न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शीतला अष्टमी 2020 : 16 मार्च को रखा जाएगा व्रत, जानें महत्व और पूजन विधि

आज हम आपको शीतला अष्टमी के महत्व और पूजन विधि के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 13 Mar 2020 8:28:54

शीतला अष्टमी 2020 : 16 मार्च को रखा जाएगा व्रत, जानें महत्व और पूजन विधि

हर साल चैत्र माह की कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि को शीतला अष्टमी के रूप में मनाया जाता हैं। होली के बाद आने वाला यह त्यौंहार इस बार 16 मार्च को मनाया जाना हैं। इस दिन मां शीतला देवी की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है और व्रत रखा जाता हैं। मान्यता है कि शीतला माता चेचक जैसे रोगों से लोगों की मुक्ति प्रदान करती हैं। इसे पर्व को बसौड़ा, लसौड़ा आदि नामों से भी जाना जाता हैं। विशेषकर राजस्थान में इस दिन बड़े आयोजन किए जाते हैं। आज हम आपको इस दिन के महत्व और पूजन विधि के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

मान्यताएं और महत्व

शास्त्रों में बताया गया है कि चैत्र, बैशाख, ज्येष्ठ और आषाढ के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर मां शीतला देवी की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मान्यता के अनुसार आज भी अष्टमी के दिन कई घरों में चूल्हा नहीं जलाया जाता है और सभी भक्त ख़ुशी-ख़ुशी प्रसाद के रूप में बासी भोजन का ही आनंद लेते हैं। इसके पीछे तर्क यह है कि इस समय से ही बसंत की विदाई होती है और ग्रीष्म का आगमन होता है, इसलिए अब यहां से आगे हमें बासी भोजन से परहेज करना चाहिए।

शीतला अष्टमी पूजन विधि

शीतली अष्टमी का व्रत अन्य दूसरे किसी व्रत या उपवास से एकदम भिन्न होता है। शीतलाष्टमी के एक दिन पहले यानी सप्तमी तिथि पर देवी को भोग लगाने के लिए भोग तैयार किया जाता है। फिर इस बासी भोग को अष्टमी तिथि पर देवी को भोग लगाया जाता है जिसे बसौड़ा कहा जाता है। शीतलाष्टमी पर मां की विधिवत पूजा अर्चना और शीतलाष्टक का पाठ पढ़ा जाता है। पूजा संपन्न होने के बाद घर के सदस्यों और आस-पास लोगों के बीच मां के प्रसाद बसौड़ा का वितरण किया जाता है। मान्यता के अनुसार हर साल जो भी भक्त इस व्रत को रखता है और विधिवत पूजा करता है मां शीतला उसके सभी शीतला जनित दोष को दूर करे उन्हें ज्वर, चेचक, नेत्र विका आदि रोगों से दूर करती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तिरंगा मार्च पर दिल्ली पुलिस का नोटिस, अभिजीत दीपके को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
तिरंगा मार्च पर दिल्ली पुलिस का नोटिस, अभिजीत दीपके को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
'तख्तापलट चाहता है विपक्ष?' राजनाथ सिंह के आरोपों पर प्रशांत भूषण, नेहा बोरा और पवन खेड़ा के बयान चर्चा में
'तख्तापलट चाहता है विपक्ष?' राजनाथ सिंह के आरोपों पर प्रशांत भूषण, नेहा बोरा और पवन खेड़ा के बयान चर्चा में
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
'मेरे साथ मारपीट हुई, लेकिन पलटकर नहीं मारा', अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
'मेरे साथ मारपीट हुई, लेकिन पलटकर नहीं मारा', अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
सपा के बिना रायबरेली सीट भी जीत पाएंगे क्या?, राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का तीखा तंज
सपा के बिना रायबरेली सीट भी जीत पाएंगे क्या?, राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का तीखा तंज
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
'गलती नहीं की तो SSR क्यों करा रहे हैं?' इमरान मसूद ने चुनाव आयोग को घेरा, सरकार के भविष्य पर भी की टिप्पणी
'गलती नहीं की तो SSR क्यों करा रहे हैं?' इमरान मसूद ने चुनाव आयोग को घेरा, सरकार के भविष्य पर भी की टिप्पणी
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
राजनाथ सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता बदलने की कोशिश, देश में अराजकता फैलाना एजेंडा
राजनाथ सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता बदलने की कोशिश, देश में अराजकता फैलाना एजेंडा
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
सूर्य-शनि का षडाष्टक योग 17 अक्टूबर को, वृषभ समेत इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
सूर्य-शनि का षडाष्टक योग 17 अक्टूबर को, वृषभ समेत इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?