न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सुख-शांति का नाश करता हैं घर का गलत वास्तु, जानें इसके महत्वपूर्ण नियम

मकान बनाते समय वास्तु का ध्यान रखा जाए ताकि कोई परेशानी ना हो। 

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 05 Sep 2019 7:57:07

सुख-शांति का नाश करता हैं घर का गलत वास्तु, जानें इसके महत्वपूर्ण नियम

वास्तु शास्त्र ज्योतिष विद्या का ही एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जो व्यक्ति के जीवन में बड़ा महत्व रखता हैं। व्यक्ति के जीवन में आने वाली कई विपदाओं और समस्याओं का कारण कई बार वास्तुदोष ही बनता हैं। घर का गलत वास्तु सुख-शांति का नाश करता हैं और परिवार के लोगों में कलह पैदा करता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि समय रहते या मकान बनाते समय वास्तु का ध्यान रखा जाए ताकि कोई परेशानी ना हो। तो आइये आज हम बताते हैं आपको घर में वास्तु के अनुसार किस दिशा में क्या बनाया जाना चाहिए।

किचन बनाएं इस दिशा में
रसोईघर यानी किचन यदि सही दिशा में न हो तो ये परिवार में बीमारियों का कारण बनता है। इसलिए रसोईघर की दिशा वास्तुशास्त्र के अनुसार जान कर उसे वहीं बनाएं। रसोईघर हमेशा घर के आग्नेय कोण यानी दक्षिण-पूर्वी दिशा में होना चाहिए। यह दिशा अग्नि देव की होती है। यदि दक्षिण-पूर्व दिशा नहीं मिल पा रही किचन के लिए तो आप उत्तर-पश्चिम दिशा भी रख सकते हैं।

vastu tips in hindi,vastu tips of home,home direction according vastu

बेडरूम का स्थान
वास्तु के अनुसार घर में बेडरूम दक्षिण-पश्चिम (नैऋत्य) या उत्तर-पश्चिम (वायव्य) की ओर होना चाहिए। यदि आपका घर कई मंजिला है तो अपना मास्टर बेडरूम ऊपरी मंजिल के दक्षिण-पश्चिम कोने पर बनाएं। याद रखें कभी भी बेडरूम में शीशा न रखें और न ही दरवाजे के सामने बेड। सोते समय पैर दक्षिण और पूर्व दिशा में न करें। बेड ऐसे रखें की आपका सोते समय पैर उत्तर दिशा की ओर हो, इससे स्वास्थ्य और आर्थिक स्थित दोनों ही बेहतर होंगे।

बाथरूम और टॉयलेट
बाथरुम और टॉयलेट कभी साथ-साथ न बनाएं क्योंकि बाथरुम में चंद्रमा और टॉयलेट में राहू का वास माना गया है। इन दोनों का साथ होने का मतलब है चंद्रग्रहण। ये आपके घर में कलह का कारण बन सकता है। बाथरुम हमेशा पूर्व दिशा में हो या नहाते समय आपका मुख पूर्व या उत्तर की ओर हो। वहीं टॉयलेट नैऋत्य कोण यानी पश्चिम-दक्षिण दिशा में हो। यानी टॉयलेट पश्चिम दिशा के मध्य या दक्षिण दिशा के मध्य होना चाहिए। टॉयलेट की सीट पर बैठते समय आपका मुख दक्षिण या उत्तर की ओर होना चाहिए।

vastu tips in hindi,vastu tips of home,home direction according vastu

पूजाघर का स्थान बेहद महत्वूपर्ण
घर में पूजा के कमरे का स्थान सबसे महत्वूपर्ण माना गया है। यदि ये सही जगह पर न हो या पूजाघर की जगह कुछ अन्य चीजे रखी गईं हो तो इससे बहुत ही बुरा प्रभाव घर पर पड़ता है। मन की शांति और घर के चौमुखी विकास के लिए पूजाघर का स्थान उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण पर ही होना चाहिए। क्योंकि ये ही देवताओं का स्थान होता है। यह भी ध्यान रखें की पूजाघर के ऊपर या नीचे कभी टॉयलेट या रसोईघर न हो। इतना ही नहीं इसे सट कर भी न हो। सीढ़ियों के नीचे यदि पूजाघर बनाने की सोच रहे तो ये विचार भी बदल लें। पूजा घर हमेशा ग्राउंड फ्लोर पर रखें।

