न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर में उपस्थित ये संकेत दर्शाते हैं वास्तुदोष, करें उचित उपाय

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे संकेतों की जानकारी देने जा रहे हैं जो घर में उपस्थित वास्तुदोष को दर्शाते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 04 May 2020 9:50:28

घर में उपस्थित ये संकेत दर्शाते हैं वास्तुदोष, करें उचित उपाय

आपने अक्सर देखा होगा कि घर में अकारण ही कई बार ऐसी स्थिति बन जाती है कि उदासी और मायूसी का माहौल बन जाता हैं। कई बार विकट परिस्थितियों का सामना करना पड़ता हैं जो कि आपके जीवन में तनाव पैदा करते हैं। इनके पीछे का कारण घर में उपस्थित वास्तुदोष हो सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे संकेतों की जानकारी देने जा रहे हैं जो घर में उपस्थित वास्तुदोष को दर्शाते हैं। तो आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में।

संतान प्राप्ति में बाधा

घर की पूर्व दिशा का वास्तुदोष संतान प्राप्ति में बाधा बन सकता है। इस दिशा में टॉयलेट, बॉथरूम या घर के सामने कोई बड़ा पेड़ नहीं होना चाहिए। साथ ही इस दिशा में रोशनी पर्याप्त मात्रा में ना होने से भी घर में वास्तु दोष उत्पन्न होता है। इसे दूर करने के लिए मेन गेट पर सिंदूर से ॐ लिखें।

vastu tips,vastu tips in hindi,vastu defects,vastu dosh signs

उदास रहना

अगर उत्तर पूर्व दिशा में वास्तुदोष होने पर घर के सदस्य उदास और परेशान रहने लगते हैं। यह दिशा ज्ञान, मान-सम्मान और तेज प्रदान करती है। ऐसे में इसके वास्तुदोष को दूर करने के लिए ईशान कोण में पूजा-पाठ करवाते रहना चाहिए। साथ ही घर के मुख्य द्वार को सुंदर और दोष रहित रखें।

सेहत में गिरावट

अगर घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा नीची हो तो इससे परिवार के सदस्यों की सेहत खराब रहती है। ऐसे में इस वास्तुदोष को दूर करने के लिए दक्षि -पश्चिम दिशा को कभी खाली ना छोड़ें। साथ ही पानी की टंकी को भी साफ रखें क्योंकि इससे भी परिवार की सेहत पर असर पड़ता है।

vastu tips,vastu tips in hindi,vastu defects,vastu dosh signs

परिवार में क्लेश होना

अगर परिवार के सदस्यों में अचानक और बेवजह झगड़े होने लग जाए तो समझ ले आपके घर में वास्तुदोष है। इतना ही नहीं, कपल्स के बीच बेवजह लड़ाई- झगड़े का कारण भी वास्तुदोष ही होता है। इस वास्तुदोष को दूर करने के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा में पानी ना रखें। साथ ही इस दिशा में रसोईघर भी नहीं बनवाना चाहिए। इससे भी वास्तुदोष बढ़ता है।

फिजूल खर्चे का बढ़ना

सेविंग्स करने के बाद भी फिजूल खर्च बढ़ गए है तो यह वास्तुदोष का संकेत हो सकता है। वास्तु के अनुसार, उत्तर दिशा में गंदगी होने के कारण फिजूलखर्ची बढ़ती है। ऐसे में जरूरी है कि इस दिशा को साफ रखें और वास्तुदोष दूर करने के लिए यहां श्रीयंत्र रखें। इसके अलावा घर के सामने बेलदार पत्तियां लगाने से भी पैसों की किल्लत दूर होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में तड़के पुलिस की कार्रवाई, NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ और उदय भानु चिब हिरासत में; CJP के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद
दिल्ली में तड़के पुलिस की कार्रवाई, NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ और उदय भानु चिब हिरासत में; CJP के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद
दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च पर पुलिस की सख्ती, सिर्फ 11 लोगों को तिरंगा लहराने और राष्ट्रगान की अनुमति; सेंट्रल पार्क दो दिन बंद
दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च पर पुलिस की सख्ती, सिर्फ 11 लोगों को तिरंगा लहराने और राष्ट्रगान की अनुमति; सेंट्रल पार्क दो दिन बंद
तिरंगा मार्च: कनॉट प्लेस जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली की इन सड़कों पर पड़ेगा असर
तिरंगा मार्च: कनॉट प्लेस जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली की इन सड़कों पर पड़ेगा असर
CJP Protest Today: आधी रात अभिजीत दीपके ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है
CJP Protest Today: आधी रात अभिजीत दीपके ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है
SIR विवाद पर BJP का पलटवार, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए देशभर में चलाएगी अभियान
SIR विवाद पर BJP का पलटवार, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए देशभर में चलाएगी अभियान
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?