न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रसोई के ये वास्तुदोष बनते हैं परेशानियों की वजह, जानें और करें इन्हें दूर

इसलिए आज हम आपके लिए रसोई से जुड़ी उन बातों की जानकारी देने जा रहे हैं जो वास्तु सांगत होनी चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 14 Dec 2019 7:33:14

रसोई के ये वास्तुदोष बनते हैं परेशानियों की वजह, जानें और करें इन्हें दूर

आपने यह तो सुना ही होगा कि जैसा अन्न वैसा मन, अर्थात जिस तरह का भोजन आप करेंगे उसका सीधा असर आपकी मन पर भी पड़ेगा। ऐसे में रसोई का महत्व बहुत बढ़ जाता हैं जो कि सीधा आपके आचरण पर असर डालती हैं। वास्तु में रसोई से जुड़ी कई बातें बताई गई हैं और रसोई से जुड़े वास्तुदोष आपके परिवार के लिए परेशानियों की वजह बन सकते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए रसोई से जुड़ी उन बातों की जानकारी देने जा रहे हैं जो वास्तु सांगत होनी चाहिए। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

दिशाओं पर दें ध्यान

सुख और समृद्धि का प्रतीक रसोई घर का सही दिशा में होना बहुत जरुरी है। रसोई घर बनवाने के लिए घर का दक्षिण-पूर्व कोना सबसे उपयुक्त माना जाता है। दक्षिण−पूर्वी दिशा अग्नि तत्व को नियंत्रित करने में अपनी विशेष भूमिका निभाती है। अगर आपके लिए घर के इस कोने में किचन बनवाना संभव नहीं है तो घर की उत्तर-पश्चिम कोने में भी रसोई घर बनवा सकते हैं। घर के उत्तर-पूर्व कोने में कभी भी किचन न बनवाएं, इस दिशा में रसोई घर होने से आपको जीवन में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

vastu tips in hindi,vastu defects in the kitchen

किचन गैस स्टोव

रसोई घर में गैस स्टोव हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए। इस दिशा में खाना पकाने से आपका मुख पूर्व दिशा की तरफ होगा, जो वास्तु के लिहाज से बहुत ही शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार इस दिशा में पका खाना आप और परिवार वालों की सेहत हमेशा ठीक रखता है। इस दिशा के अतिरिक्त और अन्य किसी दिशा में रखा गया गैस स्टोव परिवार की सेहत पर बुरा असर डाल सकता है।

सिंक व नल

रसोईघर में सिंक और नल गैस स्टोव से जितना हो सके दूर लगवाएं। असल में आग पानी के बिल्कुल विपरीत तत्व है, ऐसे में इन दोनों को एक दूसरे से जितना हो सके दूर रखें। सिंक को किचन के उत्तर−पूर्व दिशा में लगवाया जा सकता है। ठीक इसी प्रकार, किचन में लगाया जाने वाला फिल्टर और पानी का मटका उत्तर−पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए।

vastu tips in hindi,vastu defects in the kitchen

किचन एप्लाइंसेस

आज के मार्डन युग में किचन एप्लाइसेंस के बगैर हर किचन अधूरा है। इनकी देखभाल जितनी जरुरी है, उतना ही वास्तु के अनुसार इन्हें सही दिशा में रखना भी आवश्यक है। सभी इलेक्ट्रिकल एंप्लाइसेंस को रसोई के दक्षिण या दक्षिण−पूर्व दिशा में ही रखा जाना चाहिए। इन्हें भूलकर भी उत्तर−पूर्व दिशा में न रखें। वहीं अगर आप अपनी किचन में फ्रिज रख रहे हैं तो उसे पश्चिम, दक्षिण, दक्षिण−पूर्व व दक्षिण पश्चिम दिशा में रखा जा सकता है।

रंग

किचन के लिए हमेशा येलो, रोज, चॉकलेट-ब्राउन, ग्रीन और ऑरेंज आदि रंगों का उपयोग करना चाहिए। रसोई घर में किसी भी तरह के काले रंग का उपयोग नहीं करना चाहिए। क्रॉकरी खरीदते वक्त भी काले रंग से परहेज करना चाहिए। काले रंग की प्लेट्स में खाना खाने से सेहत को नुकसान पहुंचता है। तभी वास्तु के लिहाज से ऐसा करना सही नहीं माना जाता।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका