न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपकी शादीशुदा जिंदगी के बारे में बताएगी हथेली की रेखाएं, जानें कैसा होगा वैवाहिक जीवन

आज इस कड़ी में हम आपके लिए हथेली के कुछ ऐसे संकेत लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपके वैवाहिक जीवन से जुड़े राज का पता लगाया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 25 Feb 2021 8:12:59

आपकी शादीशुदा जिंदगी के बारे में बताएगी हथेली की रेखाएं, जानें कैसा होगा वैवाहिक जीवन

हस्तरेखा ज्ञान से व्यक्ति के जीवन से जुड़े हर पहलू की जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं। व्यक्ति के स्वभाव और आने वाले समय के बारे में भी हथेली की रेखाओं से जाना जा सकता हैं। सभी को अपनी शादीशुदा जिंदगी से जुड़ी जानकारी पाने की जिज्ञासा रहती हैं कि वह कैसी व्यतीत होगी जिसे भी हथेली की रेखाओं से जाना जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए हथेली के कुछ ऐसे संकेत लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपके वैवाहिक जीवन से जुड़े राज का पता लगाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में।

इन रेखाओं पर निर्भर करती है आपकी शादी

हस्‍तरेखा विशेषज्ञों का मानना है कि मुख्‍य रूप से आपकी शादी जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा, भाग्‍य रेखा और हृदय रेखा पर निर्भर करती है। अगर इन सभी रेखाओं में कोई दोष नहीं है तो आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां रहेंगी। ऐसा माना जाता है कि शादी में खुशियों के लिए आपकी हृदय रेखा पर किसी तरह की कमियां नहीं होनी चाहिए और यह पूर्ण रूप से स्‍पष्‍ट होनी चाहिए। इनके अलावा भी इन रेखाओं से जुड़ी कुछ बातें हैं जो यह बताती हैं कि आपका वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,palmistry,palmistry for marriage

तर्जनी उंगली से जुड़ी खास बातें

सफल वैवाहिक जीवन के लिए जरूरी है कि पति और पत्‍नी दोनों एक-दूसरे का सम्‍मान करें। इसके साथ ही दोनों की तर्जनी उंगली भी यह बताती है कि आपके और उनके बीच में कैसा अंडरस्‍टैंडिंग रहेगी। तर्जनी उंगली को गुरु की उंगली माना जाता है। इस उंगली की लंबाई पर निर्भर करता है कि आप दोनों के बीच कैसे संबंध रहेंगे। तर्जनी उंगली हम सभी के ईगो को दर्शाती है। अगर दोनों में से किसी की यह उंगली लंबी होगी तो यह स्‍पष्‍ट है कि वह दूसरे की बात को नहीं सुनेगा और ऐसे में दोनों के बीच संबंध खराब होना लाजमी है। अगर दोनों की इस उंगली की लंबाई लगभग बराबर होती है तो यह अच्‍छा माना जाता है।

हाथ का और उंगलियों का आकार

हस्‍तरेखा विज्ञान में ऐसा माना गया है कि पति और पत्‍नी दोनों के हाथ का आकार यदि चौकोर यानी स्‍क्‍वायर हो तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। इन लोगों के हाथ का अंगूठा भी बहुत मायने रखता है। हाथ का अंगूठा छोटा और कड़ा नहीं होना चाहिए। बेहतर होगा कि आपके हाथ का अंगूठा झुका हुआ नहीं होना चाहिए। ऐसी विशेषताएं होने पर आपकी शादीशुदा जिंदगी बहुत ही आराम से कटती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,palmistry,palmistry for marriage

अगर शादीशुदा जोडे़ में हो यह खास बात

ऐसा माना जाता है कि जिन पति-पत्‍नी को दूसरों की मदद करना या फिर दूसरों का सहयोग करना पसंद होता है उनका वैवाहिक जीवन भी सुखमय कटता है। आपके अंदर यह खूबी है या नहीं यह निर्भर करता है आपके हाथ में स्थित गुरु पर्व पर। अगर आपके हाथ में गुरु पर्व पर 4 या 5 छोटी खड़ी रेखाएं होती हैं तो ऐसे लोगों को दूसरों की मदद करना बहुत अच्‍छा लगता है। अगर पति और पत्‍नी दोनों के हाथ में ऐसी रेखाएं होती हैं यह उनके वैवाहिक जीवन के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है।

कनिष्‍ठा उंगली और शुक्र पर्वत

आपकी शादी में प्‍यार, लगाव और अपनापन कितना रहेगा, यह आपकी कनिष्‍ठा उंगली और शुक्र पर्वत पर निर्भर करता है। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए अच्‍छा होगा कि अगर पति और पत्‍नी दोनों के हाथ में कनिष्‍ठा उंगली लंबी हो और शुक्र पर्वत पूर्ण रूप से विकसित हो। ऐसे लोगों का दांपत्‍य जीवन बहुत सुख से कटता है और वे हर प्रकार का सुख प्राप्‍त करते हैं।

महिलाओं के हाथ में भाग्‍य रेखा

महिलाओं के मामले में भाग्‍य रेखा सबसे ज्‍यादा मायने रखती है। अगर किसी महिला के हाथ में भाग्‍य रेखा हृदय रेखा से शुरू होती है तो ऐसी महिलाएं शादी से पहले अपनी जरूरतों के लिए अपने पिता पर और फिर पति पर आश्रित रहती हैं। ऐसी महिलाओं के पति भी उन्‍हें बेहद प्‍यार करते हैं और उनकी सभी जरूरतों पूरा करते हैं। वहीं यदि महिलाओं के हाथ में भाग्‍य रेखा हथेली के बीच से शुरू हो तो ऐसी महिलाएं आत्‍मनिर्भर बनने में यकीन रखती हैं। लेकिन इनका वैवाहिक जीवन उतना खुशहाल नहीं रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?