न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजा को भी कंगाल बना सकते हैं रसोई के ये वास्तुदोष

वास्तु में रसोई से जुड़ी कई ऐसी बातें बताई गई हैं जिनकी वजह से आर्थिक रूप से बड़ी हानि होती हैं और एक राजा भी रंक बन सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 14 Apr 2020 6:53:54

राजा को भी कंगाल बना सकते हैं रसोई के ये वास्तुदोष

हर धर्म में रसोई का विशेष महत्व माना जाता हैं जिससे घर की अच्‍छी सेहत, आर्थिक संपन्‍नता और सफलता जुड़ी होती हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि रसोई में कोई दोष नहीं रखा जाए ताकि इसका आप पर कोई बुरा असर नहीं पड़े। वास्तु में रसोई से जुड़ी कई ऐसी बातें बताई गई हैं जिनकी वजह से आर्थिक रूप से बड़ी हानि होती हैं और एक राजा भी रंक बन सकता हैं। तो आइये जानते हैं रसोई से जुड़े वास्तु टिप्स के बारे में जिनका ध्यान रखना बहुत जरूरी हैं।

पहली रोटी का भोग इन्‍हें

वास्‍तु शास्‍त्र के मुताबिक जब भी आप भोजन बनाएं तब पहली रोटी अलग साफ बर्तन में रख लें। उसके ऊपर आपने जो कुछ और भोजन बनाया है मसलन सब्‍जी या दाल उसे भी थोड़ा सा उस रोटी पर रखकर प्रणाम करें। इसके बाद उसे गाय माता को खिला दें। इसके बाद ही घर के सदस्‍यों को भोजन ग्रहण करना चाहिए। लेकिन कभी ऐसा संभव न हो तो स्‍वयं या पर‍िवारीजनों को भोजन परोसने से पहले गाय माता के लिए अलग से रोटी और अन्‍य भोजन निकालकर अलग रख दें। कहा जाता है कि जो भी जातक ऐसा करता है उसकी लाइफ में कभी भी धन संबंधी समस्‍या नहीं होती। साथ ही सेहत भी अच्‍छी रहती है।

vastu tips,vastu tips in hindi,kitchen vastu tips,kitchen vastu dosh

दूध का रखें खास ख्‍याल

वास्‍तु शास्‍त्र कहता है कि किचन में दूध रखते समय खास ख्‍याल रखना चाहिए। दूध कभी भी खुला नहीं रखना चाहिए। इसे हमेशा किसी न किसी बर्तन से ढक कर ही रखें। अन्‍यथा खुला हुआ दूध घर में कई तरह की परेशानियों को दावत देता है। यह आर्थिक, शारीरिक और मानसिक किसी भी तरह की हो सकती हैं। इसके अलावा कभी भी इस्‍तेमाल न किए जाने वाले बर्तन और बासी भोजन भी किचन में नहीं रखने चाहिए। ये भी समस्‍याओं को बढ़ाते हैं।

रसोई में जूते-चप्‍पल

वास्‍तु शास्‍त्र के मुताबिक किचन में कभी भी जूते-चप्‍पल पहनकर नहीं जाना चाहिए। ऐसा करने से व्‍यक्ति को आर्थिक नुकसान होता है। इसके अलावा कभी भी चाकू, कैंची या फिर किसी तरह की अन्‍य नुकीली चीजें भी किचन की दीवार पर नहीं टांगनी चाहिए। वस्‍तुओं की यह स्थिति भी कई तरह की दिक्‍कतें खड़ी करती है। इसके अलावा किचन में कभी भी किसी तरह का छज्‍जा निकलवाने से बचें। यह नकारात्‍मक ऊर्जा बढ़ाता है।

भोजन करने की जगह

कहा जाता है कि किचन में भोजन करने से कई तरह के ग्रह-दोषों से राहत मिलती है। लेकिन वास्‍तु के मुताबिक किचन में जब भी भोजन करें तो ध्‍यान रखें कि कभी भी किचन के बीचोबीच न बैठें। साथ ही भोजन करते समय पश्चिम और दक्षिण द‍िशा की ओर मुख न करें। यह शुभ नहीं होता है। इसके अलावा किचन में रखे गैस चूल्‍हे की भी स्थिति ऐसी हो कि वह बाहर से किसी को नजर न आए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 4 लोगों की मौत, 14 घायल
कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 4 लोगों की मौत, 14 घायल
Starlink को लेकर रिलायंस का दोटूक जवाब, कहा- मुकाबले से कभी नहीं डरे, भारत में सभी कंपनियों का स्वागत
Starlink को लेकर रिलायंस का दोटूक जवाब, कहा- मुकाबले से कभी नहीं डरे, भारत में सभी कंपनियों का स्वागत
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
CJP Protest Today: आधी रात अभिजीत दीपके ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है
CJP Protest Today: आधी रात अभिजीत दीपके ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है
SIR विवाद पर BJP का पलटवार, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए देशभर में चलाएगी अभियान
SIR विवाद पर BJP का पलटवार, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए देशभर में चलाएगी अभियान
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
राजनाथ सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता बदलने की कोशिश, देश में अराजकता फैलाना एजेंडा
राजनाथ सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता बदलने की कोशिश, देश में अराजकता फैलाना एजेंडा
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?