न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

तिल जो व्यक्ति के धनवान और भाग्यशाली होने को दर्शाते हैं

तिल का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व हैं। चेहरे पर तिल सुन्दरता बढ़ाने में कारगर होता हैं। लेकिन तिल सुन्दरता बढाने के साथ-साथ हमारे जीवन से जुड़े भविष्य को भी बताने में कारगर हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 25 Dec 2017 10:48:35

तिल जो व्यक्ति के धनवान और भाग्यशाली होने को दर्शाते हैं

तिल का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व हैं। चेहरे पर तिल सुन्दरता बढ़ाने में कारगर होता हैं। लेकिन तिल सुन्दरता बढाने के साथ-साथ हमारे जीवन से जुड़े भविष्य को भी बताने में कारगर हैं। शरीर के अलग-अलग स्थानों पर तिल का होना कुछ संकेत देता हैं, जिससे व्यक्ति के भविष्य के बारे में जाना जा सकता हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं शरीर पर स्थित उन तिल के बारे में जो व्यक्ति के धनवान और भाग्यशाली होने को दर्शाते हैं। तो आइये जानते हैं ऐसे तिल के बारे में।

* गुरु पर्वत पर तिल :

अगर किसी व्यक्ति के गुरु पर्वत पर तिल हो तो ये उसकी आर्थिक समृद्धि को दर्शाता है। ऐसे लोगों के विवाह में कुछ अड़चनें आ सकती हैं लेकिन खास बात ये है कि इनके जीवन की परेशानियां वक्त के साथ टल भी जाती हैं।

* हथेली पर तिल :

हथेली पर तिल होना बहुत शुभ और अच्छा होता है। ज्योतिष के आधार पर ऐसा मानना है कि जिन लोगों की हथेली में तिल होता है खासकर के जिनके तिल बंद मुट्ठी के अंदर आता है वह लोग बहुत लक्की होते हैं। ऐसे लोगों का जीवन तो कुशल मंगल होता ही है साथ ही ऐसे लोग बहुत धनवान भी होते हैं। शादी के बाद ऐसे लोगों को ससुराल में बहुत सम्मान मिलता है।

* पैर के अंगूठे में तिल :

पैर के अंगूठे में तिल का होना धनवान होने की निशानी है साथ में इस व्यक्ति की समाज में प्रतिष्ठता कभी कम नहीं होगी और इसकी सारी जरूरतें पूरी होंगी।

* भौंव पर तिल :

दोनों भौव के बीच या फिर किनारे में तिल का होना हमेशा शुभ माना गया है। इन लोगों का दाम्पत्य जीवन सदैव सुखमय रहता है और साथ ही इन्हें कभी भी आर्थिक संकट नहीं झेलना पड़ता है।

mole,body mole,astrology

* नाक पर तिल :

हालांकि ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों के नाक में तिल होता है वे लोग थोड़े नखरेले स्वभाव के होते हैं। लेकिन इसके साथ ही ये भी सच है कि जिन लोगों के नाक में तिल होता है वे लोग दिल के बहुत अच्छे और सच्चे होते हैं। साथ ही ऐसे लोगों को अपने करियर में बहुत अच्छी ग्रोथ मिलती है। भले ही यह थोड़ी देर में मिले लेकिन कुछ वक्त बाद ऐसे लोग अपने करियर में एक अच्छा मुकाम हासिल कर लेते हैं।

* पीठ पर तिल :

शास्त्रों के अनुसार पेट पर तिल होना व्यक्ति के पेटू होने का संकेत होता है और ये शुभ नहीं है। वहीं अगर ये तिल नाभी के जरा सा भी ऊपर हो या फिर नाभि से सटा हुआ हो तो ऐसे व्यक्ति को कभी धन की कमी नहीं होती।

* ठोडी पर तिल :

ठोडी पर तिल होना सीधे तौर पर शुभ का संकेत है। ऐसे लोगों के हर वक्त बिगड़े काम बनते हैं। जिन लोगों के ठोडी के बीचोंबीच तिल होता है ऐसे लोगों की अपने पार्टनर से बहुत अच्छी बनती है। साथ ही ऐसे लोग फाइनेंसिल भी बहुत अच्छे रहते हैं।

* पीठ पर तिल :

जिस व्यक्ति की पीठ पर तिल हो वह स्वभाव से काफी रोमांटिक होता है और घूमने-फिरने का शौक रखता है। ऐसे लोग बहुत खुशमिजाज होते हैं। पीठ में तिल वाले लोगों को उनके बच्चे बहुत प्यार करते हैं। आज समय में यह सबसे बड़ा सुख है।

* तर्जनी अंगुली पर तिल :

बता दें की जिस व्यक्ति के तर्जनी अंगुली पर तिल का होता है तो उसे कभी धन की कमी तो नहीं होगी पर वह व्यक्ति जिंदगी भर अपने शत्रुओं से हमेशा घिरा रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका