलैक्‍स होना बहुत जरूरी होती है। इसलिए बालकनी की दीवारों का रंग एकदम हल्‍का होना चाहिए। इसके लिए आप सफेद, समुद्री हरा, आसमानी नीला या फिर गुलाबी रंग का प्रयोग कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?