न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गंगा दशहरा के दिन घर में स्नान के समय करे इस मन्त्र का जाप, मिलेगी पापों से मुक्ति

1 जून को गंगा दशहरा है। इस दिन ही भगवान शिव की जटाओं से मां गंगा पृथ्वी पर उतरी थीं। हिन्दू धर्म में गंगा को पवित्र नदी कहा जाता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 31 May 2020 11:26:54

 गंगा दशहरा के दिन घर में स्नान के समय करे इस मन्त्र का जाप,  मिलेगी पापों से मुक्ति

1 जून को गंगा दशहरा है। इस दिन ही भगवान शिव की जटाओं से मां गंगा पृथ्वी पर उतरी थीं। हिन्दू धर्म में गंगा को पवित्र नदी कहा जाता है। सनातन धर्म में गंगाा को मोक्ष दायिनी कहा गया है। आज भी मृत्यु के बाद मनुष्य की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करना श्रेष्ठ माना जाता है। अस्थि विसर्जन के लिए हिंदु समाज में सबसे ज्यादा महत्व गंगा नदी का ही माना जाता है। वहीं यह भी मान्यता है कि गंगा में एक बार स्नान करने से 10 तरह के पापों से मुक्ति मिलती है।

ज्योष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी को गंगा दशहरा पर्व को लोग पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाते हैं। गंगा दशहरा के दिन लोग गंगा पूजन और गंगा आरती के साथ ही गंगा स्त्रोत का पाठ व दान-दक्षिणा करने से अभीष्ठ पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

गंगा दशहरा पर दशमी तिथि का प्रारंभ 31 मई रविवार को शाम के समय शुरू हो जाएगा। ज्योतिषियों का मानना है कि इस दिन सर्वार्थ सिद्धियोग, याजिकयोग, अमृत सिद्धि योग, रवियोग रहेंगे। वहीं दशमी को प्रात: 11:54 तक हस्त नक्षत्र के साथ सिद्धि योग में स्नान का पुण्यकाल है।

इस मन्त्र का करें जाप

जैसे की गंगा दशहरा के दिन गंगा में स्नान का विशेष महत्त्व है लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते इस समय गंगा स्नान संभव नहीं है। ऐसे में गंगा दशहरा पर पुण्य लाभ कमाने के लिए घर पर नहाते समय बाल्टी में गंगाजल की कुछ बूंदे डालकर स्नान करें। स्नान करते समय 'ऊं नम: शिवाय नारायनये दशहराये गंगाये नम:' मंत्र का जाप 10 बार करें। इसके साथ ही जौ और 16 मुट्ठी तिल लेकर तर्पण भी करना चाहिए। इस दिन किया गया दान अनुष्ठान कार्य पितरों को मोक्ष वंशवृद्धि के लिए अति उत्तम है।

इसके अलावा गंगा दशहरा के दिन स्नान के बाद किसी गरीब व्यक्ति को पानी से भरा हुआ घड़े का दान जरूर करना चाहिए। इस पर्व पर मौसमी फल को दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। राहगीरों को पानी पीने की व्यावस्था करनी चाहिए। ऐसे करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है।

बता दे, गंगा स्वर्ग से निकली नदी है, जिसे भगीरथ अपनी तपस्या से पृथ्वी पर लेकर आए थे। माना जाता है, गंगा भले ही जाकर समुद्र में मिल जाती है लेकिन गंगा के पानी में बहने वाली अस्थि से पितरों को सीधे स्वर्ग मिलता है। गंगा का निवास आज भी स्वर्ग ही माना गया है। इसी सोच के साथ मृत देहों की अस्थियां गंगा में बहाई जाती है, जिससे मृतात्मा को स्वर्ग की प्राप्ति हो। पुराणों में बताया गया है कि गंगातट पर देह त्यागने वाले को यमदंड का सामना नही करना पड़ता।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में तड़के पुलिस की कार्रवाई, NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ और उदय भानु चिब हिरासत में; CJP के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद
दिल्ली में तड़के पुलिस की कार्रवाई, NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ और उदय भानु चिब हिरासत में; CJP के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद
दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च पर पुलिस की सख्ती, सिर्फ 11 लोगों को तिरंगा लहराने और राष्ट्रगान की अनुमति; सेंट्रल पार्क दो दिन बंद
दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च पर पुलिस की सख्ती, सिर्फ 11 लोगों को तिरंगा लहराने और राष्ट्रगान की अनुमति; सेंट्रल पार्क दो दिन बंद
तिरंगा मार्च: कनॉट प्लेस जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली की इन सड़कों पर पड़ेगा असर
तिरंगा मार्च: कनॉट प्लेस जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली की इन सड़कों पर पड़ेगा असर
CJP Protest Today: आधी रात अभिजीत दीपके ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है
CJP Protest Today: आधी रात अभिजीत दीपके ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है
SIR विवाद पर BJP का पलटवार, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए देशभर में चलाएगी अभियान
SIR विवाद पर BJP का पलटवार, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए देशभर में चलाएगी अभियान
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
राक्षसों की सेना का संहार करते दिखे राम, रावण ने दिखाया रौद्र रूप, ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर रिलीज
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?