न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

तीखी मिर्ची घोलेगी जिंदगी में मिठास, इन उपायों से चमकाए अपनी किस्मत

आज इस कड़ी में हम आपको लाल मिर्च के कुछ ऐसे ही उपाय बताने जा रहे हैं जो आपके जीवन से परेशानियों को छूमंतर कर देंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 09 May 2020 7:17:03

तीखी मिर्ची घोलेगी जिंदगी में मिठास, इन उपायों से चमकाए अपनी किस्मत

आपके भोजन को चटाकेदार बनाने वाली लाल मिर्च आपकी किस्मत को भी चमका सकती है। जी हाँ, ज्योतिष में लाल मिर्च के कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जिनकी मदद से आपकी कई परेशानियों को दूर किया जा सकय हैं और जीवन को संवारा जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको लाल मिर्च के कुछ ऐसे ही उपाय बताने जा रहे हैं जो आपके जीवन से परेशानियों को छूमंतर कर देंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

नजरदोष से मुक्ति के लिए

अगर कोई व्यक्ति या बच्चा नजरदोष से पीड़ित है तो लाल मिर्च से उसकी मदद कर सकती है। लाल मिर्च लें और नजर से पीड़ित व्यक्ति की इससे 7 बार उल्टे क्रम से नजर उतारें। इसके बाद उन्हें जलते हुए चूल्हे या गैस पर रखकर जला दें। ध्यान रहे, मिर्च की धसक से बच्चे को परेशानी ना हो।

astrology tips,astrology tips in hindi,astrology measures,red chilies measures

आर्थिक परेशानी के लिए

आर्थिक तंगी जाने का नाम नहीं ले रही है तो लाल मिर्च का यह उपाय आपके लिए लाभकारक सिद्ध होगा। आप एक साफ रुमाल में सात लाल मिर्च बांध लें और उसको जहां पैसा रखते हैं जैसे तिजोरी या फिर अलमारी में रख दें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आर्थिक परेशानी धीरे-धीरे खत्म होने लगेगी और नए मार्ग दिखने लगेंगे।

व्यापार में वृद्धि के लिए

व्यापार में वृद्धि के लिए मिट्टी के तीन दीपक में पीली सरसों के दाने, तिल, साबुत नमक और साबुत धनिया मिलाकर अपने व्यापार स्थल पर रख दें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों बाद आपको असर दिखने लग जाएगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,astrology measures,red chilies measures

नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए

लाल मिर्च को यदि नींबू के साथ घर के बाहर दरवाजे पर लगाते हैं तो आपको घर को कभी किसी की नजर नहीं लगेगी, साथ ही घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहेगा। नींबू-मिर्च को आप अपनी दुकान पर भी टांग सकते हैं।

काम की बाधा दूर करने के लिए

अगर आपके किसी कार्य में बाधा आ रही है, मेहनत के बाद भी वह कार्य पूरा नहीं हो रहा है तो आप लाल मिर्च के 21 दानों को जल में डालकर 21 दिनों तक हर रोज सूर्योदय के समय सूर्य को अर्घ्य दें। अर्घ्य देते समय ओम तुष्टाय नम: मंत्र का जप करें और सूर्यदेव को अपनी परेशानी के बारे में बताएं।

अच्छे स्वास्थ्य के लिए

एक लाल कपड़े में 5 सूखी लाल मिर्च को बांधकर अपने बिस्तर के नीचे रख दें। अगले दिन लाल मिर्च को बहते जल में प्रवाहित कर दें ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य सही रहता है और कोई महामारी भी नहीं लगती है, ऐसी मान्यता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका