न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वैष्णो माता मंदिर में मौजूद तीन अलौकिक पिंडियों का रहस्य

कहते हैं पहाड़ों वाली माता वैष्णो देवी सबकी मुरादें पूरी करती हैं। उसके दरबार में जो कोई सच्चे दिल से जाता है, उसकी हर मुराद पूरी होती है।

Posts by : Hema | Updated on: Wed, 04 Apr 2018 5:04:43

वैष्णो माता मंदिर में मौजूद तीन अलौकिक पिंडियों का रहस्य

कहते हैं पहाड़ों वाली माता वैष्णो देवी सबकी मुरादें पूरी करती हैं। उसके दरबार में जो कोई सच्चे दिल से जाता है, उसकी हर मुराद पूरी होती है। ऐसा ही सच्चा दरबार है, माता वैष्णो देवी का। माता का बुलावा आने पर भक्त किसी न किसी बहाने से उसके दरबार पहुँच जाता है। हसीन वादियों में त्रिकूट पर्वत पर गुफा में विराजित माता वैष्णो देवी का स्थान हिंदुओं का एक प्रमुख तीर्थ स्थल है, जहाँ दूर-दूर से लाखों श्रद्धालु माँ के दर्शन के लिए आते हैं। जय माता दी कहते जाओ, पौड़ी-पौड़ी चढ़ते जाओ । लेकिन क्या आप जानना नहीं चाहते वैष्णो माता मंदिर में मौजूद तीन पिंडियां किसका प्रतीक हैं यह भी एक रस्यह है जो हम आपके लिए लेकर आयें हैं—

वैष्णो देवी का मंदिर हमेशा से ही हिंदुओं का एक प्रमुख पूजनीय और पवित्र तीर्थ स्थल रहा है । माता के दरबार में जो भी जाता है झोलियां भर के पाता है । भारत के सबसे खूबसूरत शहर जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर जिले में कटरा से 12 किमी, दूर स्थित है माता का भव्य भवन । मान्यता है कि इस मंदिर में वैष्णो देवी जागृत रूप में रहती हैं । इसी वजह से यहां आने वाले भक्त को ये एहसास होता है कि उसने स्वयं वैष्णो माता के दर्शन कर लिए हैं ।

वैष्णो माता के मंदिर में तीन अलौकिक पिंडियां हैं, यही देवी का स्वरूप है और इसी की यहां आराधना पूजा अर्चना होती है । इन तीन पिंडियो की कथा बेहद रोचक है । यह तीनों पिंड आदिशक्ति मां भवानी के ही 3 रूप माने जाते हैं । पहली पिंडी मां महासरस्वती का प्रतीक हैं, दूसरी पिंडी मां महालक्ष्मी का प्रतीक हैं तो वहीं तीसरी पिंडी मां महाकाली का स्वरूप मानी जाती हैं । ज्ञान, धन और शक्ति की ये तीन देवियां मनुष्य जीवन से सीधे तौर पर जुड़ी हुई हैं । इन तीन शक्तियों की प्राप्ति के लिए ही मनुष्य जीवनभर तप करता है, परिश्रम करता है । कटरा से माता के भवन की ये यात्रा पूरे श्रद्धा भाव से जो करता है उसकी हर इच्छा पूर्ण होती है । वैष्णो माता के मंदिर में आने वाले किसी भी श्रद्धालु की मनोकामना को माता खाली नहीं छोड़तीं ।

mata vaishno devi

वैष्णो माता से जुड़ी एक पौराणिक कथा है जो इस प्रकार है, कटरा से 2 किण्मी, दूर हंसाली गांव में मां वैष्णवी के परम भक्त श्रीधर रहा करते थे । वो निरूसंतान थे, इसीलिए अपने दुखों को दूर करने के लिए देवी की आराधना में लीन रहते थे । नवरात्रि पूजन के दौरान एक बार जब वो कंजक पूजा कर रहे थे तब स्वयं मां वैष्णवी कन्या वेश में उनके घर आ गईं । पूजन के बाद सभी कन्याएं चली गईं लेकिन मां वैष्णवी वहीं रहीं । उन्होने श्रीधर को नगर भर में भंडारे का निमंत्रण देने को कहा । श्रीधर चिंता में पड़ गए कि वो इतने बड़े नगर को भंडारा कैसे करा पाएंगे । माता के आश्वासन पर उन्होने निमंत्रण दे दिया । इसी कड़ी में श्रीधर ने गुरु गोरखनाथ व उनके शिष्य बाबा भैरवनाथ को भी भोजन का निमंत्रण दिया।

भंडारा शुरू हुआ तो माता वैष्णवी ने अपने एक खास पात्र से सभी को भोजन परोसना शुरू किया । बाबा भैरवनाथ के समीप पहुंचने पर उन्होने माता से मांस भक्षण और मदिरापान की मांग की । ये समझाने पर कि ब्राह्मण भोज में ऐसी मांग उचित नहीं बाबा भैरवनाथ नहीं मानें और उन्होने कन्या रूपी माता वैष्णवी को पकडऩा चाहा । वैष्णो माता तुरंत अंतरध्यान हो गईं और त्रिकूटा पर्वत की ओर चली गईं । भैरवनाथ भी उनके पीछे-पीछे आ गये । माता एक गुफा में चली गईं और वहां नौ महीने तक तप किया । इस बीच हनुमान को गुफा के द्वार पर पहरेदारी करने के लिए आह्वाहन किया । आज इसी पवित्र गुफा को ‘अर्धक्वारी’ के नाम से जाना जाता है।

पहरेदारी के दौरान जब हनुमानजी ने प्यास बुझाने के लिए माता को कहा तो उन्होने एक जलधारा निकाल दी जो आज ‘बाणगंगा’ के नाम से जानी जाती है । कथा के अनुसार 9 महीने बाद माता गुफा से निकलीं और भैरवनाथ का वध किया । उसका सिर कटकर भवन से 8 कि. मी. दूर त्रिकूट पर्वत की भैरव घाटी में जा गिरा, इस स्थान को आज भैरवनाथ मंदिर के नाम से जाना जाता है। माता के दर्शन के बाद भौरवनाथ के दर्शन करना भी जरूरी माना जाता है । मान्यता है कि ऐसा माता ने स्वयं करने के लिए कहा था । जो लोग भैरवनाथ के दर्शन नहीं करते उनकी यात्रा पूर्ण नहीं मानी जाती । भैरवनाथ के वध के बात वैष्णो देवी तीन पिंड के रूप में ध्यानमग्न हो गईं । वहीं माता के परम भक्त श्रीधर को एक रात स्वप्न में त्रिकूटा पर्वत दिखा और माता की अलौकिक पिंडियों के दर्शन हुए । उन्हें ढूढ़ते-ढूढ़ते वह पहाड़ी तक जा पहुंचे । तब से अब तक श्रीधर के वंशज ही माता की पूजा आराधना करते हैं ।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?