न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपके घर में भी लगातार पैर पसार रही बीमारियां, दूर करें ये वास्तुदोष

जरूरी हैं कि इन वास्तुदोष की पहचान कर इन्हें दूर किया जाए ताकि लगातार पैर पसार रही बीमारियों को बढ़ने से रोका जा सकें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 11 Dec 2020 10:31:34

क्या आपके घर में भी लगातार पैर पसार रही बीमारियां, दूर करें ये वास्तुदोष

मौसम में बदलाव के साथ सर्दी-जुखाम होना आम बात हैं लेकिन घर में लगातार गंभीर बीमारियां होना बड़ी परेशानी का कारण बनता हैं। इन बीमारियों के पीछे का कारण घर में उपस्थित वास्तुदोष भी हो सकता हैं। जी हां, वास्तुदोष घर में नकारात्मकता लाते हुए आपकी सेहत पर भी बुरा प्रभाव डालते हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि इन वास्तुदोष की पहचान कर इन्हें दूर किया जाए ताकि लगातार पैर पसार रही बीमारियों को बढ़ने से रोका जा सकें। तो आइये जानते हैं सेहत से जुड़े इन वास्तु टिप्स के बारे में।

इस दिशा में सोने से बचें

वास्तु के अनुसार, हमेशा घर की दक्षिण या पूर्व की ओर सिर करके सोना चाहिए। इससे सेहत सही रहने के साथ पैसों की किल्लत दूर होती है। इसके अलावा जो लोग उत्तर दिशा में सिर और दक्षिण में पैर रख कर सोते हैं। उन्हें अनिद्रा, बेचैनी, सिरदर्द आदि की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

vastu tips,vastu tips in hindi,vastu and health,health vastu defects

दिशाओं का रखें ध्यान

वैसे तो पूरे घर की रोजाना अच्छे से सफाई करनी चाहिए। मगर वास्तु में उत्तर दिशा को उत्तम माना जाता है। ऐसे में इसे विशेष रूप से साफ रखना जरूरी है। साथ ही पूर्व व उत्तर दिशा पर ज्यादा भारी सामान रखनी गलती न करें। नहीं तो सेहत खराब होने के साथ अनिद्रा की समस्या हो सकती है। इसके अलावा घर का भारी सामान दक्षिण व पश्चिम दिशा में रखें।

खाना बनाने की सही दिशा

रसोईघर में भी सेहत का राज छिपा होता है। ऐसे में अगर महिलाएं घर की दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करके खाना बनाती है तो इससे स्किन व हड्डियों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। इसके अलावा पश्चिम दिशा की तरफ खाना बनाने से आंख, नाक, कान व गले से जुड़ी परेशानियां हो सकती है। ऐसे में खाना पकाने के लिए घर की पूर्व दिशा सबसे उत्तम मानी जाती है। इससे सेहत सही रहने के साथ बीमारियों से बचाव रहता है।

vastu tips,vastu tips in hindi,vastu and health,health vastu defects

मेन गेट

अगर आपका मेन गेट दक्षिण-पश्चिम दिशा में है तो इससे दिल के जुड़ी बीमारी, लकवा, हड्डियों के कमजोर होने आदि की परेशानियां हो सकती है। ऐसे में इससे बचने के लिए इस दिशा को कभी खाली ना छोड़े। आप चाहे तो यहां पर सुंदर फूलों के गमले लगा सकती है। इससे घर सुंदर लगने के साथ परिवार की सेहत बरकरार रहेगी।

यहां हो जल का स्त्रोत

घर पर गलत जगह पर जल का स्त्रोत होने से भी सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती है। ऐसे में इस बात का खास ख्याल रखें की पानी की व्यवस्था हमेशा उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में ही रखें।

दीवारों के रंग का भी रखें ख्याल

अक्सर लोग घर को पेंट करने से पहले रंगों का चुनाव करते हैं। ताकि घर और भी सुंदर दिखाई दें। मगर बात वास्तु की करें तो इससे घर वालों की सेहत का भी राज छिपा होता है। अगर घर की दीवारें गहरे काले व नीले रंग की होंगी तो इससे पेट व सांस से जुड़ी परेशानी हो सकती है। साथ ही जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की परेशानी है, उन्हें नारंगी व पीला रंग करवाने से बचना चाहिए। इसके अलावा गहरा लाल रंग करवाने से खून से जुड़ी परेशानी या कोई दुर्घटना होने का खतरा रहता है। ऐसे में घर की दीवारों को हमेशा हल्के व सात्विक रंगों से ही पेंट करवाना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?