न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उंगलियों के ये निशान बताएंगे आपका करियर और भविष्य

आज इस कड़ी में हम आपको उंगलियों के उन निशानों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपका करियर और भविष्य तय करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 10 Jun 2020 11:11:10

उंगलियों के ये निशान बताएंगे आपका करियर और भविष्य

सामुद्रिक शास्‍त्र एक ऐसी विद्या हैं जिसमे व्यक्ति की शारीरिक संरचना को देखकर उसके बारे में जाना जा सकता हैं। जी हाँ, ज्योतिष की इस विद्या की मदद से व्‍यक्ति के कर्म, उसके भाग्‍य और स्‍वभाव की पहचान की जा सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उंगलियों के उन निशानों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपका करियर और भविष्य तय करेंगे। तो आइये जानते हैं उंगली की बनावट से कैसे जानें आपने करियर के बारे में।

मध्‍यमा उंगली के निशान

मध्‍यमा उंगली हाथ की सबसे लंबी उंगली मानी जाती है। अगर किसी के हाथ में इस उंगली के सिरे पर चक्र का निशान होता है तो ऐसा व्‍यक्ति आध्‍यात्‍म के प्रति विशेष झुकाव रखता है। यह उंगली शनिदेव की मानी जाती है। इस उंगली पर चक्र का निशान होना व्‍यक्ति के उज्‍ज्‍वल भविष्‍य को भी दर्शाता है। ऐसे लोग अच्‍छे तांत्रिक और उद्योगपति बन जाते हैं।

अनामिका उंगली पर निशान

अनामिका उंगली वह होती है जिसमें व्‍यक्ति सगाई की अंगूठी पहनता है। इस उंगली पर चक्र होना बहुत ही शुभफलदायी माना जाता है। इस उंगली को सूर्य ग्रह का प्रतीक माना जाता है। ऐसे लोग पढ़ने में मेधावी होने के साथ ही अच्‍छे व्‍यापारी, धनवान बनते हैं। प्रशासन में भी इनकी अच्‍छी पकड़ रहती है। कुछ सफल राजनीतिज्ञों की उंगली पर भी ऐसे निशान होते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,career and future by fingerprints

हाथ का अंगूठा

हाथ का अंगूठा बहुत ही अहम माना जाता है। ज्‍योतिष के अनुसार अगर किसी के अंगूठे पर चक्र का निशान हो तो वह व्‍यक्ति दिमाग का बहुत तेज होता है। ऐसे लोग लगभग हर काम को बड़ी ही निपुणता से करते हैं। ऐसे लोग गुणों की खान माने जाते हैं। इन्‍हें जीवन के हर क्षेत्र में पिता का सहयोग प्राप्‍त होता है। ये जिस काम में हाथ डालते हैं, उस काम में इन्‍हें सफलता मिलती है।

तर्जनी उंगली के निशान

तर्जनी उंगली अंगूठे के पास वाली उंगली होती है। अगर किसी के हाथ में इस उंगली में चक्र का निशान है तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे लोग बहुत ही मित्रव्‍ययी व्‍यवहार वाले होते हैं। ऐसे लोगों को जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती। इनके जीवन में भोग विलास और भौतिकता का विशेष स्‍थान होता है। ऐसे निशान वाले जातक अच्‍छे डॉक्‍टर, नेता, व्‍यापारी और वकील बनते हैं।

कनिष्‍ठा उंगली के निशान

यह उंगली लंबाई में सबसे छोटी और सबसे किनारे पर स्थित होती है। इस उंगली को बुध की उंगली माना जाता है। इस पर चक्र का निशान होना सफलता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे जातकों का व्‍यापार विदेश तक फैल जाता है। ऐसे जातक लिखने-पढ़ने के व्‍यवसाय में भी खूब नाम कमाते हैं। ऐसे लोग अपना पब्लिशिंग हाउस भी खोलते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में तड़के पुलिस की कार्रवाई, NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ और उदय भानु चिब हिरासत में; CJP के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद
दिल्ली में तड़के पुलिस की कार्रवाई, NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ और उदय भानु चिब हिरासत में; CJP के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद
दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च पर पुलिस की सख्ती, सिर्फ 11 लोगों को तिरंगा लहराने और राष्ट्रगान की अनुमति; सेंट्रल पार्क दो दिन बंद
दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च पर पुलिस की सख्ती, सिर्फ 11 लोगों को तिरंगा लहराने और राष्ट्रगान की अनुमति; सेंट्रल पार्क दो दिन बंद
तिरंगा मार्च: कनॉट प्लेस जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली की इन सड़कों पर पड़ेगा असर
तिरंगा मार्च: कनॉट प्लेस जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली की इन सड़कों पर पड़ेगा असर
CJP Protest Today: आधी रात अभिजीत दीपके ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है
CJP Protest Today: आधी रात अभिजीत दीपके ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है
SIR विवाद पर BJP का पलटवार, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए देशभर में चलाएगी अभियान
SIR विवाद पर BJP का पलटवार, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए देशभर में चलाएगी अभियान
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?