न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जीवन में आर्थिक तंगी को दर्शाती हैं हथेली की ये रेखाएं

आज इस कड़ी में हम आपको हथेली के उन संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो जीवन में आर्थिक तंगी को दर्शाती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 15 May 2020 10:34:34

जीवन में आर्थिक तंगी को दर्शाती हैं हथेली की ये रेखाएं

हिन्दू धर्म में हस्तरेखा का बड़ा महत्व माना जाता हैं जो कि व्यक्ति के जीवन से जुड़ी होती हैं और उनके आने वाले समय को भी दर्शाती हैं। ऐसे में सभी को यह जानने की चाहत होती हैं कि उनके जीवन में आर्थिक स्थिति कैसी होनी हैं। आज इस कड़ी में हम आपको हथेली के उन संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो जीवन में आर्थिक तंगी को दर्शाती हैं। तो आइये जानते हैं हथेली के इन संकेतों के बारे में।

भाग्‍य रेखा का ऐसा होना

यदि किसी व्‍यक्ति के हाथ में भाग्‍य रेखा इस स्थिति में हो कि कोई दूसरी आड़ी रेखा उसे काट रही हो तो यह भाग्‍य में रुकावट का संकेत है। ऐसे लोग सदैव पैसों की कमी से जूझते रहते हैं। धनवान परिवार में होकर भी इन्हें तंगी का सामना करना पड़ता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,palmistry,financial crisis

शुक्र पर्वत पर हो ऐसा चिह्न

शुक्र पर्वत को भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। यदि कोई रेखा शुक्र पर्वत से निकलकर मंगल पर्वत तक जाए तो ऐसे जातकों के पास पैसा नहीं टिकता है। साथ ही शुक्र पर्वत पर क्रॉस का निशान है तो वह भी पैसा बचाने में असफल रहते हैं। ऐसे लोग गलत आदतों और शौक मौज में खूब पैसे खर्च करते हैं।

बुध पर्वत हो ऐसा

यदि किसी व्‍यक्ति के हाथ में बुध पर्वत का दायरा काफी छोटा हो तो ऐसे लोगों को भाग्‍य का साथ कम ही मिलता है। ऐसे लोगों का जीवन काफी संघर्ष में गुजरता है और उन्‍हें अपनी मेहनत का फल नहीं मिलता।

astrology tips,astrology tips in hindi,palmistry,financial crisis

सूर्यरेखा का अनुपस्थित होना

सूर्यरेखा व्‍यक्ति के जीवन में मान-सम्‍मान, यश और रुपये-पैसे की स्थिति के बारे में बताती है। अनामिका उंगली की जड़ तक आने वाली रेखा को सूर्य रेखा कहते हैं। यदि किसी व्‍यक्ति की हथेली में सूर्य रेखा न हो तो ऐसे व्‍यक्ति को प्रसिद्धि और आर्थिक मामलों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। या फिर सूर्य रेखा का कटा-फटा या फिर इस पर अशुभ चिह्नों का उपस्थित व्‍यक्ति के जीवन में तंगी की ओर इशारा करता है। मेहनत के बावजूद इनके पास पैसा नहीं रहता। ऐसे लोग धनी परिवार में जन्‍म लेकर भी आर्थिक कष्‍टों का सामना करते हैं।

जीवन रेखा ऐसी होने पर

व्‍यक्ति के हाथ में जीवन रेखा वह होती है तो मणिबंध से शुरू होकर सूर्य पर्वत के नीचे तक गोलाई में आती है। अगर इस रेखा पर तिल हो या फिर अन्‍य कोई धब्‍बा या अशुभ निशान हो तो व्यक्ति जीवन में कई तरह के आर्थिक उतार-चढ़ाव देखता है। इनके पास पैसे तो होते हैं लेकिन बचते नहीं है। इनका पैसा ज्यादातर स्वास्थ्य के मामलों में ही खर्च होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका