न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विवियन के धर्म परिवर्तन को लेकर नूरन ने दी सफाई, इस एक्ट्रेस ने लगाया शख्स पर पीछा करने का आरोप

एक्टर विवियन डीसेना कलर्स टीवी के लिए कुछ लोकप्रिय सीरियल में काम कर चुके हैं। विवियन करीब 3 महीने से जारी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 06 Jan 2025 1:00:09

2 News : विवियन के धर्म परिवर्तन को लेकर नूरन ने दी सफाई, इस एक्ट्रेस ने लगाया शख्स पर पीछा करने का आरोप

एक्टर विवियन डीसेना कलर्स टीवी के लिए कुछ लोकप्रिय सीरियल में काम कर चुके हैं। विवियन करीब 3 महीने से जारी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। हाल ही फैमिली वीक में उनकी पत्नी नूरन शो में पहुंचीं। शो से बाहर आने के बाद नूरन कई इंटरव्यू में पर्सनल लाइफ पर बात कर रही हैं। नूरन ने अब बताया कि कैसे उनकी शादी को लव जिहाद नाम दे दिया गया। नूरन ने कहा कि मैंने भी इंटरनेट पर ट्रॉलिंग का सामना किया है कि मैंने विवियन को इस्लाम में कंवर्ट किया है और लोग हमारे रिश्ते को लव जिहाद भी बोलते हैं।

विवियन को भी सोशल मीडिया पर काफी नफरत मिलती है। इससे उनके काम पर भी असर पड़ता है। मैं इसे जज नहीं करूंगी, लेकिन कभी-कभी ये आपके विरोध में काम करता है। हमारे बीच भाषा और कई चीजों को लेकर डिफ्रेंस है। मैंने पहले ही विवियन को बोल दिया था कि मेरी सोसाइटी में, मेरे धर्म में मैं दूसरे धर्म में शादी नहीं कर सकती क्योंकि ये हमारी दुनिया में एक्सेप्ट नहीं करते। लेकिन मैं यह भी मानती हूं कि कोई मेरे लिए नहीं बदलेगा। मैं क्लीयर कर दूं कि विवियन हिंदू नहीं थे, वे क्रिश्चियन थे।

क्रिश्चियन और इस्लाम दोनों अब्राहमिक धर्म है तो दोनों का मूल एक है। लेकिन मेरे धर्म में महिलाएं धर्म नहीं बदलती हैं। जब धर्म को लेकर काफी बवाल हो रहा था तो मैंने पीछे हटने का फैसला कर लिया था। मैं विवियन से 6 महीने दूर रही क्योंकि मैं परेशान थी और डर भी गई थी। मैं जानती थी कि उन्हें सोसाइटी में छोड़ा नहीं जाएगा अगर वे एक महिला के लिए धर्म बदल लेंगे। मुझे नहीं छोड़ा जाता। मुझे लगा उन्हें भी अच्छा नहीं लगेगा अगर शादी के बाद मैं उनके एक्सपेक्टेशन के हिसाब से नहीं रही।

यही वजह है कि मैं 6 महीने दूर रही और उनकी कॉल और मैसेज के जवाब नहीं दिए। मुझे फिर हमारे एक दोस्त ने बताया कि वे मेरे धर्म को पढ़ रहे हैं, अपने लिए ना कि मेरे लिए। मैंने इसमें कोई दखलअंदाजी नहीं की। 6 महीने बाद उन्होंने मेरे दोस्तों से कहा कि उन्हें मुझसे बात करन है। अगर मैं उनके साथ नहीं भी होती तो भी वे खुद के लिए कंवर्ट होते। बता दें कि विवियन और नूरन ने साल 2022 में शादी की थी। नूरन की पहली शादी से 2 बच्चे और विवियन से एक बेटी है।

2 News : विवियन के धर्म परिवर्तन को लेकर नूरन ने दी सफाई, इस एक्ट्रेस ने लगाया शख्स पर पीछा करने का आरोप

एक्ट्रेस हनी रोज ने कहा, सोशल मीडिया पर भी अपमानित कर रहा शख्स

मलयालम, तमिल और तेलुगु सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस हनी रोज ने एक शख्स पर उनका पीछा करने और सोशल मीडिया समेत बाकी जगहों पर यौन रूप से गलत कमेंट्स कर उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। हनी ने तमाम सोशल मीडिया अकाउंट पर इस घटना पर निराशा व्यक्त की। हालांकि हनी ने उस शख्स का नाम नहीं बताया, जिसने बदसलूकी की। हनी ने कहा कि पहले मैं उस शख्स की एक इवेंट में बतौर गेस्ट बनने के लिए तैयार हो गई थीं, लेकिन बाद में इनकार करने पर उसने बदले की भावना से मेरा अपमान करना शुरू कर दिया।

वह व्यक्ति मेरे द्वारा आयोजित इवेंट्स में भाग लेकर जानबूझकर मेरी गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली बातें करता था। वह मुझे अपमानित करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहा है, जिससे मेरी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है। इस तरह के आपराधिक व्यवहार के खिलाफ क्या कोई सख्त कानून नहीं है? यौन टिप्पणी करना और किसी महिला का पीछा करना एक दंडनीय अपराध है।

मैं पहले इन चीजों को नजरअंदाज करती रहीं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि मैं इन हरकतों का सामना नहीं कर सकतीं। इस तरह की घटनाएं महिलाओं के आत्मसम्मान को गहरी चोट पहुंचाती हैं। हर महिला को अपने आत्मसम्मान की रक्षा का अधिकार है और इस तरह के मामलों में सख्त कानूनी कदम उठाए जाने चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा