न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पूजन में कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं ये 4 चीजें, नही होतीं बासी

आज हम आपको शास्त्रों में वर्णित कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कभी बासी नहीं होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 10 Apr 2020 10:56:31

पूजन में कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं ये 4 चीजें, नही होतीं बासी

आपने देखा होगा और पढ़ा होगा कि पूजन सामग्री में कभी भी ऐसी चीजों का इस्तेमाल नहीं किया जाता हैं जो उपयोग में की गई हो या बासी हो गई हो। लेकिन आज हम आपको शास्त्रों में वर्णित कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कभी बासी नहीं होती हैं और उन्हें पूजा में कभी भी इस्तेमाल किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं उन वस्तुओं के बारे में।

गंगाजल

धर्म शास्‍त्रों के मुताबिक पूजा में कभी भी बासी जल का प्रयोग नहीं करना चाहिए। लेकिन गंगाजल का प्रयोग कभी भी किया जा सकता है। यह कभी भी बासी नहीं होता। स्‍कंदपुराण में भी इस बात का उल्‍लेख मिलता है। इसके अलावा वायुपुराण में भी यह बताया गया है कि गंगाजल भले ही सालों पुराना हो लेकिन वह कभी भी खराब नहीं होता।

astrology tips,astrology tips in hindi,worship tips,things never stale

बेलपत्र

शिव को अत्‍यंत प्रिय बेलपत्र भी कभी बासी नहीं होता। पूजा में इसका प्रयोग कभी भी किया जा सकता है। धर्म शास्‍त्रों के अनुसार बेलपत्र को एक बार श‍िवलिंग पर चढ़ाने के बाद धोकर दोबारा भोले नाथ को अर्पित किया जा सकता है। मंदिरों और घरों में शिवजी को चढ़ने वाले इस बेलपत्र का प्रयोग औषधि रूप में भी किया जाता है। आयुष विज्ञान में इसे स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी कई परेशानियों में प्रयोग किया जाता है।

कमल पुष्प

पूजा-पाठ में फूलों का व‍िशेष महत्‍व होता है। कहा जाता है कि देवी-देवताओं को फूल चढ़ाने से पापों का नाश होता है। साथ ही शुभ फलों की प्राप्ति होती है। लेकिन कभी भी बासी फूल नहीं चढ़ाने चाहिए। लेकिन धर्म शास्‍त्रों में एक ऐसे भी फूल यानी कि कमल का वर्णन मिलता है जो कि बासी नहीं माना जाता है। मान्‍यता है कि इस पुष्‍प को एक बार चढ़ाने के बाद भी आप पुन: चढ़ा सकते हैं। हालांकि इसकी बासी होने की पांच द‍िनों की अवधि बताई गई है। यानी कि एक बार प्रयोग करने के बाद इसे पांच द‍िनों तक न‍ियमित रूप से धोकर पूजा में प्रयोग किया जा सकता है।

तुलसी के पत्‍ते

धर्म शास्‍त्र में बताया गया है कि तुलसी के पत्‍ते कभी बासी नहीं होते। पूजा के लिए अगर तुलसी के नए पत्‍ते न मिले तो आप पुराने चढ़े हुए तुलसी के पत्‍ते भी चढ़ा सकते हैं। लेकिन जब आप इसे मंदिर से उतारें तो सीधे बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। लेकिन यदि ऐसा कोई साधन न हो तो आप इसे किसी भी गमले या फिर क्‍यारी में डाल सकते हैं। लेकिन ध्‍यान रखें जहां भी आप तुलसी का पत्‍ता डाल रहे हों वहां बिल्‍कुल भी गंदगी न हो।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका