न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके हाथों की रेखाएं बताएगी कि आप करोड़पति बनेंगे या नहीं

आज हम आपको ऐसे ही चिन्हों के बारे में बताने जा रहे है जो आपको बताएंगे कि आप करोड़पति बनेंगे या नहीं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 30 Apr 2020 6:44:56

आपके हाथों की रेखाएं बताएगी कि आप करोड़पति बनेंगे या नहीं

हस्तरेखा शास्त्र का हिन्दू धर्म में बड़ा महत्व माना गया हैं। आपके हाथों की लकीरें आपका भविष्य दर्शाती हैं। हांलाकि यह आपकी मेहनत पर भी निर्भर करता हैं। हाथ की लकीरों में कई ऐसे चिन्ह होते हैं जो दर्शाते हैं कि आपके जीवन में करियर, धनलाभ, रुपये-पैसे आदि का क्या स्तर हैं। आज हम आपको ऐसे ही चिन्हों के बारे में बताने जा रहे है जो आपको बताएंगे कि आप करोड़पति बनेंगे या नहीं।

ऐसे लोगों को व्‍यापार में होता है महालाभ

जिस व्‍यक्ति के हाथ में तराजू, ग्राम, चतुष्‍कोण और वज्र चिह्न होता है वह व्‍यक्ति अपने जीवन में जो भी व्‍यापार करता है, उसमें उसे महालाभ की प्राप्ति होती है। ऐसे चिह्न उसके सौभाग्‍य को प्रदर्शित करते हैं। ऐसे लोग जिस भी काम में हाथ डालते हैं, उन्‍हें अच्‍छा खासा मुनाफा होता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,palmistry,palmistry signs about money

जिसकी हथेली में होता है त्रिशूल

ऐसे लोग जिनकी हथेली में त्रिशूल का निशान होता है वह व्‍यक्ति दानी, धार्मिक और सौभाग्‍यशाली होता है। वहीं हाथ में अगर खड़ग, धनुष जैसे निशान होते हैं तो व्‍यक्ति वीर और भाग्‍यवान होता है। अष्‍टकोण होने से व्‍यक्ति भूमि का स्‍वामी बनता है।

हाथ में मछली की पूंछ का निशान

अगर किसी व्‍यक्ति के हाथ में मछली की पूंछ जैसा कोई निशान है तो यह बहुत ही शुभ संकेत है। ऐसे मनुष्‍य विद्वान और धनवान होते हैं। ऐसे लोगों को पैतृक धन भी प्राप्‍त होता है। हाथ में इस प्रकार के चिह्न होने से विद्या भी आती है। वहीं अगर आपके हाथ में चक्र चिह्न है तो भी आपको देर-सवेर पैसा मिल ही जाता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,palmistry,palmistry signs about money

हथेली में मुद्रा का चिह्न

अगर किसी जातक के हाथ में मुद्रा जैसा कोई चिह्न हो तो वह व्‍यक्ति करोड़ों में खेलता है और राजा के बराबर धन प्राप्‍त होता है। जिसके हाथ में दो चिह्न हो वह कम उम्र में ही अमीर बन जाता है और जिसके हाथ में तीन मुद्रा चिह्न होते हैं वह रोगी भी हो सकता है। अगर किसी के हाथ में अधिक चिह्न हो तो वह अच्‍छी और भाग्‍यवान संतान प्राप्‍त करता है।

जानिए यह ऐसे चिह्न

विद्वानों के मत के अनुसार, मछली या फिर मछली की पूंछ रहने से मनुष्‍य अच्‍छी मात्रा में धन प्राप्‍त करता है। वज्र चिह्न रहने से व्‍यक्ति हजारपति और पद्म चिह्न होने पर व्‍यक्ति लक्ष्‍माधिपति और शंख का चिह्न होने से व्‍यक्ति करोड़पति बनता है। ये सभी चिह्न सौभाग्‍य के सूचक माने जाते हैं। जिस व्‍यक्ति के अंगूठे के मूल भाग में वज्र चिह्न रहता है वह व्‍यक्ति विभिन्‍न प्रकार के सुख प्राप्‍त करता है।

ऐसे लोग बनते हैं मंत्री

ऐसे व्‍यक्ति जिनके हाथ में पर्वत, कछुआ और नरमुंड का निशान होता है या फिर घट के समान कोई चिह्न होता है तो ऐसे लोग राजनीति में बहुत सफल होते हैं और मंत्री का भी पद प्राप्‍त करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 4 लोगों की मौत, 14 घायल
कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 4 लोगों की मौत, 14 घायल
दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च पर पुलिस की सख्ती, सिर्फ 11 लोगों को तिरंगा लहराने और राष्ट्रगान की अनुमति; सेंट्रल पार्क दो दिन बंद
दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च पर पुलिस की सख्ती, सिर्फ 11 लोगों को तिरंगा लहराने और राष्ट्रगान की अनुमति; सेंट्रल पार्क दो दिन बंद
तिरंगा मार्च: कनॉट प्लेस जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली की इन सड़कों पर पड़ेगा असर
तिरंगा मार्च: कनॉट प्लेस जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली की इन सड़कों पर पड़ेगा असर
CJP Protest Today: आधी रात अभिजीत दीपके ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है
CJP Protest Today: आधी रात अभिजीत दीपके ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है
SIR विवाद पर BJP का पलटवार, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए देशभर में चलाएगी अभियान
SIR विवाद पर BJP का पलटवार, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए देशभर में चलाएगी अभियान
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?