न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जीवन में खुशियों के लिए सावन महीने में करे ये वास्तु उपाय

आइये जानते हैं इन वास्तु उपायों के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 02 Aug 2018 3:43:40

जीवन में खुशियों के लिए सावन महीने में करे ये वास्तु उपाय

हिन्दू धर्म में श्रावण मास का बड़ा महत्व माना गया हैं और इस महीने में किये गए उपायों का असर भी भरपूर होता हैं। इसलिए सावन के महीने को ज्योतिषीय उपायों के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता हैं। माना जाता है कि सावन के महीने में भगवान शिव खुद धरती पर आते हैं। इसलिए ही इस महीने किए गए उपायों का महत्व ओर बढ़ जाता हैं। वास्तु के अनुसार भी सावन के इस महीने में किए गए कुछ उपाय आपके जीवन में खुशियाँ भर सकते हैं। जी हाँ, वास्तु के इन उपायों को करने से घर के सदस्यों को भगवान शिव की उपासना का विशेष फल प्राप्त होता है। तो आइये जानते हैं इन वास्तु उपायों के बारे में।

* पूर्व दिशा के लिए उपाय

सावन के महीने में पूर्व दिशा का विशेष महत्व होता है। घर के पूर्व कोने में कोई छोटा सा जल स्रोत रखकर आप इस दिशा को ऊर्जांन्वित कर सकते हैं। इसके लिए आप छोटे से कृत्रिम वाटर फाउंटेन का प्रयोग कर सकते हैं।

* अर्द्धनारीश्वर स्वरूप है अति विशेष

वास्तु के अनुसार पूर्व दिशा में भगवान की प्रतिमा स्थापित करने के मंगलकारी परिणाम होते हैं। सावन के महीने में आप घर की इस दिशा में भगवान शिव के अर्द्धनारीश्वर स्वरूप की प्रतिमा स्थापित कर सकते हैं। हो सके तो यह सफेद संगमरमर के एक पत्थर की बनी हो तो अधिक शुभ मानी जाएगी। उस घर में पति-पत्नी के संबंधों में भी मधुरता बनी रहती है।

vastu tips for sawan,Happiness,astrology tips,sawan 2018,sawan special

* तुलसी का पौधा इस दिशा में लगाएं

घर में तुलसी स्थापित करने के लिए सावन का महीना सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। उत्तर दिशा में मिट्टी के गमले में तुलसी का पौधा लगाएं। इससे न केवल घर का वातावरण शुद्ध होता है बल्कि पूर्वजों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। कुंवारी कन्याएं यदि अपने हाथ से तुलसी लगाएं तो उन्हें योग्य वर की प्राप्ति होती है।

* रुद्राक्ष धारण करें

सावन के महीने में रुद्राक्ष को धारण करने का भी विशेष महत्व होता है। यह न केवल ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को दूर करता है बल्कि व्यक्ति के मन को शांति और सुकून भी देता है। अच्छी सेहत और सौभाग्य के लिए पंचमुखी रुद्राक्ष धारण करना सर्वश्रेष्ठ होता है।

* शिव को प्रिय है धतूरा

भगवान शिव को धतूरा अतिप्रिय है, इसलिए इसका प्रयोग उनकी पूजा में किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति भयमुक्त होता है और उसके जीवन में समस्याओं का निवारण शीघ्र हो जाता है। सावन के महीने में आप घर के बाहर धतूरे का पेड़ लगा सकते हैं।

* उपवास और पूजा-पाठ

सावन में उपवास रखने सा फिर एक वक्त भोजन करने की भी विशेष मान्यता है। ऐसा करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और आध्यात्म में रुचि बढ़ती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?