न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

खंडग्रास सूर्यग्रहण में राशिनुसार करें इन मन्त्रों का जाप, मिलेगी हर परेशानी से मुक्ति

आज हम आपको राशिनुसार कुछ उपाय और मन्त्रों की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपकी सभी परेशानियों को दूर कर जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आएगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 26 Dec 2019 7:47:10

खंडग्रास सूर्यग्रहण में राशिनुसार करें इन मन्त्रों का जाप, मिलेगी हर परेशानी से मुक्ति

आज गुरुवार को साल का आखिरी सूर्यग्रहण घटित होने जा रहा हैं। यह सूर्यग्रहण खंडग्रास सूर्यग्रहण से भी जाना जाता हैं जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर भी पड़ता है। माना जाता है कि इस दौरान पूजा-पाठ और मूर्ति पूजा नहीं करनी चाहिए जिसके चलते कई मंदिरों के कपाट भी बंद किए जा चुके हैं। खंडग्रास सूर्यग्रहण का विशेष लाभ उठाना चाहते हैं तो आज हम आपको राशिनुसार कुछ उपाय और मन्त्रों की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपकी सभी परेशानियों को दूर कर जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आएगी। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

astrology tips,astrology tips in hindi,solar eclipse 2019,solar eclipse remedies,remedies according to the zodiac sign

मेष राशि

सूर्यग्रहण आर्थिक दृष्टि से लाभदायक सिद्ध होगा। रुका हुआ धन आएगा। मासपर्यंत कामयाबियों का सिलसिला बना रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि भी बढ़ेगी और विदेश यात्रा का भी योग बनेगा। ग्रहण काल के मध्य "ॐ भास्कराय नमः" मंत्र का जप आपके लिए वरदान है।

वृषभ राशि

ये ग्रहण पारिवारिक कलह बढ़ा सकता है। व्यापार आरंभ करते समय अथवा किसी महंगी वस्तु के खरीदने के समय लेन-देन के मामलों में सावधान रहें, धन हानि से बचें। "ॐ नमः शिवाय, ॐ शिवाय नम:" मंत्र जपना विषम परिस्थितियों से मुक्ति देगा।

मिथुन राशि

ग्रहण मानसिक अशांति देगा। पीड़ा भी हो सकती है। अपने स्वभाव में उग्रता न आने दें। कोर्ट कचहरी के मामलों से बचें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। ध्यान रहे ग्रहण का दुष्प्रभाव लगभग एक माह तक रहता है अतः सावधानी बरतें। "ॐ घृणिः सूर्याय नमः" मंत्र का जप श्रेयस्कर रहेगा।

कर्क राशि

ग्रहण कष्टकारक यात्राएं एवं भागदौड़ अधिक कराएगा। हो सकता है इस अवधि के मध्य आप किसी को रुपया उधार दें, जिसे वापस लेने में दिक्कतें आ सकती हैं। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। "ॐ खखोल्काय नमः" मंत्र ग्रहणकाल में जपने से ग्रहणदोषजन्य परेशानियों से मुक्ति पाई जा सकती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,solar eclipse 2019,solar eclipse remedies,remedies according to the zodiac sign

सिंह राशि

ग्रहण आय के एक से अधिक साधन बनाएगा। रुका हुआ धन आएगा किंतु परिवार के बड़े बुजुर्गों से मतभेद ना पैदा होने दें। नौकरी में पदोन्नति एवं नए अनुबंध की प्राप्ति के योग है। आप इसका लाभ उठाएं। "ॐ आदित्याय नमः" मंत्र इस दिन करने से कामयाबी में वृद्धि होगी।

कन्या राशि

सूर्यग्रहण मानसिक तनाव और अस्थिरता दे सकता है, किंतु ये अल्पकालिक ही रहेगा। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से अथवा सहयोगियों से मधुर संबंध बनाए रखना उत्तम रहेगा। स्थान परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं। "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र जाप परेशानियों को दूर कर देगा।

तुला राशि

ग्रहण कार्य संपन्न होने में बाधा उत्पन्न करेगा किन्तु ये बाधाएं एक माह तक ही रहेंगी। शिक्षा एवं संतान संबंधी चिंता बढ़ सकती हैं। "आदित्यह्रदय स्तोत्र या ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप सभी कष्टों से मुक्ति दिलाएगा। धर्म-कर्म एवं दान पुण्य करते रहें।

वृश्चिक राशि

ग्रहण स्वास्थ्य के लिए कुछ प्रतिकूल रहेगा। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। कार्यक्षेत्र में षडयंत्र का शिकार होने से बचें। कार्य व्यापार की दृष्टि से ग्रहण सामान्य ही रहेगा। "ॐ नमो भगवते आदित्याय अहोवाहिनी अहोवाहिनी स्वाहा" मंत्र का जप ग्रहणजन्य सभी दोषों से मुक्ति देगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,solar eclipse 2019,solar eclipse remedies,remedies according to the zodiac sign

धनु राशि

ग्रहण दांपत्य जीवन में कड़वाहट ला सकता है। अतः वाद-विवाद से बचें। आपसी मतभेद ना पैदा होने दें। व्यापारिक वर्ग के लिए भी ग्रहण मासपर्यंत आर्थिक तंगी वाला सिद्ध होगा। कार्यक्षेत्र में भी वैचारिक मतभेदों को जाहिर ना होने दें। "ॐ विष्णवे नमः" मंत्र ग्रहण दोष से मुक्ति देगा।

मकर राशि

ग्रहण स्वास्थ्य के लिए विपरीत रहेगा किंतु आपको शत्रुमर्दी भी बनाएगा। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही निपटा लें तो बेहतर रहेगा। इस दिन आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ "ॐ घृणिः सूर्याय नमः" मंत्र का जाप करें जो ग्रहण दोष की परेशानियों से मुक्ति देगा।

कुंभ राशि

ग्रहण शिक्षा प्रतियोगिता की दृष्टि से कुछ तनाव दे सकता है। संतान संबंधी चिंता भी परेशान करेगी। यदि आप प्रेम विवाह करना चाह रहे हों तो थोड़ी प्रतीक्षा करें, स्वभाव में चिड़चिड़ापन न आने दें। "ॐ नमोस्तु सूर्याय सहस्त्र रश्मये नमः" मंत्र का जप ग्रहणकाल के मध्य करें दोषों से मुक्ति मिलेगी।

मीन राशि

ग्रहण पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति देगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें कार्य-व्यापार की दृष्टि से बेहतर रहेगा। नौकरी में पदोन्नति एवं नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग। "ॐ ह्रां, ह्रीं, ह्रौं सः सूर्याय नमः' मंत्र ग्रहण काल में जपने से ग्रहणदोष से मुक्ति मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका