न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर में फर्नीचर रखने के भी होतें है कुछ वास्तु नियम क्या जानतें है आप...

आज हम आपको घर में फर्नीचर को रखने के लिए कुछ वास्तु नियम बताने जा रहे है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 01 Dec 2017 3:26:23

घर में फर्नीचर रखने के भी होतें है  कुछ वास्तु नियम क्या जानतें है आप...

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के लिए जो हम फर्नीचर खरीदते है वो भी हमारी जीवन का एक अचूक हिस्सा होता है। घर में रखा फर्नीचर सफलता और खुशियां लेकर आता है। इसलिए फर्नीचर हमेशा सोचे-समझकर ही खरीदना चाहिए। जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। फर्नीचर भले ही घर का बेहद जरूरी हिस्सा है, लेकिन इसके इस्तेमाल में वास्तु के निर्देशों की पालना अक्सर नहीं की जाती है। असल में, फर्नीचर का बिना सोचे-समझे इस्तेमाल करके आप वास्तु खराब कर सकते हैं। इसलिए घर में फर्नीचर सेट करते वक़्त वास्तु के नियमों का ध्यान भी रखना चाहिए। आज हम आपको घर में फर्नीचर को रखने के लिए कुछ वास्तु नियम बताने जा रहे है।

furniture vastu,vastushastra,astrology

* अगर आप फर्नीचर बनवाना चाहते है तो उसके लिए लकड़ी या बना बनाया फर्नीचर शुभ दिन देखकर ही खरीदें। भूलकर भी मंगलवार, शनिवार या अमावस्या को ना खरीदें। अमावस्या वाले दिन फिर चाहे कोई सा भी दिन क्यों ना हो, उस दिन फर्नीचर ना ही खरीदें।

* घर में फर्नीचर लगाते समय सबसे पहले इस बात का ध्यान रखे कि फर्नीचर की लकड़ी किसी पॉज़िटिव ट्री की हो। जैसे चंदन, साल, सागवान,शीशम, अशोका, अर्जुन या नीम। इससे बना फर्नीचर शुभ होता है।

* आर्थिक नुकसान से बचने के लिए हल्का फर्नीचर उत्तर और पूर्व दिशा में सजाएं, भारी भरकम फर्नीचर दक्षिण और पश्चिम दिशा में रखें। कमरे की छत से टकराता फर्नीचर अशुभ होता है।

* अगर आपके घर की दशा-दिशा इस तरह की है कि आप दक्षिण-पश्चिम दिशा में सोफा सेट नहीं रख सकते तो आप उत्तर या पूर्वी दिशा में सोफा सेट रख सकते हैं। ध्यान देने वाली बात ये है कि तब सोफा सेट और दिवार की दूरी कम से कम 6 से 8 इंच हो।

* अगर घर में फर्नीचर का काम करवा रहे हैं तो काम दक्षिण या पक्षिम दिशा से शुरू होना चाहिए और उत्तर-पूर्व दिशा में खत्म होना चाहिए। ऐसा करने से घर के सदस्यों पर किसी भी तरह की परेशानी नहीं आती है।

* आप फर्नीचर में राधा-कृष्ण, फूल, सूरज, शेर, चीता, मोर, घोड़ा, बैल, गाय, हाथी और मछली की आकृति बनवा सकते हैं। फर्नीचर पर हमेशा हल्की पॉलिश का इस्तेमाल करें। डार्क और डल कलर्स निगेटिविटी फैलाते है।

* फर्नीचर के किनारे नुकीले नहीं होने चाहिए, क्योंकि ये नकारात्मक ऊर्जा देते है। इनके किनारे गोलाकार होना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?