न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपकी दिनचर्या से जुड़े हैं वास्तु के ये नियम, भर देंगे जीवन में खुशियां

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे काम और उनसे जुड़े वास्तु टिप्स की जानकारी देने जा रहे हैं जो आप नए साल में अपनाएंगे तो आपको साल भर न ही धन की कमी होगी और न ही नकारात्‍मकता आएगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 02 Jan 2021 10:36:51

आपकी दिनचर्या से जुड़े हैं वास्तु के ये नियम, भर देंगे जीवन में खुशियां

नए साल की शुरुआत हो चुकी हैं और सभी आने वाले समय में सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। व्यक्ति के जीवन में वास्तु का बड़ा महत्व होता हैं जिससे जीवन की सुख-समृद्धि भी जुड़ी होती हैं। दिनचर्या से जुड़े कई काम ऐसे हैं जिनमें हम वास्तु से जुड़ी गलतियां कर बैठते हैं और इसका नकारात्मक असर देखने को मिलाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे काम और उनसे जुड़े वास्तु टिप्स की जानकारी देने जा रहे हैं जो आप नए साल में अपनाएंगे तो आपको साल भर न ही धन की कमी होगी और न ही नकारात्‍मकता आएगी।

vastu tips,vastu tips in hindi,daily routine vastu tips,prosperous new year,positivity in life

पूजा रूम में मानें ये नियम

हम सभी को अपने घर में पूजा का रूम ईशान कोण या फिर घर की उत्‍तर पूर्व दिशा रखनी चाहिए। ऐसा करना आपको शुभ फल की प्राप्ति करवाता है। धन की प्राप्ति के लिए शास्‍त्रों में उत्‍तर दिशा को सबसे उपयुक्‍त माना गया है। वहीं ज्ञान की प्राप्ति के लिए पूर्व दिशा की ओर मुख करके काम करना सबसे चमत्‍कारी परिणाम देता है। हम सभी को अपने पूजा घर में शंख जरूर रखना चाहिए। इससे घर में सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है और सुख शांति स्‍थापित होती है।

घर में पानी को लेकर रखें इन बातों का ध्‍यान

जल ही जीवन है, यह बात हम सभी बचपन से सुनते आ रहे हैं। मगर पानी की बर्बादी धन की बर्बादी से भी बढ़कर है। ध्‍यान रखें कि अगर आपके घर में कोई भी नल टपकता है तो यह धन की हानि को न्‍यौता देने के बराबर है। वास्‍तु में इसे नकारामकतो को बढ़ावा देने के समान माना गया है। पानी बहने से आपके घर में आर्थिक तंगी भी बढ़ती है। अगर आपके घर में कोई भी नल खराब है तो उसे तुरंत सही करवाएं। एक बात का ध्‍यान रखें कि घर में पानी का प्रवाह उत्‍तर से पूर्व की तरफ होना चाहिए। वहीं यदि आपके घर में पौधे लगे हैं तो उनका सूखना अच्‍छा नहीं माना जाता है। इन्‍हें भी पानी देते रहें।

vastu tips,vastu tips in hindi,daily routine vastu tips,prosperous new year,positivity in life

भोजन में होनी चाहिए ये खास बातें

सेहतमंद खाना ही व्‍यक्ति के सफल जीवन का रास्‍ता तय करता है। घर में भोजन करने का सबसे उत्‍तम स्‍थान पश्चिम दिशा मानी जाती है। अगर आपके घर में किसी वजह से इस दिशा में बैठकर भोजन करना संभव नहीं है तो फिर आप उत्‍तर-पूर्व में बैठकर भी भोजन कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके रिश्‍तों में भी मिठास बनी रहती है और परिवार में आनंद बढ़ता है। भोजन जहां करते हैं, उसके ठीक सामने भूलकर भी शौचालय या फिर कूड़ा न रखें। ऐसा करने से घर के लोगों का स्‍वास्‍थ्‍य खराब रहता है।

सोने में रखें इस बात का ध्‍यान

आपकी सोने की आदतों पर भी काफी हद तक घर का वातावरण निर्भर करता है। सबसे पहले इस बात का ध्‍यान रखें कि सुबह के वक्‍त कभी भी देर तक न सोएं और शाम के वक्‍त गोधूलि बेला में न आलस्‍य करें। साथ ही वास्‍तु में ऐसा माना जाता है कि सिर दक्षिण में और पैर उत्‍तर में करके सोने में आपको नींद भर अच्‍छा आती है और साथ ही सुख, समृद्धि और यश की भी प्राप्ति होती है। वहीं छात्रों को स्‍मृति और याददाश्‍त बढ़ाने के लिए पूर्व दिशा में सिर करके सोना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?