न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन के बाद व्‍यापारियों के लिए बड़ी चुनौती, इन वास्तु टिप्स से चमकाए अपनी किस्मत

आज हम आपके लिए दुकान-धंधे से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपनी किस्मत को चमका सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 08 May 2020 6:55:13

लॉकडाउन के बाद व्‍यापारियों के लिए बड़ी चुनौती, इन वास्तु टिप्स से चमकाए अपनी किस्मत

लंबे समय से चल रहे लॉकडाउन से जहां दिहाड़ी मजदूरों को परेशानी उठानी पड़ रही हैं वहीँ व्‍यापारियों के लिए भी अपने धंधे को पटरी पर लाना बड़ी चुनौती बन गई हैं। ऐसे में मेहनत के साथ आपको किस्मत चमकाने की भी जरूरत हैं। इसलिए आज हम आपके लिए दुकान-धंधे से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपनी किस्मत को चमका सकते हैं और धंधे की गाडी को पटरी पर लाने में सहायता मिलेगी। तो आइये जानते हैं इन वास्तु टिप्स के बारे में।

ईशान कोण

घर की तरह ही दुकान भी ईशान कोण उसका सबसे पवित्र और शुभ स्‍थल माना जाता है। अपनी दुकान के ईशान कोण में इष्ट देवी- देवताओं की प्रतिमा रखते हैं, तो यह आपकी दुकान के लिए शुभ माना जाता है। ऐसी कोई प्रतिमा के न होने पर आप इस स्थान पर जल भी रख सकते हैं, इससे आपकी दुकान की सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

आग्‍नेय कोण

आग्‍नेय कोण दक्षिण-पूर्व दिशा का वह कोना होता है जो अग्निदेव को समर्पित होता है। इस दिशा में आप अपनी दुकान का मुख्य बिजली का बोर्ड, बिजली का मीटर आदि लगाते हैं तो यह भी वास्तु की दृस्टि से शुभ माना जाता है और व्यापार के लिए लाभदायक होता है। ध्‍यान रखें कि बिजली का मुख्‍य बोर्ड ईशान कोण में नहीं होना चाहिए।

vastu tips,vastu tips in hindi,shop vastu tips,business vastu tips,lockdown,coronavirus

धन कुबेर यंत्र

अगर आपने अभी तक धन कुबेर यंत्र नहीं लिया है तो अपनी दुकान के लिए धन कुबेर यंत्र ले लें और इसे तिजोरी में रख लें। अपने मुख्य खाता-बही में धन कुबेर यंत्र जरूर रखें। आप जिस गद्दी पर बैठते हैं, उस पर कभी भी भोजन न करें और न ही उस पर सोएं। ऐसा करना आपके व्यापार के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

दुकान में बीम

दुकान में मालिक को बैठते समय एक बात का ध्यान देना चाहिए कि उसके सिर के ऊपर छत पर कोई बीम नहीं होनी चाहिए या फिर तिजोरी के ऊपर भी कोई बीम न हो। ऐसा होने से धन की आवक में रुकावट पैदा होती है और व्‍यवसाय भी नहीं फलता-फूलता।

दुकान में कंप्‍यूटर

दुकान में टीवी रखने के लिए सबसे उत्तम दिशा है दक्षिण-पूर्व। अगर आप कंप्‍यूटर भी रखना चाहते हैं, तो इसी दिशा में रखें। यह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। जब भी दुकान का निर्माण करें, दुकान के प्रमुख प्रवेश द्वार पर चौखट न बनाएं, इसका व्यापार पर बुरा असर पड़ता है।

vastu tips,vastu tips in hindi,shop vastu tips,business vastu tips,lockdown,coronavirus

दुकान का ढलान होना चाहिए ऐसा

वास्‍तु में इस प्रकार की दुकान को अच्‍छा नहीं माना जाता है जिसका ढलान मुख्‍य द्वार की तरफ हो। ऐसा होने पर यह आपके ग्राहकों पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। ऐसी दुकानों में व्‍यवसाय का चल पाना बड़ा मुश्किल होता है और उधार का पैसा वापस मिलने में भी परेशानी होती है। अगर आपकी दुकान में भी ऐसा है तो आप इसे ठीक करवा लें या फिर संभव न हो तो मुख्‍य द्वार के पास कटोरे में थोड़ा सा नमक रखकर इस दोष को दूर कर सकते हैं। नमक नेगेटिव एनर्जी को अवशोषित कर लेता है।

दुकान में पौधे

दुकान में मालिक के बैठने के स्‍थान के सामने छोटे गमलों में पौधे लगाकर रखने के भी शुभ प्रभाव देखने को मिलते हैं। आप चाहें तो दुकान के काउंटर के ऊपर मिनी साइज के 5 इंच वाले गमलों में छाया वाले पौधे लगाकर माहौल को खुशनुमा बना सकते हैं। दुकान या डेस्‍क पर लगने वाले पौधे आपको ऑनलाइन भी आसानी से मिल जाते हैं।

तुरंत न करें यह काम

दुकान खोलने के तुरंत बाद और शाम के वक्त कभी भी दान नहीं देना चाहिए और साथ ही दान देते समय कभी किसी को पैसे फेंककर न दें। कर्मचारियों के टिफिन रखने के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा सबसे उपयुक्‍त है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में तड़के पुलिस की कार्रवाई, NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ और उदय भानु चिब हिरासत में; CJP के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद
दिल्ली में तड़के पुलिस की कार्रवाई, NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ और उदय भानु चिब हिरासत में; CJP के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद
दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च पर पुलिस की सख्ती, सिर्फ 11 लोगों को तिरंगा लहराने और राष्ट्रगान की अनुमति; सेंट्रल पार्क दो दिन बंद
दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च पर पुलिस की सख्ती, सिर्फ 11 लोगों को तिरंगा लहराने और राष्ट्रगान की अनुमति; सेंट्रल पार्क दो दिन बंद
तिरंगा मार्च: कनॉट प्लेस जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली की इन सड़कों पर पड़ेगा असर
तिरंगा मार्च: कनॉट प्लेस जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली की इन सड़कों पर पड़ेगा असर
CJP Protest Today: आधी रात अभिजीत दीपके ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है
CJP Protest Today: आधी रात अभिजीत दीपके ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है
SIR विवाद पर BJP का पलटवार, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए देशभर में चलाएगी अभियान
SIR विवाद पर BJP का पलटवार, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए देशभर में चलाएगी अभियान
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?