न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 9 आदतों को ज्योतिष में बताया गया नुकसानदायक, पड़ता हैं ग्रहों का बुरा प्रभाव

कुछ आदतें ऐसी होती हैं जिन्हें ज्योतिष के लिहाज से बहुत गलत बताया गया हैं और इन आदतों की वजह से व्यक्ति पर ग्रहों का बुरा प्रभाव पड़ने लगता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 24 Apr 2020 6:33:06

इन 9 आदतों को ज्योतिष में बताया गया नुकसानदायक, पड़ता हैं ग्रहों का बुरा प्रभाव

हर व्यक्ति की अपनी एक दिनचर्या होती हैं और उस दिनचर्या में कुछ आदतें ऐसी होती हैं जिसे व्यक्ति बार-बार दोहराता है। लेकिन इनमें से कुछ आदतें ऐसी होती हैं जिन्हें ज्योतिष के लिहाज से बहुत गलत बताया गया हैं और इन आदतों की वजह से व्यक्ति पर ग्रहों का बुरा प्रभाव पड़ने लगता हैं। ऐसे में व्यक्ति को उन आदतों को अपनाना चाहिए जो जीवन को सुरक्षित और सुंदर बनाए। आज हम आपको ज्योतिष में बताई गई उन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपका नुकसान करती हैं। तो आइये जानते है उनके बारे में।

पौधों की देखभाल नहीं करना

कई लोगों की आदत होती है कि वे अपने घर या आंगन में पौधे तो लगा देते हैं लेकिन उनकी उचित देखभाल नहीं करते हैं। घर के पौधे आपके अपने परिवार के सदस्यों जैसे ही होते हैं, उन्हें भी प्यार और थोड़ी देखभाल की आवश्यकता होती है। पौधों को सुबह, शाम उचित मात्रा में पानी दिया जाता है तो इससे सूर्य, बुध और चंद्र संबंधी परेशानियां हट जाती हैं। तनाव मुक्त जीवन प्राप्त होता है।

चप्पल को नहीं जमाते सलिके से

कई लोग है जो घर में आते ही चप्पल या जुतों को ऐसे उतारते हैं जैसे कोई कचरा फेंक रहे हों। कई लोग अपने चप्पल, जूते, मोजे को काम होने के बाद इधर-उधर फेंक देते हैं। ऐसे लोगों का शनि खराब हो जाता है और उन्हें उनके शत्रु बड़ा परेशान करने लगते हैं। उनकी प्रतिष्ठा भी चली जाती है। चप्पल, जुते या मोजों को उचित तरीके से उतार कर करीने से लगाकर रखना चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,bad habits,harmful habits

कहीं भी थूकना नहीं चाहिए

यदि आपमें कभी भी थूकते रहने की आदत है तो आप यह मान लें कि आपका यश, सम्मान और आपकी प्रतिष्ठा ज्यादा समय तक टिकने वाली नहीं है। यश गया तो धन भी गया समझो। इस आदत से बुध और सूर्य खराब प्रभाव देना प्रारंभ कर देते हैं।

जूठी थाली

कई लोग हैं जिनकी थाली में ही हाथ धोने और जूठी थाली को वहीं छोड़कर उठ जाने की आदत होती है। यह शास्त्र विरुद्ध कर्म है। ऐसे लोगों को जीवन में सफलता के लिए संघर्ष करना होता है और उनके घरों में बरकत भी नहीं रहती है। इससे मानसिक अशांति भी बढ़ती है। इस आदत से चंद्र और शनि खराब हो जाते हैं।

मेहमान को पानी नहीं पिलाना

कई लोग ऐसे हैं जो अपने घर आए मेहमान से पानी तक का नहीं पूछते हैं। मेहमान हो या कोई काम करने वाला उससे स्वच्छ पानी जरूर पिलाना चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो राहु सक्रिय होकर बुरे प्रभाव देना प्रारंभ कर देगा। इससे घर में अचानक कोई संकट आन खड़ा होता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,bad habits,harmful habits

फैला बिखरा बिस्तर

कई घरों में बिस्तर छोड़ने के बाद वह बहुत समय तक वैसा ही फैला हुआ रहता है। कई घरों में तो उसे ठीक ही नहीं किया जाता और पुन: रात में उस पर सो जाते हैं। बिस्तरों पर गंदगी और सिलवटें बनी रहती है। तकिया कहीं, कंबल कहीं, चादर कहीं और पड़े रहते हैं।उस पर ऐसे लोग अपने पुराने पहने हुए कपड़े तक फैला कर रखते हैं। ऐसे लोगों का राहु और शनि खराब हो जाता है।

पैरों की गंदगी

हमारे अंगों में पैरों को सबसे ज्यादा कार्य करना होता है। वे कर्मठ होते हैं, लेकिन अधिकतर लोग अपनेपैरोंकी सफाई और उनकी सेहत का जरा भी ध्यान नहीं रखते। नहाते वक्त लोग चेहरा बहुत रगड़ते हैं, लेकिन हाथ पैर को तो ऐसे ही निपटा देते हैं। जबकि नहाते समय या जब भी बहार से आएं तो पैरों की अच्छे से सफाई करना चाहिए। यदि ऐसा नहीं करते हैं तो केतु की खराबी उत्पन्न होगी। गंभीर रोग घर कर जाएगा, चिड़चिड़ापन बढ़ जाएगा और दिमाग की खराबी होगी।

खाली हाथ घर लौटने की आदत

कभी कभार चल जाता है लेकिन कई लोग तो रोज ही ऑफिस से खाली हाथ घर लौट आते हैं। मां, बहन, पत्नी या बच्चों के लिए या घर के लिए कुछ न कुछ जरूर लाना चाहिए। इससे घर के लोगों के मन भी प्रसन्न रहते हैं और घर में बरकत भी बनी रहती है। ऐसे घर में लक्ष्मी का वास रहता है। घर में रहने वाले सदस्यों की भी तरक्की होती रहती है। ऐसा नहीं करते हैं तो शुक्र और गुरु का शुभ असर नहीं मिलता है।

जूठन छोड़ने की आदत

कई लोगों की आदत होती है कि थाली में कुछ न कुछ छोड़ ही देते हैं। इससे घर में धन की कमी होने लगती है। इससे सभी ग्रहों के खराब होने का खतरा भी बढ़ जाता है। थाली में उतना ही भोजन लें जितना की आप खा सके हों।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 4 लोगों की मौत, 14 घायल
कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 4 लोगों की मौत, 14 घायल
दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च पर पुलिस की सख्ती, सिर्फ 11 लोगों को तिरंगा लहराने और राष्ट्रगान की अनुमति; सेंट्रल पार्क दो दिन बंद
दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च पर पुलिस की सख्ती, सिर्फ 11 लोगों को तिरंगा लहराने और राष्ट्रगान की अनुमति; सेंट्रल पार्क दो दिन बंद
तिरंगा मार्च: कनॉट प्लेस जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली की इन सड़कों पर पड़ेगा असर
तिरंगा मार्च: कनॉट प्लेस जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली की इन सड़कों पर पड़ेगा असर
CJP Protest Today: आधी रात अभिजीत दीपके ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है
CJP Protest Today: आधी रात अभिजीत दीपके ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है
SIR विवाद पर BJP का पलटवार, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए देशभर में चलाएगी अभियान
SIR विवाद पर BJP का पलटवार, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए देशभर में चलाएगी अभियान
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?