न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शिवपुराण के इन उपायों से होगा हर समस्या का निवारण, देखें आजमाकर

आज हम आपके लिए शिवपुराण में बताए गए कुछ उपायों की जानकारी लेकर आए हैं जिनकी मदद से हर समस्या का निवारण किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 12 Jun 2020 9:55:12

शिवपुराण के इन उपायों से होगा हर समस्या का निवारण, देखें आजमाकर

हर व्यक्ति की यही कामना होती हैं कि उसके जीवन में कभी भी कोई परेशानी ना आए और सुख-समृद्धि के साथ वह अपना जीवन यापन कर सकें। इसके लिए लोग भगवान की भक्ति करते हैं और उनका आशीर्वाद चाहते हैं। शिव को प्रसन्न करना आसान होता हैं जो कि ओम नम: शिवाय के जाप से ही प्रसन्न हो जाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए शिवपुराण में बताए गए कुछ उपायों की जानकारी लेकर आए हैं जिनकी मदद से हर समस्या का निवारण किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए

यदि कोई व्‍यक्ति शारीरिक रूप से कमजोर है तो शिवपुराण में इसके लिए भी विशेष उपाय बताया गया है। रोजाना भगवान शिव का अभिषेक गाय के घी से करें। इससे उस व्‍यक्ति की कमजोरी दूर होती है। वहीं शहद से भगवान शिव का अभिषेक करने से टीबी के रोगियों का भी इलाज हो सकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,shiv puran remedies,problems of life

वाहन सुख के लिए प्रयोग करें ये फूल

यदि आप काफी समय से वाहन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं और काफी प्रयास के बाद भी सफल नहीं हो पा रहे हैं। चमेली के फूल से भगवान शिव की पूजा करें। वहीं लाल और सफेद आक के फूल से पूजा करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है। शिवपुराण में शमी के पुष्‍प से भी भगवान शिव की पूजा का महत्‍व बताया गया है।

सुंदर पत्‍नी की प्राप्ति के लिए

शिवपुराण में सुंदर पत्‍नी की प्राप्ति के लिए फूलों का खास उपाय बताया गया है। इसके अनुसार बेला के फूल से रोजाना यदि अविवाहित युवक भगवान शिव की पूजा करें तो उन्‍हें जल्‍द ही सुंदर और सुशील पत्‍नी की प्राप्ति होती है। वहीं जूही के फूल से रोजाना भगवान शिव की पूजा करने से आपके घर में कभी अन्‍न की कमी नहीं होगी और माता लक्ष्‍मी भी प्रसन्‍न होंगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,shiv puran remedies,problems of life

घर में किसी को बुखार

यदि आपके घर में किसी व्‍यक्ति को बुखार है तो आप भगवान शिव की सच्‍चे मन से पूजा करें और रोजाना सुबह स्‍नान के बाद ऊं नम: शिवाय का जप करते हुए जल भी चढ़ाएं। शास्‍त्रों में सुख प्राप्ति और संतान के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भगवान शिव की पूजा शुभफलदायी बताई गई है। महिलाएं सुबह स्‍नान के बाद रोजाना बिना कुछ खाए भगवान शिव को जल चढ़ाएं तो उनके पति को दीर्घायु की प्राप्ति होती है।

तेज दिमाग के लिए

अगर आपके घर में बच्‍चे हैं या फिर आप खुद लिखने पढ़ने के कार्य से जुड़े हैं तो शक्‍कर मिले दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। शुभ फल की प्राप्ति के लिए आपको रोजाना गन्‍ने के रस से भी भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। इससे आपके घर में आनंद और सुकून बना रहेगा।

नए वस्‍त्र की प्राप्ति के लिए

कनेर के फूल से भगवान शिव की पूजा करने का शिवपुराण में खास महत्‍व बताया गया है। इसके अनुसार रोजाना कनेर के फूल से शिवजी की पूजा करने से आपको नए वस्‍त्रों की प्राप्ति होती है। वहीं हरसिंगार के फूल से पूजन करने से सुख संपत्ति में वृद्धि होती है। दूर्वा से शिवजी की पूजा करने से आपको संपत्ति की प्राप्ति होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका