न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मां लक्ष्मी को नाराज करेंगे शरद पूर्णिमा पर किए गए ये काम, रहें संभलकर

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे काम के बारे में बताने जा रहे हैं जो शरद पूर्णिमा पर भूलवश भी नहीं किए जाने चाहिए क्योंकि इनसे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 30 Oct 2020 9:21:15

मां लक्ष्मी को नाराज करेंगे शरद पूर्णिमा पर किए गए ये काम, रहें संभलकर

आश्विन मास की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा के नाम से जाना जाता हैं जो कि देशभर में 30 अक्टूबर को अर्थात आज मनाया जाना हैं। शास्त्रों के अनुसार आज ही के दिन सागर मंथन के दौरान देवी लक्ष्मी का प्रकाट्य हुआ था अर्थात आज का दिन देवी लक्ष्मी के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता हैं। ऐसे में आज के दिन कोई भी ऐसा काम नहीं करना चाहिए जो देवी लक्ष्मी को नाराज करें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे काम के बारे में बताने जा रहे हैं जो शरद पूर्णिमा पर भूलवश भी नहीं किए जाने चाहिए क्योंकि इनसे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

धन का लेन-देन

शरद पूर्णिमा के दिन भूलकर भी धन का लेन-देन नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन दिया गया धन वापस लौटकर मुश्किल से आता है। इस दिन कर्ज देने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और रिश्तों में भी कड़वाहट आ जाती है।

मांस-मदिरा का सेवन न करें

शरद पूर्णिमा का दिन माता लक्ष्मी की पूजा का दिन होता है। इस दिन भूलकर भी तामसिक भोजन खासतौर पर मांस-मदिरा का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। इस दिन सात्विक भोजन करना चाहिए, साथ ही इसको आदत भी बना लें।

astrology tips,astrology tips in hindi,sharad purnima,sharad purnima special,sharad purnima 2020,maa laxmi

चूल्हे पर तवा चढ़ाने से बचें

शरद पूर्णिमा के दिन चूल्हा पर तवा नहीं चढ़ाना चाहिए अर्थात रोटी नहीं खाना चाहिए। इस दिन तली हुई चीज का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर पर अपना आशीर्वाद बनाए रखती हैं।

शारीरिक संबंध बनाने से बचें

शास्त्रों में उल्लेख मिलता है कि शरद पूर्णिमा के दिन पति-पत्नी को दूर रहना चाहिए अर्थात शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए। ऐसा करने से धन की समस्या के साथ-साथ वैवाहिक जीवन पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। शारीरिक संबंध के लिए यह दिन उचित नहीं है।

सुहागन स्त्री का करें सत्कार

शरद पूर्णिमा के दिन अगर कोई सुहागन महिला घर पर आए तो उसको खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए। सुहागन स्त्री का सत्कार करें और दान देकर ही घर से विदा करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,sharad purnima,sharad purnima special,sharad purnima 2020,maa laxmi

इस समय दान न करें

शरद पूर्णिमा के दिन सुबह के समय दान करना चाहिए लेकिन भूलकर भी सांयकाल के समय किसी को दान नहीं देना चाहिए। खासतौर पर सरसों, हल्दी व जीरा तो बिल्कुल न दें। ऐसा करने से धन-धान्य की समस्या बन जाती है।

वाद-विवाद न करें

शरद पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी का ध्यान करना चाहिए। इस दिन वाणी पर संयम रखना चाहिए और घर में सुख-शांति का वास रखना चाहिए। इस दिन घर में किसी भी तरह की कलह नुकसान दायक हो सकती है। साथ ही इस दिन सफाई का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।

इस समय बाल न बनाएं

शरद पूर्णिमा के दिन सांयकाल के समय महिलाओं को बाल नहीं बनाना चाहिए, ऐसा करना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर की सुख-शांति में बाधा आती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?