Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नारियल का दान और बजरंग बाण का पाठ करेगा हर कष्ट का निवारण

मंगलवार के दिन बजरंगबली की पूजा आराधना सच्चे मन से की जाए तो यह जल्दी ही शुभ फल प्रदान करते हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 17 Jul 2017 1:13:26

नारियल का दान और बजरंग बाण का पाठ करेगा हर कष्ट का निवारण

हनुमान जी की पूजा करने और उनके आशीर्वाद से दुखियों के हर कष्ट दूर हो जाते है इसीलिए हनुमान जी को संकटमोचन भी कहा जाता है, इनकी पूजा अर्चना से चमत्कारिक लाभ मिलते है। यही कारण है मंगलवार के दिन बजरंगबली की पूजा आराधना सच्चे मन से की जाए तो यह जल्दी ही शुभ फल प्रदान करते हैं

मंगलवार को नारियल का दान करें

अपने जीवन की सारी परेशानियों से निजात पाने के लिए घर के मंदिर में हर मंगलवार को हनुमान जी के नाम से एक नारियल चढ़ाएं और बाद में चढ़े हुए इस नारियल को दान कर दें। यह टोटका आपके जीवन के लिए शुभ फलदायक साबित हो सकता है।

बजरंग बाण का पाठ करें


आर्थिक समस्या के अलावा दूसरी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आपको पूरे मन, वचन और कर्म से हनुमान जी की आराधना करनी चाहिए। इसके साथ ही 21 दिनों तक विधि-विधान से बजरंग बाण का पाठ करने से समस्त समस्याओं का अंत हो जाएगा और बजरंग बली की कृपा भी प्राप्त होगी।

हनुमान चालीसा का पाठ करें

अगर आपके जीवन में लगातार कंगाली जैसे हालात बने हुए हैं तो मंगलवार से लगातार 7 दिन तक पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर हनुमान चालीसा का 108 बार पाठ करें. इस उपाय को करने से आपके बिगड़े हुए काम बनने लगेंगे और धनलाभ होगा।

लम्बी आयु के लिए

अगर आप प्रातःकाल उठते ही बिना बिस्तर से उतरे हनुमान जी 12 नामों का 11 बार जाप करते है तो आपकी आयु में वृद्धि होती है। हनुमान जी के नाम के जप मात्रा से ही आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हो, इसके लिए आप हर रात सोने से पहले हनुमान जी के 12 नामों को जपें।

1 ॐ हनुमान
2 ॐ अंजनी सुत
3 ॐ वायु पुत्र
4 ॐ महाबल
5 ॐ रामेष्ठ
6 ॐ फाल्गुण सखा
7 ॐ पिंगाक्ष
8 ॐ अमित विक्रम
9 ॐ उदधिक्रमण
10 ॐ सीता शोक विनाशन
11 ॐ लक्ष्मण प्राण दाता
12 ॐ दशग्रीव दर्पहा


भीषण रोग


चाहे कितना भी भीषण रोग क्यों ना हो हनुमान जी के 12 नामों का जाप आपके हर रोग का निवारण होता है. इसके लिए आप मंगलवार के दिन का चुनाव करें और उस दिन एक भोजपत्र पर लाल स्यहीं से हनुमान जी के 12 नामों को पढ़ते हुए लिखें। इस उपाय से शीघ्र ही आपको रोगों से मुक्ति मिलती है।

हनुमानजी को सिंदूर का चोला चढ़ाए

हनुमानजी को सिंदूर और तेल अर्पित करें। जिस प्रकार विवाहित स्त्रियां अपने पति या स्वामी की लंबी उम्र के लिए मांग में सिंदूर लगाती हैं, ठीक उसी प्रकार हनुमानजी भी अपने स्वामी श्रीराम के लिए पूरे शरीर पर सिंदूर लगाते हैं। जो भी व्यक्ति शनिवार को हनुमानजी को सिंदूर अर्पित करता है उसकी सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं। अपनी श्रद्धा के अनुसार हनुमान मंदिर में बजरंग बली की प्रतिमा पर चोला चढ़वाएं। ऐसा करने पर आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, ट्रेड डील होने पर 17% तक घट सकती है दर
अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, ट्रेड डील होने पर 17% तक घट सकती है दर
अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैन्य कमांडरों की बैठक, LAC पर तनाव कम करने पर हुई चर्चा
अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैन्य कमांडरों की बैठक, LAC पर तनाव कम करने पर हुई चर्चा
EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा; दिसंबर के अंत तक शुरू हो सकती है सुविधा
EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा; दिसंबर के अंत तक शुरू हो सकती है सुविधा
केंद्र सरकार ने 11,000 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी, देश में बनेंगे आधुनिक निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरण
केंद्र सरकार ने 11,000 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी, देश में बनेंगे आधुनिक निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरण
पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता की देशभर में जांच करेगा FSSAI, 1-2 महीने में आएंगे नतीजे
पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता की देशभर में जांच करेगा FSSAI, 1-2 महीने में आएंगे नतीजे
भारत और सिंगापुर मिलकर मजबूत करेंगे विमान मरम्मत क्षेत्र, MRO सेक्टर में सहयोग को मंजूरी
भारत और सिंगापुर मिलकर मजबूत करेंगे विमान मरम्मत क्षेत्र, MRO सेक्टर में सहयोग को मंजूरी
राजस्थानी मिर्ची के टिपोरे घर पर बनाएं, कम सामग्री में तैयार होगी चटपटी देसी सब्जी
राजस्थानी मिर्ची के टिपोरे घर पर बनाएं, कम सामग्री में तैयार होगी चटपटी देसी सब्जी
नाश्ते में ट्राई करें उत्तर प्रदेश की बेड़मी पूरी, मसालेदार आलू की सब्जी के साथ लगेगी शानदार
नाश्ते में ट्राई करें उत्तर प्रदेश की बेड़मी पूरी, मसालेदार आलू की सब्जी के साथ लगेगी शानदार
रागी के आटे से तैयार करें कर्नाटक की मशहूर मुद्दे, साथ में बनाएं स्वादिष्ट बस्सारू
रागी के आटे से तैयार करें कर्नाटक की मशहूर मुद्दे, साथ में बनाएं स्वादिष्ट बस्सारू
विश्व शतरंज चैंपियनशिप: गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरा मुकाबला भी ड्रॉ, स्कोर 1-1
विश्व शतरंज चैंपियनशिप: गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरा मुकाबला भी ड्रॉ, स्कोर 1-1
मूलांक 1 से 9 तक का रहस्य: जानें किस अंक का स्वामी कौन-सा ग्रह माना जाता है
मूलांक 1 से 9 तक का रहस्य: जानें किस अंक का स्वामी कौन-सा ग्रह माना जाता है
मेटाबॉलिज्म क्या है और शरीर में कैसे काम करता है? वजन बढ़ने से लेकर ऊर्जा तक जानें पूरी बात
मेटाबॉलिज्म क्या है और शरीर में कैसे काम करता है? वजन बढ़ने से लेकर ऊर्जा तक जानें पूरी बात
सर्दियों में बालों में बढ़ जाता है स्टैटिक और फ्रिज? जानें बालों को मैनेज करने के 8 तरीके
सर्दियों में बालों में बढ़ जाता है स्टैटिक और फ्रिज? जानें बालों को मैनेज करने के 8 तरीके
सर्दियों में हाथ हो रहे हैं खुरदरे और रूखे? अपनाएं ये 8 आसान हैंड केयर टिप्स
सर्दियों में हाथ हो रहे हैं खुरदरे और रूखे? अपनाएं ये 8 आसान हैंड केयर टिप्स
astrology