कहां होना चाहिये भवन का मुख्य द्वार
वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि किसी घर-ऑफिस का मुख्य द्वार पूर्व या उत्तर में ही होना चाहिए। सबसे श्रेष्ठ यही दिशाएं होती हैं। पूर्व दिशा में मुख्य द्वार होने से सूर्य कि किरणें अपने साथ नकारातमकता को हर लेती हैं। उत्तरमुखी भवन में लगाए जाने वाले मुख्य दरवाजे को चौकोर ही रखें। इसे गोल आकार या कोई अन्य आकार न दें। उत्तर की ओर खुला छत रखना चाहिए ताकि सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तिरंगा मार्च पर दिल्ली पुलिस का नोटिस, अभिजीत दीपके को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
तिरंगा मार्च पर दिल्ली पुलिस का नोटिस, अभिजीत दीपके को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
'तख्तापलट चाहता है विपक्ष?' राजनाथ सिंह के आरोपों पर प्रशांत भूषण, नेहा बोरा और पवन खेड़ा के बयान चर्चा में
'तख्तापलट चाहता है विपक्ष?' राजनाथ सिंह के आरोपों पर प्रशांत भूषण, नेहा बोरा और पवन खेड़ा के बयान चर्चा में
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
खरगे ने फिर उठाया परिसीमन का मुद्दा, PM मोदी से संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
खरगे ने फिर उठाया परिसीमन का मुद्दा, PM मोदी से संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
कनॉट प्लेस में तिरंगा फहराने के ऐलान पर अभिजीत दिपके को नोटिस, दिल्ली पुलिस ने क्या-क्या कहा?
कनॉट प्लेस में तिरंगा फहराने के ऐलान पर अभिजीत दिपके को नोटिस, दिल्ली पुलिस ने क्या-क्या कहा?
प्रशांत भूषण के ‘सत्ता परिवर्तन’ बयान पर भड़के देवेंद्र फडणवीस, विपक्ष पर लगाया अराजकता फैलाने का आरोप
प्रशांत भूषण के ‘सत्ता परिवर्तन’ बयान पर भड़के देवेंद्र फडणवीस, विपक्ष पर लगाया अराजकता फैलाने का आरोप
'गलती नहीं की तो SSR क्यों करा रहे हैं?' इमरान मसूद ने चुनाव आयोग को घेरा, सरकार के भविष्य पर भी की टिप्पणी
'गलती नहीं की तो SSR क्यों करा रहे हैं?' इमरान मसूद ने चुनाव आयोग को घेरा, सरकार के भविष्य पर भी की टिप्पणी
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
मेरठ सांप कांड में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा, पति की हत्या को सर्पदंश दिखाने की रची थी साजिश
मेरठ सांप कांड में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा, पति की हत्या को सर्पदंश दिखाने की रची थी साजिश
किरेन रिजिजू ने ‘रिजीम चेंज’ बयान पर विपक्ष को घेरा, बोले- दुश्मन को एक बार माफ करो, दोस्त को दो बार, गद्दार को कभी नहीं
किरेन रिजिजू ने ‘रिजीम चेंज’ बयान पर विपक्ष को घेरा, बोले- दुश्मन को एक बार माफ करो, दोस्त को दो बार, गद्दार को कभी नहीं
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
सूर्य-शनि का षडाष्टक योग 17 अक्टूबर को, वृषभ समेत इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
सूर्य-शनि का षडाष्टक योग 17 अक्टूबर को, वृषभ समेत इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?