न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Rakhi Special 2019: इतिहास और पुराणों में वर्णित है ये कहानियाँ, दर्शाती हैं भाई-बहिन का प्यार

इस त्यौंहार से जुड़ी विभिन्न कहानियाँ इतिहास और पुराणों में भी मिलती हैं। 

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 07 Aug 2019 11:32:52

Rakhi Special 2019: इतिहास और पुराणों में वर्णित है ये कहानियाँ, दर्शाती हैं भाई-बहिन का प्यार

सावन महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाए जाने वाला रक्षाबंधन का त्यौंहार इस साल 15 अगस्त को आ रहा हैं। यह त्यौंहार भाई-बहिन के रिश्ते की मजबूती को दर्शाते हैं। इस त्यौंहार में एक बहिन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उससे अपनी रक्षा का वचन लेती हैं। यहाँ तक की इस त्यौंहार से जुड़ी विभिन्न कहानियाँ इतिहास और पुराणों में भी मिलती हैं। आज हम आपको उन्हीं कहानियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

rakhi special,rakhi 2019,rakshabandhan,stories of history and puranas,love of brother and sister

राखी बंधवाने वाले को यमराज का वरदान
प्रसंग यह है कि मृत्यु के देवता यमराज को एक बार यमुना ने राखी भेजी। राखी बंधवाने के बाद यमराज ने यमुना को अमरता का वरदान दे दिया। प्राणों को हरने वाले ने अमरता का वरदान दिया, यह एक आश्चर्यजनक बात थी। तब से ही यह कहा गया कि जो भाई रक्षाबंधन के दिन अपनी बहन से राखी बंधवाएंगे, यमराज उनके प्राणों की रक्षा करेंगे।

साड़ी का पल्लू बना राखी
रक्षाबंधन मनाने के पीछे जितने भी कारण हैं उनमें कृष्ण-द्रौपदी की कहानी सबसे रोचक है। कथा है कि जब युधिष्ठिर इंद्रप्रस्थ में राज्याभिषेक होना था उस समय सभा में शिशुपाल भी मौजूद था। शिशुपाल ने भगवान श्रीकृष्ण का अपमान किया तो श्रीकृष्ण ने अपने सुदर्शन चक्र से शिशुपाल का सिर काट दिया। इसमे श्रीकृष्ण की उंगली कट गई और रक्त बहने लगा। द्रौपदी ने झट से साड़ी का पल्लू फाड़कर श्रीकृष्ण की उंगली पर लपेट दिया। इसी समय श्रीकृष्ण ने द्रौपदी को वचन दिया था कि वह एक-एक धागे का ऋण चुकाएंगे। यह घटना जिस दिन हुई थी उस दिन सावन महीने की पूर्णिमा तिथि थी। कुरु सभा में वस्त्रहरण के समय श्रीकृष्ण ने अपने वचन को पूरा और द्रौपदी की लाज बचाई। इसलिए सावन पूर्णिमा के दिन रक्षासूत्र बांधने की परंपरा शुरू हुई।

rakhi special,rakhi 2019,rakshabandhan,stories of history and puranas,love of brother and sister

राखी से जुड़ी है सिकंदर की कहानी
राखी से जुड़ा एक किस्सा यह भी है कि सिकंदर की पत्नी ने अपने पति के शत्रु पोरस को राखी बंधकर अपना मुंहबोला भाई बनाया और यह वादा लिया कि वह युद्ध में उसके पति सिकंदर की जान बख्श दे। पोरस ने भी युद्ध के दौरान राखी के धागों की लाज रखी और सिकंदर को जीवनदान दिया।

महाभारत युद्ध जीतने में राखी का योगदान
माना जाता है कि महाभारत के युद्ध के दौरान युधिष्ठिर ने भगवान कृष्ण से पूछा कि मैं कैसे सभी संकटों से पार पा सकता हूं। कृष्ण ने उन्हें तथा उनकी सेना को रक्षा धागा बंधने को कहा। तब से इस दिन पवित्र रक्षासूत्र बांधा जाता है। यह घटना भी सावन पूर्णिमा के दिन ही हुआ माना जाता है।

मेवाड़ से जुड़ी है राखी की कहानी
प्रसंग यह भी है कि मेवाड़ की रानी कर्णावती को यह पता चला कि उनके राज्य पर आक्रमण होने वाला है। उन्होंने मुगल बादशाह हुमायूं को राखी भेजी और याचना की कि वह उनके राज्य की रक्षा करें। मुगल सम्राट होने पर भी हुमायूं ने कर्णावती की भावनाओं का सम्मान किया और मेवाड़ पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने कर्णावती की तरफ से बहादुरशाह के खिलाफ लड़ाई लड़ी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!