न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Holi Special 2019: होली के दिन जरूर आजमाए ये टोटके, जीवन की सभी समस्याओं का होगा निवारण

ज्योतिष में होली से जुड़े ऐसे कई टोटके बताए गए है जिनकी मदद से जीवन की सभी समस्याओं का निवारण किया जा सकता हैं और सुखी जीवन की कल्पना की जा सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 16 Mar 2019 1:19:27

Holi Special 2019: होली के दिन जरूर आजमाए ये टोटके, जीवन की सभी समस्याओं का होगा निवारण

होली का त्यौहार लोगों में प्रेम भाव बढाने और मेल-मिलाप के लिए जाना जाता हैं। इस त्यौहार पर जिस तरह सभी मिलते है और एक-दूसरे को खुशियाँ बांटते है, उसी तरह ज्योतिष के उपायों की मदद से जीवन की सभी खुशियों को भी पाया जा सकता हैं। जी हाँ, ज्योतिष में होली से जुड़े ऐसे कई टोटके बताए गए है जिनकी मदद से जीवन की सभी समस्याओं का निवारण किया जा सकता हैं और सुखी जीवन की कल्पना की जा सकती हैं। तो आइये जानते है होली से जुड़े इन टोटकों के बारे में।

* बरकत के लिए

होली के अवसर पर एक एकाक्षी नारियल की पूजा करके लाल कपड़े में लपेट कर ऊपर से मौली से बांधकर दुकान में या व्यापार के जगह पर रख दें। साथ ही स्फटिक का शुद्ध श्रीयंत्र रखें। उपाय निष्ठापूर्वक करें, लाभ में दिन दूनी रात चौगुनी वृद्धि होगी और आपके व्यापार में बरकत होनी शुरू हो जाएगी।

* रोजगार के लिए

अगर आपके पास नौकरी नहीं है या आपका रोजगार नहीं चल रहा है, या आपको मनचाही नौकरी पाना हो तो होली की रात बारह बजे से पहले एक दाग रहित बड़ा नींबू लेकर चौराहे पर जाएं और उसकी चार फांक कर चारों कोनों में फेंक दें। फिर वापिस घर जाएं किंतु ध्यान रहे, वापिस लौटते समय पीछे मुड़कर न देखें। यह उपाय श्रद्धापूर्वक करें, शीघ्र ही रोजगार प्राप्त होगा। और आपको नौकरी में पदोन्नति या फिर नई नौकरी लग जाएगी।

totke for holi,holi astrology tips,astrology tips

* गृह क्लेश एवं दरिद्रता निवारण

घर के क्लेश, दुख, दरिद्रता आदि समाप्त हों, इसके लिए शुद्ध वास्तु यंत्र लेकर केसर से सभी सदस्यों का नाम लिख लें और ऊपर दिए गए मंत्र का ग्यारह बार जप करें। यह उपाय होली से पहले पांच दिन तक करें। इसके पश्चात यंत्र को होली की अग्नि में डाल दें- क्लेश, दुख, दरिद्रता आदि का नाश हो जाएगा।

* व्यापार में लाभ के लिए

होली के दिन गुलाल के एक खुले पैकेट में एक मोती शंख और चांदी का एक सिक्का रखकर उसे नए लाल कपड़े में लाल मौली से बांधकर तिजोरी में रखें, इससे आपके व्यापार व्यवसाय में बहूत लाभी होगा।

* शत्रु पर विजय

मुकदमे में सफलता प्राप्त करने के लिए, शत्रु पक्ष को निर्बल करने के लिए एक कागज पर हल्दी से नीचे लिखा मंत्र लिख लें। फिर बगलामुखी का ध्यान करते हुए उसे उसी कागज में मौली से बांध दें। नीचे लिखे मंत्र का 41 बार जप करें। ऐसा पांच दिन तक करें और होली के दिन यंत्र को दुर्गा मंदिर में चढ़ा दें। मंत्र- ऊँ ह्रीं बगलामुखी सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तम्भय जिह्नां कीलय बुद्धिं नाशय ह्रीं ऊँ स्वाहा । नियम व श्रद्धा का होना आवश्यक है।

* वास्तु दोष निवारण

अपने घर की सुरक्षा के लिए वास्तु यंत्र को ऊपर लिखे मंत्र का 51 बार जप कर आंगन में दबा दें। यह संभव न हो तो घर से बाहर जहां पौधे लगे हों, वहां दबा दें। ऐसा करने से हर प्रकार से आपका घर सुरक्षित रहेगा। इसमें श्रद्धा का होना आवश्यक है।

* कर्ज मुक्ति

यदि आप लगातार कर्जों से परेशान हों या व्यवसाय में बाधा आ रही हो, या किसी भी प्रकार आय में वृद्धि नहीं हो पा रही हो तो एक सियार सिंगी होली के दिन एक चांदी की डिब्बी में रख लें व प्रत्येक पुष्य नक्षत्र में सिंदूर चढ़ाते रहें। ऐसा करने से आप की उपर्युक्त सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी व शीघ्र ही फल की प्राप्ति होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 4 लोगों की मौत, 14 घायल
कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 4 लोगों की मौत, 14 घायल
Starlink को लेकर रिलायंस का दोटूक जवाब, कहा- मुकाबले से कभी नहीं डरे, भारत में सभी कंपनियों का स्वागत
Starlink को लेकर रिलायंस का दोटूक जवाब, कहा- मुकाबले से कभी नहीं डरे, भारत में सभी कंपनियों का स्वागत
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
CJP Protest Today: आधी रात अभिजीत दीपके ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है
CJP Protest Today: आधी रात अभिजीत दीपके ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है
सपा के बिना रायबरेली सीट भी जीत पाएंगे क्या?, राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का तीखा तंज
सपा के बिना रायबरेली सीट भी जीत पाएंगे क्या?, राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का तीखा तंज
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
राजनाथ सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता बदलने की कोशिश, देश में अराजकता फैलाना एजेंडा
राजनाथ सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता बदलने की कोशिश, देश में अराजकता फैलाना एजेंडा
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
सूर्य-शनि का षडाष्टक योग 17 अक्टूबर को, वृषभ समेत इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
सूर्य-शनि का षडाष्टक योग 17 अक्टूबर को, वृषभ समेत इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?