न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गणेशजी की मूर्ति से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान, आएगी जीवन में सुख-समृद्धि

आज इस कड़ी में हम आपको प्रतिमा से जुड़े वास्तु उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दरिद्रता दूर करने और घर में बरकत लाने का काम करेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 16 Jun 2020 10:10:24

गणेशजी की मूर्ति से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान, आएगी जीवन में सुख-समृद्धि

वास्तु का व्यक्ति के जीवन में बहुत महत्व माना जाता हैं जिसमें बताई गई जानकारी व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और ऐश्‍वर्य लाने का काम करती है। वास्तु के अनुसार घर में लगी गणेश जी की प्रतिमा का भी बहुत महत्व बताया गया हैं। आज इस कड़ी में हम आपको प्रतिमा से जुड़े वास्तु उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दरिद्रता दूर करने और घर में बरकत लाने का काम करेगी। तो आइये जानते हैं गणेशजी की मूर्ति गणेशजी की प्रतिमा का महत्‍व और कैसे व कहां लगाएं।

कारोबार में आ जाए मंदी

अगर आपके कारोबार में किसी वजह से मंदी आ गई हो या फिर फैक्‍ट्री में उत्‍पादन गिर जाए तो आपको गणेशजी की प्रतिमा का प्रयोग सही रूप से करना चाहिए। आप चाहें तो गणेशजी प्रतिरूप स्‍वास्तिक को ताम्रपत्र या फिर पूजा की थाली में स्‍थापित करके उसकी नियमित रूप से पूजा करें। ऐसा करने फैक्‍ट्री उत्‍पादन बढ़ेगा और आपके व्‍यवसाय में भी वृद्धि होगी।

vastu tips,vastu tips in hindi,lord ganesha

नए घर में शिफ्ट हो रहे हों तो

यदि आप नए घर में शिफ्ट होने जा रहे हो या फिर पुराने बंद पड़े घर में रहने जा रहे हों तो पहले उस घर में प्रवेश करके वहां की ऊर्जा को महसूस करने की कोशिश करें। अगर आपको वहां पर नकारात्‍मकता का एहसास होता हो तो यह जगह बिना वास्‍तु उपाय के रहने लायक नहीं होती है। ऐसे घर में मुख्‍य द्वार के ठीक सामने मुख्‍य द्वार की ओर देखती हुई गणेशजी की लगभग 9 इंच लंबी प्रतिमा को स्‍थापित करें। इससे उस घर में सकारात्‍मक ऊर्जा का प्रवेश होगा।

भवन दक्षिण मुखी हो तो

यदि आपके घर का मुख्‍य द्वार दक्षिण की ओर हो तो ऐसे घर दक्षिण मुखी कहलाते हैं। ऐसे घर की चौखट के ऊपर दोनों ओर अंदर और बाहर गणेशजी प्रतिमा लगाने से यह दोष अपने आप मिट जाता है। गृह स्‍वामी को दूसरे हफ्ते से ही इसका फल प्राप्‍त होने लगता है। याद रखें कि यह प्रतिमा ज्‍यादा बड़ी और ज्‍यादा छोटी न हो।

गणेशजी का बंदनवार

गणेशजी का बंदनवार भी बहुत ही शुभ माना जाता है। प्राय: तीज-त्‍योहार पर घरों में बंदनवार का प्रयोग किए जाने का बहुत ही विशेष महत्‍व होता है। इसे वास्‍तु के हिसाब से बेहद शुभ माना जाता है। अगर आप मुख्‍य द्वार पर बंदनवार का प्रयोग करते हैं तो इसे बहुत ही स्‍वच्‍छ और जगमगाता हुआ रखें। मुख्‍य द्वार के सामने कुछ भी गंदगी न रखें।

vastu tips,vastu tips in hindi,lord ganesha

मकान का करने जा रहे हैं प्रवेश

अगर आपने नया मकान लिया है और उसका गृह प्रवेश करने जा रहे हैं तो घर की मुख्‍य लॉगी में पूर्व दिशा की दीवार पर गणेशजी की 6 इंच की प्रतिमा स्‍थापित करें। यह नए घर में ऊर्जा की कमी नहीं होने देगी और आपके कष्‍ट भी हर प्रकार से दूर होंगे।

ब्र‍ह्मस्‍थल में रखें गणेशजी

घर के ब्रह्मस्‍थल में तुलसीजी के साथ ही गणेशजी की प्रतिमा भी रखें और दोनों की रोजाना पूजा करें। याद रखें कि गणेशजी की प्रतिमा और तुलसी के पौधे को कुछ दूरी पर रखें, नहीं तो गणेशजी अप्रसन्‍न हो जाएंगे। तुलसीजी का पौधा वास्‍तु के दोष दूर करता है और साथ ही गणेशजी की प्रतिमा घर को शुभ लाभ से भर देती है।

इन बातों का रखें ध्‍यान

कभी भी एक स्‍थान पर गणेशजी की एक से अधिक प्रतिमा न लगाएं। इससे कोई लाभ नहीं मिलता। वास्‍तु में कहा गया है कि घर या व्‍यवसाय स्‍थल में किसी भी देवता की एक से अधिक मूर्ति नहीं होनी चाहिए। घर के अंदर या बाहर गणेशजी की प्रतिमा इस प्रकार से रखें कि नमन करते मुख सदा उत्‍तर या फिर पूर्व की ओर होना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में तड़के पुलिस की कार्रवाई, NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ और उदय भानु चिब हिरासत में; CJP के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद
दिल्ली में तड़के पुलिस की कार्रवाई, NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ और उदय भानु चिब हिरासत में; CJP के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद
दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च पर पुलिस की सख्ती, सिर्फ 11 लोगों को तिरंगा लहराने और राष्ट्रगान की अनुमति; सेंट्रल पार्क दो दिन बंद
दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च पर पुलिस की सख्ती, सिर्फ 11 लोगों को तिरंगा लहराने और राष्ट्रगान की अनुमति; सेंट्रल पार्क दो दिन बंद
तिरंगा मार्च: कनॉट प्लेस जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली की इन सड़कों पर पड़ेगा असर
तिरंगा मार्च: कनॉट प्लेस जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली की इन सड़कों पर पड़ेगा असर
CJP Protest Today: आधी रात अभिजीत दीपके ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है
CJP Protest Today: आधी रात अभिजीत दीपके ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है
SIR विवाद पर BJP का पलटवार, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए देशभर में चलाएगी अभियान
SIR विवाद पर BJP का पलटवार, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए देशभर में चलाएगी अभियान
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?