न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Kumbh Mela 2019: कुंभ में शामिल होने पर इन बातों का रखे विशेष ध्यान, मेले का सफर रहेगा खुशहाल

15 जनवरी मकर संक्रांति (15 January, Makar Sankranti) के दिन से शुरू हुआ यह महापर्व 4 मार्च महाशिवरात्रि (4 March, Maha Shivratri) तक चलने वाला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 23 Jan 2019 4:20:06

Kumbh Mela 2019: कुंभ में शामिल होने पर इन बातों का रखे विशेष ध्यान, मेले का सफर रहेगा खुशहाल

भारत देश को अपनी संस्कृति और भक्ति के लिए जाना जाता हैं। देश में सभी व्रत और त्यौहार को बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता हैं। इसी तरह एक भक्तिमय मेला है कुम्भ। 15 जनवरी मकर संक्रांति (15 January, Makar Sankranti) के दिन से शुरू हुआ यह महापर्व 4 मार्च महाशिवरात्रि (4 March, Maha Shivratri) तक चलने वाला है। इस बीच प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में भक्त 6 पवित्र स्नान करेंगे। इन स्नानों के दौरान लाखों की संख्या में भक्त गंगा, यमुना और सरस्वती में डुबकी लगाएंगे। इसी वजह से हर साल कुंभ मेले (Kumbh Mela) में शामिल होने वालों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार खास सूचना जारी करती है। इस सूचना में कुंभ मेले (Kumbh 2019) के दौरान क्या करना है और क्या नहीं जैसी तमाम जानकारी के साथ, हेल्पलाइन नंबर और सभी चुनौतियों से लड़ने के लिए तैयारी की पूरी जानकारी होती है। अगर आप इस बार कुंभ (Kumbh) में जा रहे हों या फिर आपका कोई जानने वाला कुंभ मेले (Kumbh Mela) में शामिल हो रहा हो तो यहां दिए गए जरूरी पॉइंट्स को एक बार पढ़ लें।

कुंभ मेले में क्या करें

- हल्के सामान के साथ कुंभ आएं। कुंभ मेले में आने से पहले प्रयागराज के अस्पताल, भोजन, टैंट, जरूरी हेल्पलाइन नंबर और आकस्मिक सेवाओं के बारे में पूरी जानकारी रखें।
- मेला क्षेत्र में कम से कम सामानों के साथ पहुंचे।
- अपने साथ कुंभ का मैप, स्नानों और घाटों की जानकारी, अपने जानने वालों के नंबर, खुद का आधार कार्ड और जरूरी पहचान पत्र रखें।
- कुंभ मेले के दौरान सभी नियमों और अनुदेशों का पालन करें।
- कुंभ में गंदगी ना फैलाएं। डस्टबिन और मौजूदा शौचालयों का उपयोग करें।
- कुंभ में कोई भी अपरिचित या संदिग्ध वस्तु मिले तो तुरंत पुलिस या मेला प्रशासन को सूचित करें।
- तय किए गए घाटों पर ही स्नान करें।
- श्रद्दालु अपने मोबाइल में आपातकालीन नंबरों का जरूर सेव रखें ताकि मुश्किल वक्त में तुरंत सहायता मिल सके।
- रहने के लिए बनाए गए शिविरों, कॉटेज विला आदि का इस्तेमाल करें।
- किसी के खो जाने पर खोया-पाय केंद्र की सहायता लें।

kumbh mela,kumbh mela 2019

कुंभ मेले में क्या ना करें

- श्रद्दालु अपने साथ कीमती सामान, वस्त्र आभूषण लेकर ना आएं।
- खुद की सुरक्षा का ध्यान रखें। अजनबी पर भरोसा ना करें। बिना पूरी जानकारी के किसी के बहकावे में आकर भोजन ग्रहण ना करें।
- शांति बनाएं रखें और लड़ाई झगड़े से बचें।
- नदी की सीमा को लांघकर खुद की जान जोखिम में ना डालें।
- नदी में साबुन, प्लास्टिक, कचरा और पूजन सामग्री ना डालें।
- बीमार हैं तो भीड़ भरे स्थान पर जाने से बचें।
- खुले में शौच और गंदगी ना करें।
- श्रद्दालु किसी भी तरह की अफवाह को बढ़ावा ना दें इससे माहौल बिगड़ सकता है और आप भी उसके शिकार हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 4 लोगों की मौत, 14 घायल
कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 4 लोगों की मौत, 14 घायल
Starlink को लेकर रिलायंस का दोटूक जवाब, कहा- मुकाबले से कभी नहीं डरे, भारत में सभी कंपनियों का स्वागत
Starlink को लेकर रिलायंस का दोटूक जवाब, कहा- मुकाबले से कभी नहीं डरे, भारत में सभी कंपनियों का स्वागत
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
CJP Protest Today: आधी रात अभिजीत दीपके ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है
CJP Protest Today: आधी रात अभिजीत दीपके ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है
SIR विवाद पर BJP का पलटवार, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए देशभर में चलाएगी अभियान
SIR विवाद पर BJP का पलटवार, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए देशभर में चलाएगी अभियान
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
राजनाथ सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता बदलने की कोशिश, देश में अराजकता फैलाना एजेंडा
राजनाथ सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता बदलने की कोशिश, देश में अराजकता फैलाना एजेंडा
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?