न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हथेली में सूर्य पर्वत की स्थिति तय करती है आपका भविष्य, जानें इसके बारे में

आज इस कड़ी में हम आपको सूर्य पर्वत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं जो आपले लिए उपयोगी साबित होगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 15 Jun 2020 10:20:10

हथेली में सूर्य पर्वत की स्थिति तय करती है आपका भविष्य, जानें इसके बारे में

हस्‍तरेखाशास्‍त्र का महत्व ज्योतिष के अनुसार बहुत माना जाता हैं जिसकी मदद से किसी भी व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त की जाती हैं और उसकी स्थिति का आंकलन किया जा सकता हैं। ऐसे में हथेली में स्थिति सूर्य पर्वत का बहुत महत्व होता हैं जिसकी स्थिति दर्शाती हैं कि आपका जीवन किस ओर गतिशील होगा। आज इस कड़ी में हम आपको सूर्य पर्वत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं जो आपले लिए उपयोगी साबित होगी। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

अगर सूर्य पर्वत पर हों कटी रेखाएं तो

हस्‍तरेखाशास्‍त्र के अनुसार अगर क‍िसी जातक का सूर्य पर्वत दूष‍ित हो यानी कि उसपर कटी-प‍िटी रेखाएं हों तो ऐसे व्‍यक्ति को जीवन में कई तरह की द‍िक्‍कतों का सामना करना पड़ता है। उसके कार्यों में सफलता म‍िलते-म‍िलते रह जाती है। इसे राहत पाने के लिए जातक को क‍िसी विद्वान की सलाह लेकर सूर्य देवता को प्रसन्‍न करने के उपाय करने चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,palmistry,sun mountains in palm

सूर्य तथा बुध का संयुक्‍त उभार हो तो

हस्‍तरेखाशास्‍त्र के अनुसार अगर सूर्य पर्वत और बुध पर्वत का संयुक्‍त उभार हो तो यह भी शुभ संकेत होता है। इसका अर्थ होता है क‍ि जातक काफी समझदार, योग्‍य और श्रेष्‍ठ वक्‍ता होगा। अपनी चतुराई के बल पर वह अपने बिगड़ते काम भी बना लेता है। ऐसे व्‍यक्ति धन के मामले में अत्‍यंत महत्‍वाकांक्षी होते हैं। कहा जाता है क‍ि ऐसे व्‍यक्ति सफल व्यापारी या उच्च स्थानों के प्रबंधक होते हैं।

अगर ऐसा हो सूर्य पर्वत तो

हस्‍तरेखाशास्‍त्र के अनुसार अगर क‍िसी की हथेली में सूर्य पर्वत का उभार अधिक और साथ ही साथ स्‍पष्‍ट भी हो तो यह शुभ संकेत होता है। इसका अर्थ होता है क‍ि सूर्य ग्रह जातक पर मेहरबान है। ऐसे व्‍यक्ति अगर प्रशासन‍िक सेवा में जाने के लिए प्रयास करेंगे तो उनके सफल होने के अधिक से अधिक चांसेज होते हैं। इसके अलावा ऐसे जातक व्‍यवसाय के क्षेत्र में भी खूब नाम कमाते हैं।

अगर सूर्य पर्वत हो ऐसा तो

हस्‍तरेखाशास्‍त्र के अनुसार यदि हथेली में सूर्य पर्वत शनि की ओर झुका या संयुक्त हो तो यह भी एक शुभ संकेत होता है। इसका अर्थ है क‍ि जात‍क वकालत के क्षेत्र में खूब नाम रोशन करेगा। इसके अलावा वह न्‍यायप्र‍िय भी होगा घर-पर‍िवार की बात हो या उसके कार्यक्षेत्र की वह कभी भी क‍िसी के साथ अन्‍याय नहीं होने देगा। ऐसे व्‍यक्तियों पर आंखें बंदकरके भरोसा क‍िया जा सकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,palmistry,sun mountains in palm

सूर्य पर्वत के साथ बृहस्‍पति पर्व भी उभरा हो तो

हस्‍तरेखाशास्‍त्र के अनुसार अगर सूर्य पर्वत के साथ बृहस्‍पति पर्व भी उभरा हुआ हो तो ऐसे व्‍यक्ति विद्वान, ज्ञानवान, मेधावी और धार्मिक विचारों वाले होते हैं। यह धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्‍सा लेते हैं। वहीं सूर्य तथा शुक्र पर्वत उभरे हों तो ऐसे व्‍यक्ति विपरीत लिंग पर शीघ्र व स्थाई प्रभाव डालने वाले होते हैं।

सूर्य पर्वत पर अगर जाली हो तो

हस्‍तरेखाशास्‍त्र के अनुसार अगर सूर्य पर्वत पर जाली हो तो अशुभ होता है। कहते हैं क‍ि ऐसे व्‍यक्तियों पर सोच-समझकर भरोसा करना चाहिए। ये अपने काम बनाने के लिए दूसरों का नुकसान करने में पीछे नहीं रहते। वहीं अगर सूर्य पर्वत पर गुणा का चिह्न हो तो ऐसे व्‍यक्तियों को न‍िवेश संबंधी व्‍यापार करने से बचना चाहिए। अन्‍यथा इन्‍हें भारी नुकसान होता है।

सूर्य पर्वत पर हों ऐसे न‍िशान तो

हस्‍तरेखाशास्‍त्र के अनुसार अगर सूर्य पर्वत पर त्रिभुज बनना हो तो ऐसे जातकों को उच्च पद की प्राप्ति होती है। इनके मान-सम्‍मान में भी वृद्धि होती है। वहीं सूर्य पर्वत पर बिंदु या वृत्त हो तो ऐसे जातकों को नेत्र संबंधी व‍िकार होने की आशंका होती है। सूर्य पर्वत पर चौकड़ी हो तो सर्वत्र लाभ तथा सफलता की प्राप्ति होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका