न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Chandra Grahan 2020 : बेहद शुभ होते हैं चंद्रग्रहण के बाद किए गए ये 5 काम

तो आइये जानते हैं उन कामों के बारे में जो चंद्रग्रहण के बाद जरूर करने चाहिए ताकि उनके घर की अशुद्धि दूर हो सके।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 05 Jun 2020 10:30:44

Chandra Grahan 2020 : बेहद शुभ होते हैं चंद्रग्रहण के बाद किए गए ये 5 काम

आज 5 जून को रात 11 बजकर 16 मिनट पर चंद्रग्रहण की शुरुआत होगी। यह साल का दूसरा चंद्रग्रहण हैं। शास्त्रों में चंद्रग्रहण का बड़ा महत्व बताया गया हैं जिसके सूतक काल में कई सावधानियां बरतने की जरूरत होती हैं। हांलाकि यह चंद्रग्रहण उपच्छाया हैं तो इसमें सूतक नहीं लगता हैं। लेकिन शास्त्रों में माना जाता हैं कि चंद्रग्रहण के बाद धरती का वातावरण अशुद्ध हो जाता हैं जिसके शुद्ध करने के लिए कुछ उपायों की जरूरत होती हैं। तो आइये जानते हैं उन कामों के बारे में जो चंद्रग्रहण के बाद जरूर करने चाहिए ताकि उनके घर की अशुद्धि दूर हो सके।

स्‍नान जरूर करें

पुराणों में चंद्रग्रहण और सूर्यग्रहण के बाद स्‍नान को बेहद आवश्‍यक बताया गया है। ग्रहण के वक्‍त वातावरण में खतरनाक किरणों के प्रभाव से कुछ अशुद्धियां हो जाती हैं, इसलिए स्‍नान करना जरूरी माना जाता है। एक बात का ध्‍यान रखें कि स्‍नान कपड़े पहनकर करें। शास्‍त्रों में नग्‍न होकर स्‍नान करना वर्जित बताया गया है।

astrology tips,astrology tips in hindi,lunar eclipse 2020,chandra grahan 2020

घर की साफ-सफाई

चंद्रग्रहण के बाद घर की साफ-सफाई करना बेहद जरूरी माना जाता है। ग्रहण के बाद घर में हर जगह गंगाजल का छिड़काव करें। साथ ही पूजा स्‍थल को भी पवित्र करें और सभी मूर्तियों पर गंगाजल छिड़कें। उसके बाद पूजा करें और फिर से चंदन का टीका भगवान को लगाएं। पूजा के बाद भोग भी लगाएं।

पका भोजन पशुओं को खिलाए

चंद्रग्रहण के बाद रात के बचे हुए पके भोजन को न खाएं। आप चाहें तो इसे सुबह पशुओं को खिला सकते हैं। चंद्रग्रहण के वक्‍त घी या दूध से बनी चीजों में तुलसी के पत्‍ते डाल दें। ऐसा करने से आपको उन्‍हें फेंकना नहीं पड़ेगा। तुलसी में नकारात्‍मक शक्तियों को अवशोषित करने की क्षमता मानी जाती है। इस कारण ऐसा करना उचित माना जाता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,lunar eclipse 2020,chandra grahan 2020

भगवान को करवाएं स्‍नान

चंद्रग्रहण के बाद मंदिर को साफ-सुथरा करके यदि आपके घर में भगवान विष्‍णु और बालगोपाल की प्रतिमा है तो उन्‍हें गंगाजल से स्‍नान करवाएं और वस्‍त्र दूसरे पहनाएं। उसके बाद विधि विधान से भगवान की पूजा करें और भोग लगाएं। भगवान को भोग लगाने के बाद ही खुद भी अन्‍न और जल ग्रहण करें।

अन्‍न दान करें

चंद्रग्रहण के बाद दान पुण्‍य का शास्‍त्रों में विशेष महत्‍व बताया गया है। चंद्रग्रहण के बाद सफेद वस्‍तुओं का दान करना मंगलकारी होता है। इनमें अक्षत, सफेद वस्‍त्र और दूध दही से बनी वस्‍तुओं को दान में दिया जा सकता है। ग्रहण के बाद गुरुजनों, ब्राह्मणों और पुरोहितों एवं जरूरतमंदों को दान करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में तड़के पुलिस की कार्रवाई, NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ और उदय भानु चिब हिरासत में; CJP के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद
दिल्ली में तड़के पुलिस की कार्रवाई, NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ और उदय भानु चिब हिरासत में; CJP के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद
दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च पर पुलिस की सख्ती, सिर्फ 11 लोगों को तिरंगा लहराने और राष्ट्रगान की अनुमति; सेंट्रल पार्क दो दिन बंद
दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च पर पुलिस की सख्ती, सिर्फ 11 लोगों को तिरंगा लहराने और राष्ट्रगान की अनुमति; सेंट्रल पार्क दो दिन बंद
तिरंगा मार्च: कनॉट प्लेस जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली की इन सड़कों पर पड़ेगा असर
तिरंगा मार्च: कनॉट प्लेस जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली की इन सड़कों पर पड़ेगा असर
CJP Protest Today: आधी रात अभिजीत दीपके ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है
CJP Protest Today: आधी रात अभिजीत दीपके ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है
SIR विवाद पर BJP का पलटवार, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए देशभर में चलाएगी अभियान
SIR विवाद पर BJP का पलटवार, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए देशभर में चलाएगी अभियान
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?