न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मौनी अमावस्या पर करें ये 6 उपाय, दूर होंगे घर के सभी वास्तु दोष

आज इस कड़ी में हम आपको मौनी अमावस्या पर किए जाने वाले उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनसे घर के सभी वास्तु दोष दूर होंगे और जीवन में सकारात्मकता का संचार होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 10 Feb 2021 9:06:04

मौनी अमावस्या पर करें ये 6 उपाय, दूर होंगे घर के सभी वास्तु दोष

कल 11 फरवरी को माघी अमावस्‍या हैं जिसे मौनी अमावस्या के रूप में जाना जाता हैं। इस दिन का शास्त्रों में बड़ा महत्व माना जाता हैं जब दान, जप, तप और स्‍नान की प्रक्रिया कर पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त किया जाता हैं। मौनी अमावस्या के दिन ये सभी काम मौन रहकर किए जाते हैं और पितरों को याद किया जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको मौनी अमावस्या पर किए जाने वाले उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनसे घर के सभी वास्तु दोष दूर होंगे और जीवन में सकारात्मकता का संचार होगा। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

पितरों की तस्‍वीर लगाएं

अगर आप काफी समय से अपने घर में पितरों की तस्‍वीर लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो मौनी अमावस्‍या का दिन इसके लिए सर्वथा अच्‍छा है। इस दिन आप अपने घर में पितरों की पूजा करें, पितरों की तस्वीर घर में ऐसे लगाएं जिससे वह दक्षिण दिशा की ओर देखते रहें। दक्षिण दिशा में इस दिन दीया जलाकर भी पितरों का मार्ग रोशन कर सकते हैं।

vastu tips,vastu tips in hindi,mauni amavasya 2021,vastu defeats

मुख्‍य द्वार पर करें यह उपाय

मौनी अमावस्या इस बार गुरुवार को है। गुरुवार का दिन पीले वस्‍त्र धारण करके पूर्वजों का स्‍मरण करें। यह देखकर वह आपसे प्रसन्‍न होंगे। जल में हल्दी मिलाकर मुख्य द्वार पर छींटे लगाएं। मुख्य द्वार और देहरी की सफाई भी करें। ऐसा करने से आपके घर में अच्‍छी चीजों का प्रवेश होता है और नकारात्‍मक शक्तियां दूर भागती हैं।

मुख्‍य द्वार पर लटकाएं इन्‍हें

मौनी अमावस्‍या के दिन दान करने से पितरों की आत्‍मा को तृप्‍ति मिलती है। इस दिन आप उनकी पसंदीदा खाने की वस्‍तुओं को गरीबों में बांटैं। इसके साथ ही कौड़ी और तांबे के सिक्के को लाल फीते में लगाकर घर के द्वार पर लटकाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

vastu tips,vastu tips in hindi,mauni amavasya 2021,vastu defeats

विष्‍णुजी को समर्पित है इस बार मौनी अमावस्‍या

भगवान विष्णु की पूजा करें और पूजा स्थल पर श्रीयंत्र की स्थापना करें। अगर श्रीयंत्र ना हो तो एक सफेद कागज पर लाल कलम से श्रीयंत्र बनाकर देवी लक्ष्मी के पास रखें और नियमित इनकी पूजा करें। ऐसा करने से आपके घर में मां लक्ष्‍मी का वास होता है और धन की कमी दूर होती है।

घर में करें इन वस्‍तुओं का धुंआ

मौनी अमावस्‍या का दिन घर से नकारात्‍मक शक्तियों को दूर करने का माना जाता है। इसके लिए आप पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें। इसके साथ ही कपूर, लोबान और चंदन का धुंआ करें। ऐसा करने से घर के हर कोने से बुरी शक्तियों का नाश होकर सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है।

जरूर करें सफाई

हम सभी के घरों में साफ-सफाई का विशेष महत्‍व होता है। कुछ विशेष तिथियों में सफाई करने से घर में समृद्धि का वास होता है और बरकत आती है। मौनी अमावस्‍या के दिन छत और सीढ़ियों की सफाई करें। इसके साथ ही घर के दरवाजों पर स्‍वास्तिक का चिह्न बनाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?